बुधवार, 30 दिसंबर 2020

बिना अनुमति के जुलूस, धरना व प्रदर्शन करने पर लगा प्रतिबंध




खण्डवा - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत आदेश जारी कर जिले में बिना अनुमति के धरना, प्रदर्षन व जुलूस कार्यक्रमों के आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब जिले के खण्डवा शहर के साथ साथ हरसूद, पंधाना, मूंदी और ओंकारेष्वर नगरों की सीमा के भीतर कोई भी जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकाला जा सकेगा। नगरीय क्षेत्रों में यह सुनिष्चित किया जायेगा कि इन कार्यक्रमों से जन सामान्य को आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। किसी भी आयोजन से कम से कम 15 दिन पूर्व इसकी अनुमति के लिए आवेदन दिया जाना अनिवार्य होगा। 
जारी आदेश के अनुसार आयोजको की यह जिम्मेदारी होगी कि वे जुलूस या रैली के दौरान मार्ग से निकलने वाले एम्बूलेंस, फायर ब्रिगेड शासकीय वाहनों को मार्ग देकर वाहनों को निकालने में सहयोग करेंगे। रैली, जुलूस के आयोजको को आवेदन में अपना मोबाईल नम्बर, फोटोग्राफ तथा रैली में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या भी देना होगी। रैली व जुलूस की अनुमति से पूर्व आयोजकों को शामिल होने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों की संख्या की जानकारी भी देना होगी। प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए भी अनुमति लेना होगी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात्रि 10 बजे के बाद करने की अनुमति नही दी जायेगी। इसके साथ ही सार्वजनिक भवनों, खम्बों एवं सड़कों के आसपास झण्डे, बेनर, पोस्टर्स लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रैली में शामिल वाहनों में ओवर लोडिंग की अनुमति नही दी जायेगी तथा इस तरह के कार्यक्रमों की वीडियों ग्राफी भी अनिवार्यतः करानी होगी। जुलूस आयोजकों को अपने जुलूस की वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी कराना होगी। यह वीडियोग्राफी पुलिस विभाग के निर्देषन में सम्पन्न होगी, जिसका व्यय जुलूस आयोजक को उठाना होगा।

मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

ट्रू कॉलर से प्रसारित हो रहे अश्लील विज्ञापनों पर लगाई जाये रोक-शिवसेना




खंडवा- इन दिनों जैसे-जैसे डिजिटल कार्य बढ़ते जा रहे हैं, वहीं हर साइडों पर साइड खोलते से ही विज्ञापनों की बौछार चालू हो जाती है जो कि उपभोक्ताओं के लिए शर्मिंदगी एवं दुख का कारण बनता जा रहा है। अब टू कालर से अश्लील विज्ञापन प्रसारित होने लगे हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री के साथ ही केंद्र शासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कर शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने रोष जताते हुए कहा कि परिवारजनों द्वारा कॉल करने पर यू कलर द्वारा अश्लील विज्ञापन परोसे जाना शर्मिंदगी महसूस करने के समान है। अनेकों बार इसे विज्ञापन व्यक्ति के मन मस्तिष्क को झंझोकर अपराध करने की प्रवृत्ति को जन्म देते है। इसी तरह अब तो टू कालर न भी अपने उपभोक्ताओं को अश्लील विज्ञापनों से आकर्षित करना चालू कर दिया है जो कि बहुत घिनौना कार्य है। श्री भावसार ने कहा कि जब सरकार पोर्न साइटों पर रोक लगा सकती है तो आखिर इस तरह के अश्लील विज्ञापनों पर क्यों नहीं? प्रशासन शासन द्वारा इस ध्यान दिया जाकर शीघ्र ही ऐसे अश्लील विज्ञापन प्रदाताओं पर कड़ी कार्रवाई कर लगाई जाना जनहित में होगा।

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई जयंती



खण्डवा/पंधाना-अटल बिहारी जी वाजपेई देश के पूर्व प्रधानमंत्री जन जन के मार्गदर्शक का आज भाजपा कार्यालय पंधाना पर जन्म जयंती अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई  गई।
 इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जगधने ने अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भाजपा मंडल पंधाना के अध्यक्ष प्रदीप जगधने, पवन सिंह राजपूत, मनीष सोनी, राजेश राठौर, हिमांशु प्रजापति, रविंद्र गीते, परमानंद कुशवाहा, चेतन निलगदे, मीडिया प्रभारी राम शुक्ला, जगदीश एक ले आनंद चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में आभार मंडल महामंत्री जयपाल सिंह राजगढ़ ने माना।

बुधवार, 23 दिसंबर 2020

कॉमन सर्विस सेंटर से फसल बीमा करवा सकते हैं किसान



कोहदड़- पंधाना के जनपद पंचायत प्रांगण से ब्लॉक के CSC  (कॉमन सर्विस सेंटर) के VLE (विलेज लेवल इंटरप्रेनियरशिप) द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जन जागरूकता बाइक रैली निकली गयी ! जिसमे  बाइक रैली में पंधाना ब्लॉक के समस्त वीएलई  शामिल हुए। ग्रामीण अंचल में अपनी सुविधाओ में बढ़ोतरी करते हुए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सुविधा अब किसानों को ग्राम स्तर पर ही प्राप्त होगी। 
जिलाप्रबंधक सीएससी पावस चोकडे ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली की शुरुआत की बाइक रैली पंधाना नगर में भ्रमण करने के पश्चात तहसील प्रांगण में समाप्त की गई जिला प्रबंधक ने बताया कि इस योजना की सुविधा प्राप्त करने के लिए किसानों को अपने निकटतम ग्राम पंचायत के सीएससी सेंटर से संपर्क करना होगा। सीएससी द्वारा किसानों के लिए किसान ई-स्टोर एवं किसान प्वाइंट की सुविधा भी सीएससी केंद्रों में दी गई है। इसमें कृषि उपकरणों, खाद, बीज एवं कीटनाशक से संबंधित जानकारी एवं किफायती दाम में खरीद की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा में किसान चने और गेहूं का बीमा करवा सकता है। जिसमें किसानों को 1 एकड़ गेहूं के लिए 251 ऱू और 1 एकड़ चने के लिए 180 रू की प्रीमियम भुगतान करना पड़ेगा
यह सुविधा जिन लोगों ने बैंक से क्रॉप (KCC) लोन नहीं लिया है उन किसानों के लिए उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में जिला समन्वयक हरीश यादव, जिला सोसायटी अध्यक्ष वैभव जोशी, त्रिलोक भावसार, हर्ष महानिक एवं समस्त VLE उपस्थित रहे।

रविवार, 20 दिसंबर 2020

"AAP" प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज सिंह की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी भोपाल जोन कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न। पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव लड़ेगी "आप"



भोपाल - आज आम आदमी पार्टी भोपाल जोन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भोपाल गांधी भवन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि आप प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज सिंह, विशेष अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. मुकेश जायसवाल, अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भगवत सिंह राजपूत और प्रदेश के कई नेता समलित रहे। 

प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा आज पूरा देश अघोषित आपात काल की स्तिथि से गुजर रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, रोजगार, कानून व्यवस्था, आसमान छूती महँगाई, महिला सुरक्षा हो या फिर हमारे देश के अन्नदाताओं की बात हो, इन तमाम मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।

सिंहः आगे कहते हैं कि प्रदेश की जनता को हमेशा बीजेपी, ओर कांग्रेस ने बारी-बारी से ठगने का काम किया है। हाल ही में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के उपरांत जिस कदर सौदेबाजी का खेल कर इन दोनों पार्टियों ने लोकतंत्र के मालिक जनता को छलने के साथ लोकतंत्र का मजाक बनाया है, इसका जवाब प्रदेश का मतदाता इन दोनों ही पार्टियों को जरूर देगा। इसी के साथ पंकज सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भोपाल जोन के कार्यकर्ताओं के समक्ष पूरे मध्यप्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनाव को पूरी ताकत से लड़ने की घोषणा कर दी।


पंकज सिंह लगातार पिछले कई महीनों से प्रदेश दौरे पर हैं और पूर्व में जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, सीधी व सतना में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुके हैं।पार्टी का संगठन मजबूत स्तिथि में है।



आप के निकाय चुनाव में उतरने से प्रदेश में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. मुकेश जायसवाल ने कहा BJP के पिछले 15 साल के राज में हमारा मध्यप्रदेश कुपोषित हो गया है, समय रहते इसे ठीक न किया गया तो हालात और गंभीर हो जाएंगे, प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल से सीखना चाहिए की कैसे शिक्षा स्वास्थ, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा, रोजगार व देश के किसानों के हित में साफ और सकारात्मकता से काम किया जाता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भगवत सिंह राजपूत का कहना है, आज देश की राजनीति का स्तर बिल्कुल ही गिर गया है, ऐसे नाज़ुक समय में देश के युवाओं की जिम्म्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। आज समय की मांग है कि देश के युवा राजनीत में आये और देश की सेवा करे, वर्तमान में देश मे जो हालात है वो आज़ादी की दूसरी लड़ाई है।

वही आम आदमी पार्टी भोपाल जोन के अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन सचिव श्री नरेश ठाकुर ने आज जोन सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी की सराहना देश विदेशो में भी होरही है,तथा मध्यप्रदेश में भी पार्टी तीसरे मजबूत विकल्प के रूप में चर्चा में चर्चा का विषय है.



प्रदेश में आम आदमी पार्टी की जनभावना को देखते हुए मेरे प्रभार के जिले भोपाल, रायसेन,विदिशा,राजगढ़,सीहोर,जिलो का लगातार दौरा एवं बैठक करके, नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के उमीदवार ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के पढ़े-लिखे युवा उमीदवारों को उतारने जा रही है। भोपाल प्रदेश की राजधानी होने के नाते महत्वपूर्ण है, भोपाल संभाग के सभी जिलों के कार्यकर्ताओ की ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण की ऊर्जा के कारण आज ये जोन सम्मेलन सफलता पूर्वक होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के सपने को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा व कांग्रेस जैसी पार्टियों से प्रदेश को बचाना है। पूरे प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करना है, हम जनता के लिए आम आदमियों की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधा जैसे बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छ मध्यप्रदेश बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ नगरीय निकाय चुनाव लड़ने जा रहे हैं।


आज के सम्मेलन में भोपाल संभाग के सारे पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे-


कार्यक्रम का आयोजन भोपाल जिला अध्यक्षा श्रीमती रीना सक्सेना, भोपाल जिला संगठन मंत्री श्री रमाकांत पटेल, जिला सचिव श्री एम एस खान, भोपाल जिला उपाध्यक्ष श्री मुन्ना सिंह, श्री फ़हीम कुरेशी, श्री प्रदीप खंडेलवाल, जिला यूथ विंग सचिव श्री राजकुमार सूर्यवंशी, उत्तर विधानसभा से श्री साकिब खान, भोपाल जिला ऑटो यूनियन अध्यक्ष श्री जावेद खान व सभी जिला उपाध्यक्षो एवं भोपाल के समस्त सम्मानीय  कार्यकर्ताओं ने सफलता पूर्वक किया।


शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

कोयले से भरे ट्रक में लगी आग, दमकल मौके पर पहुंची



हरदा- शुक्रवार की शाम को इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे के ग्राम उसकल्ली कपासी के समीप कोयले से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही टिमरनी पुलिस मौके पर पहुंच गई साथी फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। खबर लिखे जाने तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका फिलहाल टिमरनी पुलिस जांच में जुटी है।

नए कृषि कानूनों से किसान होंगे समृद्ध, इसके प्रावधान किसानों के लिए हैं वरदान- पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हुए किसान सम्मेलन



खण्डवा- प्रदेश के किसानों को केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए 3 नए कृषि कानूनों के प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों, विकासखण्डों व ग्राम पंचायत स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित किए गए। इन सम्मेलनों में किसानों को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से नई दिल्ली से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तथा रायसेन से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। खण्डवा जिले के मूंदी नगर में आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म विभाग की मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले दिनों 3 नए कृषि कानून बनाकर किसानों के हित में बड़े बड़े निर्णय लिये गये है, जिनसे किसानों की आर्थिक स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव आयेगा।
     पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि इन कानूनों के लागू होने से किसान समृद्ध होंगे, ये प्रावधान किसानों के लिए वरदान है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू कर न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाया है, जिससे किसानों की आय बढ़ी है। पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किसान सम्मेलनों में खरीफ 2020 में हुए फसलों के नुकसान की राहत राशि किसानों के खातों में अंतरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार आज करीब 35 लाख 50 हजार किसानों के खाते में लगभग 1600 करोड़ रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर रही है। कार्यक्रम में मांधाता क्षेत्र के विधायक श्री नारायण पटेल, कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, मूंदी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष राठौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। इस सम्मेलन में कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालकों के क्रेडिट कार्ड तथा फसल नुकसानी राहत राशि की पहली किश्त वितरण संबंधी प्रमाण पत्र दिए गए।




इन किसानों को दी गई सहायता

किसान फसल नुकसानी राहत राशि की प्रथम किश्त जिन किसानों को दी गई उनमें मूंदी के किसान श्री मायाराम को 18176 रूपये, गजराज सिंह 18308, श्रीमती मंसूर बेगम 19747, बसंत कुमार नंदू 20546, सुरेश परसराम 21046, लक्ष्मण 21437, कमल मूंदी 23206, हर्षचंद को 25297, श्री न्याजू खां को 30294, खैगांव के कड़वा पिता तुलसीराम 17503, खुमान सिंह 31499, दयाराम 38198, ग्राम काकरिया के दशरथ पिता कमल सिंह 6600, ग्राम पालसुदमाल के सदाशिव पिता शेर सिंह 9847, अशोक पिता छगनलाल 13688 रूपये की सहायता दी गई। इसी तरह पशुपालन पालन विभाग के जिन पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए, उनमें ग्राम सुलगांव के गुलाम रसूल को 1.75 लाख रूपये  भोलेनाथ 1.32 लाख , बिहारी लाल 57500, लक्ष्मीनारायण 50 हजार, श्री श्रवण उमराव 60000, ग्राम एखण्ड के गौरेलाल को 42500, श्री भीलू को 55 हजार रूपये के किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा भुरलाय के भारत रूपसिंह व गंगाप्रसाद चम्पालाल को 30-30 हजार, जलकुआ के श्रीराम को 30 हजार रूपये , सिंगाजी के खुमान सिंह को 75 हजार तथा गोपी किशन को 30 हजार रूपये की मदद दी गई। जिला सहकारी बैंक की ओर से जिन किसानो को किसान क्र्रेडिट कार्ड वितरण किए गए उनमें मूंदी के प्रहलाद सिंह को 3 लाख रूपये, भगवान सिंह को 42 हजार, सतीश निवासी बांगरदा को 80 हजार, ग्राम मोहद के मुलकराज को 3 लाख, ग्राम काकडिया के तुलसीराम को 1 लाख रूपये वितरित किए।
विधायक श्री नारायण पटेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितेषी सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गत 8 महीनों में 82422 करोड़ रूपये प्रदेश के किसानों के खाते में अलग अलग योजनाओं के तहत जमा कराये है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत कृषकों को वर्ष में 2-2 हजार रूपये की तीन समान किश्तों में कुल राशि रूपये 6 हजार का भुगतान किया जाता है। इस योजना के साथ ही राज्य शासन द्वारा भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें प्रत्येक वित्तीय वर्ष में दो-दो हजार रूपये की किश्तों में कुल राशि 4 हजार का भुगतान किसानों को किया जाता है। इस तरह किसानों को हर वर्ष 10 हजार रूपये की नगद सहायता मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत जिले के कुल 9989 किसानों को 19978000 रूपये का भुगतान किया जा चुका है। इसीक्रम में खण्डवा जिले में प्राकृतिक आपदा से क्षति की पूर्ति के लिए जिले के कुल 95616 कृषकों को पहली किश्त के रूप में प्रदेश सरकार ने 53 करोड़ का भुगतान आज किसानों के खाते में जमा किया है।  


बुधवार, 16 दिसंबर 2020

पूर्व मुख्यमंत्री पद्मभूषण पंडित भगवंत राव मंडलोई जयंती सम्मान समारोह सम्पन्न



खण्डवा- खण्डवा जिले के ओम्कारेश्वर के पास स्थित ग्राम मोरघड़ी मे स्थापित श्री मंडलोई फाऊंडेशन में पूर्व मुख्यमंत्री पद्मभूषण पंडित भगवंत राव मंडलोई जी की 128 वीं जयंती पुर्ण गरिमामय रूप से आयोजित कर मनाई गई। इस अवसर पर खंडवा एवं मान्धाता क्षेत्र के सेवा भावी समाजसेवीयों एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान समारोह गौरवशाली परंपरा के साथ सम्पन्न किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं अतिथि विशेष पूर्व मंत्री पी सी शर्मा एवं बड़वाह विधायक सचिन बिरला द्वारा कर्मठ समर्पित सेवा भावियों का अभिनंदन पत्र शाल श्रीफल एवं पुष्प माला के साथ सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अरुण यादव जी ने सम्मान की परम्परा की सराहना करते हुए श्री मंडलोई फाउंडेशन के निदेशक अमिताभ मंडलोई से कहा की हमें इस तरह के आयोजन जिले के प्रत्येक ब्लाक स्तर पर कर संगठन की शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है। आप श्री मंडलोई फाऊंडेशन के माध्यम से समाज सेवा की गतिविधियों के कार्यकर्ताओं और जनमानस को जोड़ने की इस परम्परा से श्री मंडलोई जी की प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हो यह अत्यंत ही सराहनीय है पी सी शर्मा एवं सचिन बिरला ने भी काका साहब पूर्व मुख्यमंत्री मंडलोई जी के कार्यकाल को याद करते हुए उनके द्वारा किये गये विकास कार्यो मे उनकी दूर दर्शिता की सोच की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेन्द्र पलोड एवं लव जोशी ने किया मंडलोई जी के जीवन का परिचय राघवेन्द्र राव मंडलोई जी बताया श्री मंडलोई फाउंडेशन के उद्देश्य और अतिथियों के सम्मान मे अमिताभ मंडलोई ने अपने विचार व्यक्त किये समारोह की सफलता के लिये अवधेश व्यास अश्विनी बक्शी विवेक जोशी और साथियों ने विशेष सहयोग किया।

मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

हरदा जिले में पहली बार रक्तमित्र ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन



खंडवा- जेपीबी क्लब रक्तदान समूह खंडवा, जय महाराणा रक्तदान समूह हरदा, खण्डवा व जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक हरदा के संयुक्त तत्वावधान में जय महाराणा रक्तदान समूह हरदा के संचालक रक्तमित्र सुधीर राजपूत ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजर एवं प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को राजपूत छात्रावास टिमरनी हरदा (रूक्क) में किया। रक्तमित्र शैलू मण्डलोई ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता आती है। कोई भी सामाजिक, वैवाहिक या फिर जन्मदिन, पारिवरिक कार्यक्रम हो रक्तदान का आयोजन होना चाहिए जिससे समाज में रक्तदान में के प्रति लोग जागरूक हो सके एवं परिवार का हर सदस्य रक्तदाता बन सके ताकि भविष्य में परिवार समाज में होने वाली रक्त की कमी को उस रक्तदाता के द्वारा पूरी की जा सके। इस तरह के रक्तदान शिविर में होने वाले रक्तदान से थैलेसीमिया, पीडि़त बच्चों को नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध हो जाता है जो सिर्फ आपके रक्त पर ही जिंदा है। रक्त मित्रों का एक छोटा सा प्रयास होता है कि समाज में लोगों को जागरूक कर इस तरह के आयोजन किए जाए ताकि समाज में किसी मरीज को रक्त की कमी का सामना ना करना पड़े। इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाता को जय महाराणा रक्तदान समूह हरदा के संचालक रक्तमित्र सुधीर राजपूत की ओर से स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर जेपीबी क्लब रक्तदान समूह खण्डवा से रक्तमित्र शैलू मंडलोई, जय महाराणा रक्तदान समूह खण्डवा से शुभम सिंह गौड़, शैलेन्द्र राजपूत, टीम ब्लड हरदा की ओर से डा. प्रियंका रघुवंशी, लेब टेक्नीशियन विनोद लौवंशी, सतीश कुमार धुर्वे, महिमा जोशी, सीमा नागले, सतीश कुमार, जय महाराणा रक्तदान समूह हरदा से रक्तमित्र सुधीर राजपूत, रक्तमित्र योगेंद्र राजपूत, रक्तमित्र परमानंद राजपूत, गौरव राजपूत, शिवा राजपूत, गौरव गेहलोत, लखन राजपूत, सदासुख, राजपूत, भूषण राजपूत, लखराज राजपूत, आरआई संतोष पथोंरिया, दुर्गेश राजपूत, सुजल राजपूत मौजूद थे। 

सिंधी समाज द्वारा स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ



खंडवा - श्री पूज्य सिंधी पंचायत ने सिंधी कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर का मंगलवार सुबह शुभारंभ किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एस एल गुप्ता थे।
श्री पूज्य सिंधी पंचायत के प्रवक्ता कमल नागपाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह 10:00 बजे स्थानीय सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी सेवा मंडली धर्मशाला परिसर में एक्यूप्रेशर सुजोक कपिंग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया।एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग ट्रीटमेंट संस्थान जोधपुर राजस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 7 दिन तक इस शिविर में निरंतर सेवाएं दी जाएंगी।डॉ अनूप चौधरी,डॉ ज्योति दुबे,डॉ वी आर चौधरी ने मंगलवार सुबह अपना सेवा कार्य प्रारंभ किया।प्रथम चरण में 32 मरीजों ने अपना पंजीयन करवा कर चेकअप करवाया।कोरोना संक्रमण काल के चलते यह शुभारंभ आयोजन अत्यंत सादगी पूर्ण किया गया।इस आयोजन में श्री पूज्य सिंधी पंचायत और सिंधी सेवा मंडली के सभी पदाधिकारी अपनी सेवाएं निरंतर देते हुए नजर आए।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ एस एल गुप्ता और समाज के पदाधिकारियों ने इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण किया और सिंधी समाज को इस अनूठे और लाभकारी शिविर के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।पहले दिन शिविर में उपचार कराने वाले बंधुओं और महिलाओं ने इस शिविर की मुक्त कंठ से सराहना की।स्वागत उद्बोधन उपाध्यक्ष मोहन दीवान ने दिया।लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन महेश पटेल भी इस शिविर में विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। युवा नेता कुंदन मालवीय भी शिविर का लाभ लेने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर मंगलवार से 22 दिसंबर मंगलवार तक समाजजन के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है,जिसका समय सुबह 9:00 से 12:30 और शाम 3:30 से 7:30 तक रखा गया है।स्थानीय सिंधी सेवा मंडली धर्मशाला खंडवा में जारी शिविर में श्री पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी,सिंधी सेवा मंडली के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी,पंचायत के उपाध्यक्ष नानकराम चंदवानी,मोहन दीवान,सचिव श्याम हेमवानी,सह सचिव घनश्याम वाधवा,किशोर लालवानी,कोषाध्यक्ष मुकेश चंचलानी,प्रवक्ता कमल नागपाल,राम वासवानी,सिंधी सेवा मंडली सचिव,संजय सभनानी,मनोहरलाल संतवाणी और सिंधी सेवा मंडली कोषाध्यक्ष मनोज गेलानी सहित समस्त सहयोगी सदस्य गण सुबह से ही विभिन्न रूपों में अपनी सेवाएं देते नजर आए।
लाभकारी शिविर का लाभ लेने की अपील
श्री पूज्य सिंधी पंचायत सिंधी कॉलोनी खंडवा के सचिव घनश्याम वाधवा और किशोर लालवानी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि यह एक्यूप्रेशर सुजोक कपिंग चिकित्सा शिविर अत्यंत लाभकारी है और इस शिविर में सभी प्रकार के दर्दों और पुरानी बीमारियों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। शिविर में पंजीयन के लिए मात्र ₹100 एक बार ही लिए जा रहे हैं।वहीं पंचायत के अध्यक्ष श्री गेहीराम सीतलानी ने समस्त समाजजन से इस शिविर का अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ लेने की अपील की है।

सोमवार, 14 दिसंबर 2020

नगर निगम की अनदेखी से आखिर कैसे होगा नंबर वन-शिवसेना



खंडवा- शहर में जिस तरह से स्वच्छता में अपनी रैकिंग बढ़ाने के लिए एवं नंबर वन आने के लिए खंडवा नगर निगम सहित पूरा शासन प्रशासन जी तोड़ मेहनत कर रहा है। लेकिन यह मेहनत अगर पहले से की जाती तो शायद अभी तक खंडवा नंबर वन आने की कगार पर होता लेकिन जिस तरह से जिम्मेदार अधिकारियों के अनदेखी कर कार्य को किया जा रहा है। इस तरह से खंडवा इस तरह नंबर वन आ पाएगा। शिवसेना जिला प्रमुख गनेशभावसार यह जानकारी देते हुए बताया जिला चिकित्सालय के पास टूटे हुए डिवाइडर को ही रंग रोगन कर अपनी उपलब्धता गीनाई जा रही है। साथ ही नीम के ऊपर करेला वाला काम यह हो गया है कि हाल फिलहाल में ही उसी रोड पर गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास एक और डिवाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर या किसी कर्मचारी को भेज कर पढ़ा हुआ माल भी सही ढंग से रखना उचित नहीं समझा।
समाजसेवी एवं शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि चौराहा सौंदर्यीकरण की बातें की जाती है। लेकिन इंदौर नाका पर चौराहा पर बने सरकल को देखा जाए तो चौराहा सौंदर्यीकरण की धज्जियां उड़ती नजर आती है। उन्होंने कहा कि आखिर किस बात की बैठक होती हैं एवं चौराहा सौंदर्यीकरण के नाम पर शहर में क्या हो रहा है। उस चौराहे से खंडवा शहर एवम् जिले सहित अन्य जिलों के साथ-साथ जल महोत्सव में दूसरे प्रदेशों के लोग भी आते जाते हैं ऐसे में खंडवा की क्या छवि बनेगी।

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, कक्षा 6 वी के लिए 29 दिसम्बर व कक्षा 9 वी के लिए 31 दिसम्बर तक



खण्डवा - जवाहर नवोदय विद्यालय, में कक्षा 6वीं में प्रवेष हेतु चयन परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 29 दिसम्बर 2020 है। इसके अलावा कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है। कक्षा 6वी में प्रवेश के लिए आवेदक वर्तमान सत्र 2020 -21 में जिले की किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। आवेदक की जन्म तिथि 1 मई 2008 से 30 अप्रैल 2012 के बीच है, ऐसे अभ्यर्थी पात्र हैं। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाईट www.navodaya.gov.in    के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल को प्रातः 11ः30 बजे से सम्पन्न होगी। नवोदय विद्यालय पंधाना के प्राचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजो की आवश्यकता होगी जो आवेदन करते समय वेबसाइट पर अपलोड किए जाएँगे, ऑनलाइन आवेदन प्रमाण पत्र जो कि आवेदक एवं परिजन के हस्ताक्षर सहित अध्ययनरत विद्यालय के संस्था प्रधान से प्रमाणित होना अनिवार्य है, इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। आवेदक की फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर, परिजन के हस्ताक्षर वे अपलोड करना होंगे।

Google की सर्विसेस क्रैश, Gmail, Youtube और Google Voice को एक्सेस नहीं कर पा रहे यूजर्स



भोपाल- ताजा जानकारी अनुसार गूगल की सर्विसेस सोमवार शाम साढ़े पांच बजे से क्रैश (Down) हो गईं। गूगल की मुख्य सेवाए जैसे कि जी-मेल, यूट्यूब, Analytics, गूगल Voice आदि सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं हो पर रहा है, फ़िलहाल गूगल की और से अभी तक इस परेशानी पर कोई अधिकारिक बयान या कमेंट नहीं आया है। नवीनतम आउटेज, जो पिछले बार की तुलना में अधिक गहन प्रतीत हो रहा ये लगभग 10-15 मिनट पहले शुरू हुआ था।

ब्रिटेन के मिरर अखबार के मुताबिक, दुुनिया में 54% लोग यूट्यूब को एक्सेस नहीं कर सके। 42% लोग वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। 3% लोग लॉगइन ही नहीं कर पाए। इसके अलावा जीमेल पर 75% लोग लॉगइन नहीं कर पाए और 15% लोग वेबसाइट ही एक्सेस नहीं कर पाए। इसके अलावा 8% लोगों को मैसेज नहीं रिसीव हो पा रहे हैं।


इन सर्विसेस पर भी असर

गूगल की हैंगआउट, गूगल फॉर्म, गूगल क्लाउड, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स की सर्विसेस भी क्रैश हो गई हैं। इससे पहले 20 अगस्त को भी गूगल की सभी सर्विसेस क्रैश हो गई थीं।

रविवार, 13 दिसंबर 2020

श्रमिकों का शोषण करने वालों पर एफआईआर दर्ज करवाई जाये, ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को दिए निर्देश



भोपाल- ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि विद्युत वितरण कम्पनी में कार्यरत आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों का संबंधित आउट सोर्सिंग कम्पनियों द्वारा शोषण की शिकायतें प्राप्त हो रही है। उन्होंने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में कार्यरत आउट सोर्सिंग कम्पनियांे में कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा कर पता लगाए कि उन्हें पूरा वेतन दिया जा रहा है कि नही, आउट सोर्सिंग कम्पनी उनका शोषण तो नही कर रही है। 
  ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि शनिवार को इंदौर से ग्वालियर जाते समय ऊर्जा विभाग की पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी के 220 केवी एवं 132 केवी उप केंद्र मक्सी, शाजापुर एवं आगरोद का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान आउट सोर्स श्रमिक के रूप में कार्यरत आपरेटर एवं सुरक्षा गार्ड से वेतन सम्बन्धी जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि इन कर्मचारियों को ठेकेदार द्वारा पूरा  वेतन नही दिया जा रहा था, बल्कि वेतन का भुगतान करने के पश्चात वेतन का कुछ हिस्सा वापस ले लिया जाता था। यह प्रकरण संज्ञान में आते ही ऊर्जा मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को दोषियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये। सम्बन्धित ठेकेदारों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जब आउटसोर्स कर्मचारियों से उनके वेतन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि हमें रू. 8400 के स्थान पर मात्र रू. 5200 मिल रहे हैं। इस पर ऊर्जा मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ट्रांसमिशन कंपनी के महाप्रबंधक को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों  के कलेक्टर और एसपी को भी निर्देश दिए है कि वे भी ऐसे प्रकरण पाए जाने पर आउट सोर्सिंग कम्पनी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें, ताकि आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को पूरा पारिश्रमिक मिल सके। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020

लगातार हो रही बारिश से घर पर गिरा पेड़, आधी रात पेड़ गिरने से मकान की छत-दिवार ढह गई, मकान में सो रहे परिवार जन बचे बाल-बाल



ओंकारेश्वर - बारिश से शनिवार तड़के वार्ड क्रमांक 4 सीआईएसएफ कालोनी के पास एक घर में पेड़ गिरने से वहां रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी अनुसार वार्ड 4 के निवासी सेवंती बाई के घर में शनिवार सुबह एक विशाल पेड़ गिर गया। जिस समय पेड़ गिरा उस समय घर के अंदर 4 बच्चे सहित सेवंति बाई व उसका परिवार सोया हुआ था, लेकिन किसी को कुछ नहीं हुआ। 
 ओंकारेश्वर के वार्ड4 सेवंती बाई के कच्चे मकान के पास नीम का पुराना पेड़ था। शनिवार तड़के बारिश के दौरान पेड़ मकान पर गिर पड़ा। इससे तेज आवाज के साथ कच्चे मकान की दीवार भी भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया।

सोमवार, 7 दिसंबर 2020

सीएए प्रदर्शन से लेकर किसान आंदोलन तक क्यों नजर आते हैं अंबेडकर , जब भी हक मारे जाएंगे बाबा साहेब अंबेडकर याद आएंगे



तो क्या बात है कि चाहे वो सीएए प्रदर्शन हो या फिर किसान आंदोलन, बाबा साहेब अंबेडकर आ ही जाते हैं. दरअसल जब भी किसी का हक मारा जाता है. 

संविधान ने नागरिकों को जो हक दिए हैं, जब भी उनपर हमला होता है तो बाबा साहेब हक की लड़ाई के प्रतीक के तौर पर लोगों को याद आ ही जाते हैं. लगता यूं है कि 1956 में 6 दिसंबर को भले ही बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण हुआ लेकिन वो हमारी जिंदगियों में, हमारी सियासत में, हमारे समाज में लगातार मौजूद हैं, बल्कि ज्यादा मौजूं हैं.

ज्यादा मौजूं इसलिए हैं क्योंकि बराबरी और भाईचारे का जो पाठ बाबा साहेब ने इस देश को पढ़ाया था, शायद आज उसपर सबसे ज्यादा हमले हो रहे हैं. चाहे धर्म के नाम पर नागरिकता देने में भेदभाव का मामला हो या फिर कथित लव जिहाद के नाम पर असंवैधानिक कानून लाने की बात. चाहे बहुमत के जोर पर कृषि बिल थोपना हो या विरोध को देशद्रोह करार देने की जिद.

बाबा साहेब ने शोषित, पीड़ित, दमित के लिए जिस तरह की लड़ाई लड़ी, वो पूरे इतिहास में अनूठा है. जुल्म और नाइंसाफी के खिलाफ जंग के प्रतीक हैं बाबा साहेब. जाहिर है जब आज बहुलतावाद, भारतीय परंपराओं पर हमले बढ़े हैं तो बाबा साहेब लोगों को बहुत याद आते हैं, उन्हें प्रेरणा देते हैं.


बाबा साहेब से बहुत डर लगता है:-

आंदोलन चाहे जो हो, अगर उसमें बाबा साहेब का नाम जुड़ जाए तो सत्ताधीशों को बहुत डर लगता है. मुसलमानों के साथ दलित मिल जाएं. खेल खत्म. किसान आंदोलन के साथ दलित मिल जाएं. खेल खत्म. महिलाओं के साथ दलित मिल जाएं. खेल खत्म. तो जब भी बाबा साहेब का कोई पोस्टर दिख जाए, जब भी बाबा साहेब का नाम किसी आंदोलन से जुड़ जाए सत्ताधीशों को बहुत डर लगता है. कोई ताज्जुब नहीं कि जिन ताकतों से बाबा साहेब ने पूरी जिंदगी लड़ाई लड़ी, आज उन्हें ब्रांड बाबा साहेब को अपनाने की जरूरत महसूस होती है.

हालांकि ये सिर्फ ब्रांड को हथियाने की कोशिश है, उनकी सोच, उनके बताए मार्ग पर चलने की कोई मंशा नहीं दिखती. सत्ता में बैठे जो लोग आज कह रहे हैं कि बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पबद्ध हैं, वो लोग ही बाबा साहेब की विरासत को सबसे ज्यादा चोट पहुंचा रहे हैं. बाबा के मार्ग पर चलने वालों को ऐसे ढोंगियों से सचेत रहना चाहिए. ऐसे लोगों को अगर बाबा साहेब की जरूरत पड़ रही है तो इसका पूरा इंतजाम भी खुद बाबा साहेब ने अपने हाथों से किया था.

साभार-क्विट हिंदी.

बुधवार, 2 दिसंबर 2020

वर्धा महाराष्ट्र के ठग को गिरफ्तार करने में खंडवा पुलिस के हाथ लगी सफलता, अंतर्राज्यीय ठग संजय पालीवाल पर खण्डवा पुलिस ने रखा था 10 हजार का ईनाम



खंडवा - जिला पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश परिहार एवं श्रीमती सीमा अलावा के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित गठरे के नेतृत्व में पदमनगर पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय 10 हजार रूपये के ईनामी कुख्यात ठग संजय पालीवाल पिता राधेश्याम पालीवाल उम्र 47 साल निवासी वर्धा (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि संजय पालीवाल द्वारा वर्ष 2017, 2018, 2019 में खण्डवा रहने के दौरान यहाँ के लोगों से लाखों रूपये ठग लिये थे और आरोपी फरार हो गया था। जिस पर तत्कालीन जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10000 रूपये के ईनाम की उदघोषणा भी की गई थी। फरार होने के बाद आरोपी राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र में अनेक स्थानों पर रहा। जिसे अततः खण्डवा पुलिस द्वारा जिला वर्घा महाराष्ट्र से आरोपी से पूछताछ में प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आरोपी के विरूद्ध एक धोखाधड़ी का प्रकरण भोपाल में भी दर्ज है। 


आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह पिछले 27-28 सालों से अपने गाँव से बाहर निकल आया था तब से वहां पर नही गया। इस दौरान आरोपी आंध्रप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश शहीद अनेक स्थानों पर रहा। जहाँ से आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाएगा। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पदमनगर उनि पुष्पेन्द्र सिह राठौर आरक्षक राजेन्द्र पांजरे, जिला विशेष शाखा आरक्षक, अरविद तोमर थाना पदमनगर, आरक्षक लतेश तोमर थाना अजाक की सराहनीय भूमिका रही। जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से पुरूस्कृत किया जाएगा।

मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

एक करोड़ की लागत से बनेगा टंट्या भील अध्ययन केंद्र 5 दिसंबर को होगा भूमि पूजन



खण्डवा- निमाड़ का एकमात्र कोचिंग संस्थान टंट्या भील अध्ययन केंद्र जो देश सेवा और जज्बे के लिए जाना जाता है। पिछले 6 वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे। टंट्या भील अध्ययन केंद्र का भूमि पूजन का कार्यक्रम 5 दिसंबर 2020 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय के पीछे इंदिरा चौक पर रखा गया है। इस संस्थान की स्थापना  4 दिसंबर 2014 को  पंधाना विधायक राम दांगोरे ने की थी। अभी लगभग लगभग  125 से ज्यादा विद्यार्थियों का शासकीय सेवा में चयन हो चुका है।  टंट्या भील अध्ययन केंद्र के द्वारा  विद्यार्थियों को  सेना और पुलिस की भर्ती के लिए शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन मंत्री कुंवर विजय शाह सांसद नंदकुमार सिंह चौहान खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा मांधाता विधायक नारायण पटेल खंडवा पुलिस अधीक्षक और खंडवा कलेक्टर होंगे। 

यह सुविधा होगी टंट्या भील अध्ययन केंद्र में

1 एक बॉयज हॉस्टल होगी जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों के रुकने की व्यवस्था होगी।
2 एक मेस संचालित होगी जिसमें सभी विद्यार्थियों को भोजन की व्यवस्था रहेगी।
3 पुराने बिल्डिंग (जिसमें अध्ययन केंद्र में कक्षाएं संचालित होती है) में छात्राओ के लिए हॉस्टल की व्यवस्था रहेगी। यह नए भवन से 500 मीटर की दूरी पर है। 
4 पूरा भवन वातानुकूलित होगा प्रत्येक कमरे में ऐरकूल्ड सिस्टम लगा होगा।
5 हाईटेक पुस्तकालय होगा जो लगभग 30 लाख रुपए की लागत से बनेगा। इसमें पुस्तको के अलावा ऑनलाइन स्टडी सिस्टम लगा होगा। 6 डिजिटल वाइट बोर्ड होगा जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं का भी संचालन होगा।
7 भवन के फ्रंट में टंट्या मामा की 5 फीट की मूर्ति लगाई जाएगी जिससे विद्यार्थियों को उनसे देशभक्ति की प्रेरणा मिल सकेगी।
8 सीढ़ियों के अलावा एक लिफ्ट भी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थी किसी भी फ्लोर पर आसानी से आ जा सकेंगे।
9 थंब सिस्टम होगा  जिससे कि विद्यार्थियों की  संस्थान में आने और जाने के समय की जानकारी माता-पिता को मिल सकेगी  मैसेज के माध्यम से।
10 जिन विद्यार्थियों का शासकीय सेवा में चयन नहीं होगा उन्हें प्राइवेट सेक्टर में जॉब लग जाएगी।
संस्थान के संस्थापक और पंधाना विधायक राम दांगोरे ने बताया की समस्त विद्यार्थियों और समिति की इच्छा थी कि हमारा अपना भवन बने पिछले 6 वर्षों से हम किराये के भवन ने संस्था को संचालित कर रहे थे। यह भवन हमारे यहां से शासकीय सेवा में कार्यरत विद्यार्थियों,जनप्रतिनिधियों और जन सहयोग से निर्मित किया जाएगा। 6 वर्षों तक अध्ययन केंद्र ने किसी भी शासकीय या अन्य कोई आर्थिक सहायता का लाभ नहीं लिया है। 4 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे टंट्या मामा के बलिदान दिवस के अवसर पर पूजन हवन किया जाएगा और 5 दिसंबर को जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ इसका भूमि पूजन किया जाएगा। यह भवन लगभग डेढ़ वर्ष में बनकर तैयार होगा इसकी अनुमानित लागत एक करोड़ रुपए होगी।