मंगलवार, 30 जून 2020

पौधारोपण के साथ ही पौधों की सुरक्षा भी करें मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की अपील



भोपाल - जनसाधारण में पौधरोपण के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रति वर्ष वन महोत्सव मनाया जाता रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वन महोत्सव के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि प्रदेश की वन नीति का मुख्य आधार वनों के बेहतर प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय ग्राम समुदाय को रोजगार उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि वन महोत्सव को जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए पौधारोपण के साथ ही पौधों की सुरक्षा भी करें। पौधरोपण के लिए निकट की वन रोपणी से संपर्क कर तकनीकी मार्गदर्शन तथा पौधे प्राप्त किए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हरे आवरण में वृद्धि के लिये कृषकों की भूमियों पर पौधारोपण के लिए प्रदेश में राज्य बांस मिशन एवं ग्रीन इंडिया मिशन द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं की सफलता एवं प्रदेश को हरा-भरा बनाने में जनसाधारण की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है। मिशन में योजनाएं संचालित कर किसानों को निजी भूमि पर वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे प्रदेश का वनाच्छादन भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश की पर्यावरणीय सुरक्षा एवं जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए गैर वन भूमियों पर अधिकाधिक वृक्षारोपण करके हरित आवरण को बढ़ाने की आवश्यकता है।

कोरोना से बचाव व सुरक्षा की जानकारी हेतु ‘हेलो ऑगनवाडी‘ लाइव प्रोग्राम कल



भोपाल - प्रदेश में 1 जुलाई से किल कोरोना अभियान की शुरूआत की जा रही है। लगातार 15 दिन तक चलने वाले इस अभियान में ऑगनवाडी कार्यकर्ता भी व्यापक सर्वेक्षण का कार्य करेंगी। ऑगनवाडी कार्यकर्ताओं को कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा की जानकारी देने के लिए 1 जुलाई को लाइव फोन इन कार्यक्रम ‘‘हेलो ऑगनवाड़ी‘‘ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रमुख सचिव, महिला-बाल विकास श्री अशोक शाह सुबह 10 से 11 बजे के बीच लाइव फोन इन कार्यक्रम में ऑगनवाडी कार्यकर्ताओं से सीधे बात करेंगे और समझायेंगे कि ‘‘किल कोरोना‘‘ अभियान के तहत सर्वे के दौरान अपनी सुरक्षा और बचाव कैसे करें। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से प्रसारित होगा। लाइव फोन इन कार्यक्रम के दौरान कोई भी व्यक्ति 0755-2660902 अथवा 0755-2660903 पर फोन कर अपने प्रश्न पूछे जा सकते है।

आज खण्डवा में 134 नए सेम्पल लिए गए, जांच में 6 मरीज पॉजिटिव पाए गये



खण्डवा - मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के संदिग्ध 134 मरीजों के सेम्पल लिए गए। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला से कोरोना जांच संबंधी कुल 68 रिपोर्ट आज प्राप्त हुई, जिसमें 3 पॉजिटिव व 65 निगेटिव आईं है। इसके अलावा जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से 3 मरीजों की कोरोना जांच संबंधी रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। जिन मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वे खण्डवा शहर की दुबे कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी व सिंधी कॉलोनी तथा ग्राम खैगांवड़ा, हरसूद व मूंदी क्षेत्र के निवासी है। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ‘‘किल कोरोना अभियान‘‘में सभी से सहयोग की अपील की



भोपाल - कोविड-19 के व्यापक सर्वेलेन्स के लिए प्रदेश भर में 15 दिवसीय ‘‘किल कोरोना अभियान‘‘ चलाया जायेगा। इस अभियान की शुरूआत 1 जुलाई को होगी तथा यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। प्रदेश के सभी जिलों में वायरस नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में सरकार और समाज साथ-साथ कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि ‘‘किल कोरोना अभियान‘‘ में घर-घर पहुंच रहे सर्वे दल को आवश्यक जानकारी देकर सहयोग करें। सर्दी- खांसी जुकाम के साथ डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि के लक्षण पाए जाने पर भी जरूरी परामर्श और उपचार नागरिकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इन कार्यों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने का आग्रह किया है।
देश के इस अनूठे और बड़े अभियान से अन्य प्रदेशों तक भी एक सार्थक संदेश पहुँचेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि कोरोना वायरस को समाप्त कर ही चैन की सांस लूँगा, इस अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए राज्य सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य मिशन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अल्प अवधि में ही यह तैयारी की गई है।
डोर-टू-डोर होगा सर्वे
किल कोरोना अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए पूरे प्रदेश में 11 हजार 458 सर्वे टीम लगाई जायेंगी। प्रत्येक टीम को नॉन कान्टेक्ट थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर और जरूरी प्रोटेक्टिव गियर उपलब्ध कराया जायेगा।
सार्थक एप में संदिग्ध मरीजों की होगी प्रविष्टि
किल कोरोना अभियान में सर्वे द्वारा एस.ए.आर.आई., आई.एल.आई. के संदिग्ध मरीजों के साथ-साथ मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के संदिग्ध मरीजों को भी चिन्हांकित कर इनकी प्रविष्टि सार्थक एप में की जायेगी। कोविड-19 के संदिग्धों की जिनकी प्रविष्टि सार्थक एप पर की जाती है, के सम्बन्धित क्षेत्रों के निर्धारित मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा सेम्पलिंग की जायेगी। रोजाना चिन्हित किये गये संदिग्ध मरीजों की सेम्पलिंग के बाद उनकी टेस्टिंग की जायेगी।
प्रदेश में 3 लाख ये ज्यादा सेम्पल लिए जायेंगे
प्रदेश भर में एस.ए.आर.आई., आई.एल.आई. सर्वे के बाद चिन्हित संदिग्धों के 3 लाख से ज्यादा सेम्पल लिये जायेंगे। रोजाना 21 हजार टेस्ट किये जाने की क्षमता विकसित की जा रही है। इसमें प्रदेश के औसत पॉजीटिविटी से अधिक पॉजीटिविटी वाले 13 जिलों में सघन सेम्पलिंग आर.टी.पी.सी.आर. और ट्रूनोट मशीन के जरिए होगी। ऐसे 29 जिले जहां पाजीटिविटी दर प्रदेश के औसत से कम है, में जनरल सर्वेलेन्स के लिए पूल्ड सेम्पलिंग के निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश में 69 ट्रूनोट मशीन संचालित है, जहां जिला स्तर पर कोरोना टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि किल कोरोना अभियान के तहत अधिक सेम्पलिंग होने के परिणामस्वरूप प्रदेश की पॉजीटिविटी दर में भी गिरावट आयेगी।

इन्स्टेंट मेडिकल चैकअप टीम ने 27329 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया



खण्डवा - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी के निर्देषन में इंस्टेंट मेडिकल चैकअप के लिए 10 टीम गठित की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के ये दल 16 जून से लगातार खण्डवा शहर के विभिन्न वार्डो व बाजार वाले क्षेत्र में बाहर से आने जाने वाले नागरिकों का स्क्रीनिंग, बुखार, तापमान, ऑक्सीजन सेचुरेषन का परीक्षण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया की इन दलों द्वारा सोमवार तक कुल 27329 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान 63 व्यक्तियो को जिला चिकित्सालय में रैफर किया गया। दल द्वारा कोरोना वायरस के बचाव एवं रोकथाम संबंधी समझाईस भी दी जा रही है।

‘‘किल-कोरोना अभियान‘‘ के तहत कल से स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर करेंगे सर्वे



खण्डवा- ‘‘किल-कोरोना अभियान‘‘ के तहत 1 जुलाई से आषा आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। जिला प्रषासन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक किल-कोरोना अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में टीम के माध्यम से सर्वे किया जावेंगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.एस.चौहान ने बताया कि ‘‘किल कोराना अभियान‘‘ के दौरान आंगनवाडी कार्यकर्ता, आषा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराष एवं सांस लेने मंे तकलीफ के साथ साथ मलेरिया, डेंगू रोग की जानकारी लेंगे। 
        इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा लोगों को कोरोना वायरस से रोकथाम व बचाव के प्रति जागरूक किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया की इसके लिये जिले में 243 दल बनाये गये है। इन दलों के द्वारा प्रतिदिन 100 घरो में जा कर सर्वे का कार्य किया जावेंगा। सर्वे के दौरान दल के द्वारा चिन्हित सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजो को स्वास्थ्य टीम के द्वारा तापमान आक्सीजन सेचुरेषन से स्क्रीनिंग की जावेगी। अभियान के द्वारा मॉनिटरिंग के लिये ब्लॉक स्तर पर सुपरवाईजर भी तैनात किये गये, जो गॉव में जाकर अभियान गतिविधियों की जानकारी लेंगे। इस अभियान में अन्य विभाग के कार्मचारीयों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जो इस अभियान में सहयोग करेंगें।

श्री मुदलियार ने पुलिस कल्याण कोष के लिए 5 हजार रू. का चैक सौंपा



खण्डवा  - शहरी विकास अभिकरण कार्यालय में कार्यरत श्री नितिन मुदलियार ने अपनी मॉं के स्वर्गवास पश्चात उनकी स्मृति में 5 हजार रूपये का चैक पुलिस कल्याण कोष में देने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश परिहार को भेंट किया। उल्लेखनीय है कि श्री मुदलियार मंगलवार 30 जून को सेवानिवृत्त भी हो गए है। 

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित



खण्डवा - भारत सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ने बताया कि आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। नया उद्योग स्थापित करने के इच्छुक बेरोजगारों को 25 लाख रूपये तक का ऋण इस योजना के तहत दिया जायेगा। इस योजना के तहत 10 लाख से अधिक के ऋण प्रकरणों के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा सेवा क्षेत्र में 10 लाख तक के ऋण हेतु आवेदन किए जा सकेंगे, जिसमें 5 लाख से अधिक ऋण के लिए शैक्षणिक योग्यता 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।  
महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ने बताया कि सामान्य श्रेणी के शहरी क्षेत्र की पुरूष आवेदकों को 15 प्रतिशत अनुदान राशि की पात्रता होगी तथा शहरी क्षेत्र की सामान्य महिलाओं, अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक व गरीब वर्ग के हितग्राहियों को 25 प्रतिशत अनुदान राशि की पात्रता होगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य श्रेणी के पुरूष को 25 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी तथा सामान्य महिलाओं, अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक व गरीब वर्ग के हितग्राहियों को 35 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी। हितग्राहियों को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का स्वयं का अशंदान 5 से 10 प्रतिशत तक लगाया जाना अनिवार्य होगा। इस वित्तीय वर्ष में स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक आवेदक अब प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के पोर्टल  www.kviconline.gov.in पर आवेदन कर सकते है। हितग्राही का चयन आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों के लिए प्राप्त स्कोर के मापदण्डों के आधार पर किया जायेगा। 

‘कोरोना योद्धा‘ संबंधी कविता लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित नेहा व अक्षय प्रथम, वैष्णवी व पूर्णिमा द्वितीय, सानिक व अशोक तृतीय स्थान पर रहे




खण्डवा - नगर पालिक निगम खंडवा, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व जिला प्रशासन के सहयोग द्वारा खण्डवा के नागरिको के लिए “कोरोना योद्धा” विषय पर आयोजित कविता लेखन प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान व उनके निःस्वार्थ सेवाभावना का मर्मस्पर्शी वर्णन किया है। सभी कविताओं में से किसी 1 का चयन करना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन कुछ कविताएँ ऐसी थी जो जजों के अन्तर्मन को छू गई। मेडिकल कॉलेज खण्डवा की डॉ. लीना परिहार ने बताया कि 18 वर्ष तक की आयु श्रेणी में 20 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया, जिनमें विजयी प्रतिभागियों में नेहा यादव प्रथम स्थान पर रही। जबकि वैष्णवी जाधम द्वितीय स्थान पर, सानिक गजभिये तृतीय स्थान व वीथिका चौरे चतुर्थ स्थान पर रही।
डॉ. लीना परिहार ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु की श्रेणी में 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया गया, जिनमे विजयी प्रतिभागियों में अक्षय गुप्ता प्रथम स्थान पर, पूर्णिमा जाधम द्वितीय स्थान पर, अशोक कुमार नेगी तृतीय स्थान पर व तारावती सैनी नीरज चतुर्थ स्थान पर रही। इन सभी प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह स्थान हासिल किया है। पुरस्कार वितरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा विजेताओं से संपर्क किया जाएगा। डॉ. लीना परिहार ने बताया कि कविता लेखन प्रतियोगिता जिन निर्णायकों ने विजेताओं का चयन किया, उनमें श्रीमती राजश्री गोविंद, श्री गोविंद शर्मा, श्री सुफियान काजी, श्रीमती शबनम शाह शामिल है।

मध्यप्रदेश- प्रदेश के सभी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे



खण्डवा - कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के दृष्टिगत मध्यप्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान अब 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इससे पहले समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों को 30 जून तक बंद रखे जाने के आदेश जारी किए गए थे। लोक स्वास्थ्य एवं लोकहित में लिए गए निर्णय के अनुसार ऑनलाइन अध्यापन की गतिविधियाँ पूर्व अनुसार यथावत संचालित रहेगी।

प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कल होगा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दें आवेदन, 9 जुलाई तक दावे आपत्ति लिए जायेंगे



खण्डवा - नगर निगम खण्डवा, नगर परिषद पंधाना, मूंदी, छनेरा, ओंकारेश्वर एवं जनपद पंचायत खण्डवा, पंधाना, पुनासा, छैगांवमाखन, हरसूद, बलड़ी, खालवा की फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 1 जुलाई को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय तथा जनपद पंचायत कार्यालय एवं संबंधित ग्राम पंचायतों में किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाडे ने बताया कि नगर निगम खण्डवा के 50 वार्डो में प्रति वार्ड में एक प्राधिकृत कर्मचारी नियुक्त किया गया है तथा नगर परिषद पंधाना, मूंदी, ओंकारेश्वर, छनेरा में भी प्राधिकृत कर्मचारी नियुक्त किये गये है, जिनके द्वारा प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक नाम जोड़ने, विलोपित करने, संशोधित करने के फार्मो का प्रदाय किया जायेगा। जो भी इच्छुक व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना, विलोपित, संशोधित करवाना चाहता है, वह फार्म प्राप्त कर वांछित कार्यवाही करवा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंघाड़े ने बताया कि जनपद पंचायत खण्डवा, पंधाना, छैगांवमाखन, हरसूद, बलड़ी, खालवा के प्रति ग्राम पंचायत में प्राधिकृत कर्मचारी नियुक्त किये गये हैं, जिनके द्वारा प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक नाम जोड़ने, विलोपित करने, संशोधित करने के फार्मो को प्रदाय किया जावेगा। जो भी इच्छुक व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना, विलोपित, संशोधित करवाना चाहता है, वह फार्म प्राप्त कर वांछित कार्यवाही करवा सकता है। उन्होंने बताया कि दावे आपत्ति 1 जुलाई से 9 जुलाई तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक शासकीय अवकाश छोड़कर तथा अंतिम दिवस 9 जुलाई को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक दावे आपत्ति के आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। 

खण्डवा में आज फिर 4 मरीजों की आई पॉजिटिव रिपोर्ट, 66 की रिपोर्ट निगेटिव आई



खण्डवा- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि आज कुल मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला से कोरोना जांच कुल 70 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें से 4 पॉजिटिव व 66 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। इस तरह अब तक जिले में 315 पॉजिटिव व 5126 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। कुल 263 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त होकर अपने घर को जा चुके है। कोरोना पॉजिटिव मरीज खण्डवा शहर के दुबे कॉलोनी और PWD कॉलोनी के निवासी हैं। जबकि हरसूद और मूंदी के 1-1 मरीजों की रिपोर्ट्स कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 66 निगेटिव रिपोर्ट्स भी आज आई हैं।

सोमवार, 29 जून 2020

मेडिकल स्टोर, नर्सिंग होम व पैथोलॉजी सेंटर्स निरीक्षण के लिए दल गठित



खण्डवा- कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सभी मेडिकल स्टोर्स, नर्सिंग होम्स व पैथोलॉजी सेन्टर्स के निरीक्षण के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों के दल गठित किए गए है। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि इन अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने अपने निर्धारित क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स, नर्सिंग होम्स व पैथोलॉजी सेन्टर्स का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहे कि वहां जुकाम, खांसी, बुखार की दवा खरीदने वाले उपभोक्ताओं की जानकारी मोबाइल नम्बर सहित निर्धारित प्रारूप में पंजी में दर्ज की जा रही है अथवा नहीं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पिछले दिनों धारा 144 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का पालन मेडिकल स्टोर्स, नर्सिंग होम्स व पैथोलॉजी सेन्टर्स के संचालकों द्वारा किया जा रहा है कि नही ये अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। जिनके द्वारा इस आदेश का उल्लंघन किया जायेगा उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु ये अधिकारी जिला प्रशासन को जानकारी देंगे।
अपर कलेक्टर श्रीमती कुशरे ने बताया कि इन सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे प्रतिदिन की गई कार्यवाही की जानकारी अपरान्ह 4 बजे डिप्टी कलेक्टर डॉ. आरती सिंह व जिला पेंशन अधिकारी श्री आर.एस. गवली को दें। जारी आदेश अनुसार पुनासा विकासखण्ड के लिए सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील नागराज, पुनासा व पंधाना के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राधेश्याम गोल, हरसूद व किल्लौद क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स, नर्सिंग होम्स व पैथोलॉजी सेन्टर्स के निरीक्षण के लिए सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री प्रदीप मिश्रा, खालवा क्षेत्र के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री चन्द्रशेखर बारोड, हरसूद व खालवा क्षेत्र के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री के.एस. सोलंकी को तैनात किया गया है। इसके अलावा श्रीमती निशा सावनेर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को पंधाना क्षेत्र, श्री दानिश खान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को खण्डवा शहरी एवं विकासखण्ड की, श्री रोहित देवल सहायक आपूर्ति अधिकारी को छैगांवमाखन व खण्डवा शहर के मेडिकल स्टोर्स, नर्सिंग होम्स व पैथोलॉजी सेन्टर्स के निरीक्षण के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। औषधि निरीक्षक श्री मंजित जामले तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आशुतोष मिश्रा को खण्डवा शहर के मेडिकल स्टोर्स, नर्सिंग होम्स व पैथोलॉजी सेन्टर्स के निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है। 

4 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये




खण्डवा - शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने छोटा आवार की गली नम्बर 1, हनुमान गली पड़ावा, पॉलिटेक्निक परिसर तथा मीठाराम नगर गली नम्बर 1 के आसपास के क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से उनके घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेमेंट क्षेत्र घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। कन्टेन्मेंट क्षेत्र के सर्विलेंस के लिए अधिकारियों का दल गठित किया गया है। इन क्षेत्रों के इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में एसडीएम खण्डवा श्री संजीव पाण्डेय को नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए तहसीलदार श्री प्रताप आगास्या, प्रभारी आयुक्त नगर निगम श्री दिनेश मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

‘किल कोरोना अभियान‘ के तहत सर्वे दल घर घर जाकर फीवर स्क्रीनिंग करें, कलेक्टर श्री द्विवेदी ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश



खण्डवा- जिले में आगामी 1 से 15 जुलाई तक ’’किल कोरोना अभियान’’ संचालित किया जायेगा। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर सर्वे किया जावेगा तथा फीवर स्क्रीनिंग की जायेगी। सर्वे दल में महिला और पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। इसके लिए दल गठित किए जा रहे हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस अभियान की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी यह निर्देश दिए कि अभियान के तहत गठित सर्वे दल अपने क्षेत्र के सभी घरों में जा जाकर सर्वे करें तथा थर्मल स्केनर व पल्स ऑक्सी मीटर से शरीर का तापमान व ऑक्सीजन सेचुरेशन का स्तर चेक करें। यदि सर्वे के दौरान जुकाम, खांसी, बुखार के लक्षणों वाले कोई मरीज पाए जाये तो उन्हें चिन्हित कर शासकीय अस्पताल को भिजवायें। आवश्यकता अनुसार इन मरीजों के सेम्पल भी लिए जाये। 
बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कहा कि किल कोरोना अभियान के तहत जिले के सभी विकासखण्डों में विस्तृत सर्वे किया जायेगा, इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विकासखण्डों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाये तथा जिम्मेदार अधिकारियों को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया जाये। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए कि होम क्वांरेटिन किए गए व्यक्तियों पर नजर रखी जाये कि वे घर से बाहर तो नही निकल रहे है। यदि निरीक्षण के दौरान होम क्वारेंटिंन व्यक्ति घर में न पाया जाये तो उसे संस्थागत क्वारेंटिन किया जाये। उन्होंने होम क्वारेंटिन वाले व्यक्तियों के घरों के बाहर क्वारेंटिन किए गए व्यक्ति से संबंधित जानकारी देने वाले पोस्टर लगवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत सहित स्वास्थ्य व चिकित्सा महाविद्यालय के अधिकारी मौजूद थे।

किसानों के साथ हुए धोखे पर कृषि विभाग की कार्यवाही-5 कीटनाशक विक्रेताओं के लायसेंस निलंबित



खण्डवा - कीटनाशक औषधी मेक्स से किसानों की सोयाबीन फसल खराब हो जाने की शिकायत कृषि विभाग को प्राप्त हुई थी, जिस पर कृषि अधिकारियों से मामले की जांच कराई गई, जांच में कीटनाशक औषधि अमानक स्तर की पाए जाने से उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने 5 विक्रेताओं के लायसेंस निलंबित करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने बताया कि जिन विक्रेताओं के कीटनाशक लायसेंस निलंबित किए है, उनमें मेसर्स वैभव लक्ष्मी बीज भण्डार छनेरा, मेसर्स अनाबिया एग्रो छनेरा, मेसर्स अग्रवाल एग्रो छनेरा, मेसर्स भगवती एग्रो झुम्मरखाली एवं मेसर्स श्री हरि कृषि सेवा केन्द्र छनेरा शामिल है।

कोरोना का कहर- आज फिर 1 मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव व 75 की आई निगेटिव रिपोर्ट




खण्डवा- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि आज कुल मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला से कोरोना जांच कुल 76 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें से 1 पॉजिटिव व 75 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि सोमवार को संदिग्ध मरीजों के कुल 129 सेम्पल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। जिले में अब तक कुल 5792 सेम्पल लिए जा चुके है। इस तरह अब तक जिले में 311 पॉजिटिव व 5060 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। कुल 263 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त होकर अपने घर को जा चुके है। आईसोलेशन वार्ड में वर्तमान में 25 पॉजिटिव मरीज भर्ती है। जिले में कुल 21 कन्टेन्मेंट क्षेत्र वर्तमान में सक्रिय है। 

प्रवासी मजदूरों को रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध करायें- कलेक्टर श्री द्विवेदी



खण्डवा - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने जिला श्रमपदाधिकारी श्री ए.एस. अलावा व महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिए है कि कोरोना संक्रमण काल में बाहर से आने वाले मजदूरों को खण्डवा जिले में रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराये जायें तथा इन प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराये गए रोजगार की जानकारी पोर्टल पर भी अपडेट करते रहे। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर एवं राहत शाखा प्रबंधक श्रीमती हेमलता सोलंकी व कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु में नदियों के जल स्तर तथा इंदिरा सागर व ओंकारेश्वर सागर तथा खण्डवा जिले के बाहर नर्मदा नदी पर स्थित बड़े बांधो से पानी छोड़े जाने की जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करते रहे, वह उसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट श्री महेश हनोतिया को वर्षा ऋतु में प्राकृतिक आपदा से हर साल प्रभावित होने वाले स्थानों पर गोताखोर व तैराक तथा नावों को तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। 
बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने निर्देश दिए कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पुराने शासकीय भवनों व जर्जर हो चुकी पुरानी पानी की टंकियों की स्थिति देख लें, जो गिरने लायक हो उन्हें वर्षा से पूर्व ही गिराने की कार्यवाही कर ली जायें, ताकि वर्षा ऋतु में किसी दुर्घटना की आशंका न रहे। उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तथा पीआईयू के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है उन्हें संबंधित विभागों को कार्यालय संचालन हेतु हेण्ड ओवर करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण सड़क, सेतू निगम व सड़क विकास निगम के अधिकारियों को जिले में पुल पुलियाओं के दोनों और जरूरी संकेतक बोर्ड लगवाने के भी निर्देश दिए। 
कलेक्टर श्री द्विवेदी ने वन विभाग, राजस्व विभाग व आदिवासी कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनाधिकार पट्टों के लंबित दावों का शीघ्रता से निराकरण करें, पूर्व में अस्वीकृत किए गए दावों के आवेदनों का पुनः परीक्षण कर लें, यदि पात्रता हो तो स्वीकृत करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कृषि विभाग के उपसंचालक को खाद बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची के दावे आपत्ति की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है, इन तिथियों का व्यापक प्रचार प्रसार करें, ताकि मतदाता सूची के संबंध में नागरिकों से दावे आपत्ति प्राप्त हो सके। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने बैठक में कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये, ताकि जिनका नाम स्थानीय निर्वाचन की मतदाता सूची में दर्ज नही है वे मतदाता सूची में अपने नाम जुड़वा सके।

छनेरा रेलवे स्टेशन का नाम छनेरा-नया हरसूद संयुक्त रुप से किए जाने की मांग




खंडवा- 30 जून को हर वर्ष की तरह कल हरसूद की बरसी मनाई जाती हैं। हरसूद की 16 वीं बरसी के अवसर पर हरसूद के विस्थापितों ने केंद्रीय रेलवे बोर्ड एवं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को ट्विटर कर एशिया की सबसे बड़ी बांध परियोजना में डूब में आए कस्बे हरसूद को विस्थापित कर छनेरा में बसाया गया वहां से विस्थापित हुआ रेलवे स्टेशन को भी छनेरा में बनाया गया परंतु उसका नाम में नया हरसूद का उल्लेख नहीं है। विस्थापित संघ के सदस्यों ने सोमवार को ट्वीट के माध्यम से स्टेशन का नाम नया हरसूद रेलवे के नक्शे पर स्थापित हो सके इसके लिए छनेरा रेलवे स्टेशन में संयुक्त रुप से नया हरसूद जोड़कर छनेरा नया हरसूद करने के लिए भावनात्मक अपील कर ट्वीट किया।
संघ के चंद्र कुमार सांड, अनुराग बंसल, विवेक जैन, अशोक अग्रवाल, मनोरमा अग्रवाल, माया अग्रवाल, संजय दीक्षित, आकाश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, पवन शर्मा, महेश अग्रवाल, ऋषिराज शुक्ला, राजेंद्र दीवान, छोटू उस्ताद, अनूप गंगराड़े आदि ने ट्वीट के माध्यम से उक्त मांग की। 

नगर निगम अधिभार समयावधि में छूट प्रदान करें-पूर्व मंत्री अर्चना दीदी



बुरहानपुर- मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने वित्तीय वर्ष 2020 मार्च माह के अंत तक निगम करो का भुगतान ना कर पाने वाले नागरिकों को अधिभार समयावधि में छूट प्रदान किए जाने की बात कही।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा मार्च माह के अंतिम सप्ताह में हुई थी। बुरहानपुर नगर सहित पूरे देश में आर्थिक लेन-देन शासन-प्रशासन स्तर पर नहीं हो सके थे। नगर निगम बुरहानपुर के संपत्ति कर, जलकर एवं अन्य करो के बकायादार नागरिकों को आज दिनांक में नगर निगम कर जमा करने के इच्छुक नागरिकों को टैक्स मुहर्रिर द्वारा अधिभार सहित हिसाब बताया जा रहा है। 
इस संबंध में श्रीमती चिटनिस ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा एवं पत्राचार कर कहा कि अप्रैल, मई एवं जून माह संपत्ति कर अधिभार से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों को 31 जुलाई तक निगम कर जमा करने पर अधिभार में छूट प्रदान किए जाने हेतु योजना बनाकर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी होना चाहिए। इससे निगम राजस्व में भी वृद्धि होगी एवं नगर के टैक्स भरने के प्रति इच्छुक नागरिकों को प्रोत्साहन एवं सुविधा मिलेगी। श्रीमती चिटनिस ने निगमायुक्त से कहा कि नगर निगम बुरहानपुर शासन, संचालनालय एवं निगम स्तर पर आवश्यक नियमानुसार स्वीकृतियां लेकर बुरहानपुर नगर के नागरिकों को निगम के विविध कर बिना अधिभार के भरने में छूट प्रदान कराने की प्रक्रिया अतिषीघ्र करें।

महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा, 'मिशन बिगेन अगेन' की हुई शुरुआत



महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है और इसे मिशन बिगेन अगेन का नाम दिया गया है.


मुंबईः महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है. इसे मिशन बिगेन अगेन का नाम दिया गया है. 31 जुलाई तक जो लॉकडाउन जारी रखा गया है उसमें जरूरी सामानों की दुकानों को खुला रखा जाएगा. हालांकि बाकी दुकानों को ऑड-ईवन सिस्टम के तहत ही खोला जाएगा.
महाराष्ट्र सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन को जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा कि दफ्तरों में सीमित स्टाफ के साथ कामकाज किया जाएगा. पहले ही खबर आ गई थी कि 30 जून के बाद राज्य में लॉकडाउन लागू तो रहेगा लेकिन इसमें कुछ शर्तों में ढ़ील देने की बात कही गई थी.

ठाणे मेंं 10 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन
महाराष्ट्र के ठाणे में 2 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक कंप्लीट लॉकडाउन को लागू किया गया है. यहां पर ठीक उसी तरह की स्थिति होगी जैसे अप्रैल-मई में लॉकडाउन के दौरान थी. केवल इसेंशियल सर्विसेज की दुकानों को ही खुला रखा जाएगा.
सीएम उद्धव ठाकरे ने दे दिए थे संकेत
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कह दिया था कि 30 जून के बाद भी राज्य में लॉकडाउन लागू रहेगा, लेकिन इसमें धीरे-धीरे ढ़ील भी दी जाएगी. प्रदेश के हालातों को देखते हुए उन्हें अनलॉकिंग के लिए बेहद सावधानी बरतनी होगी.
कल मुख्यमंत्री ने कहा था कि "ऐसा मत सोचिए कि 30 जून के बाद अचानक सबकुछ पहले की तरह नॉर्मल हो जाएगा. मेरी आप सभी से अपील है कि घर पर ही रहें. जब तक बहुत ज़रूरी न हो भीड़ भाड़ वाली जगह पर मत जाए. धीरे-धीरे हम अनलॉक की तरफ बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें इसमें काफी सावधानी बरतनी होगी. हालांकि, ये लोगों पर निर्भर है कि वे लॉकडाउन चाहते हैं या नहीं"

राज्य में खुल चुके हैं सैलून
एबीपी न्यूज के हवाले से खबर हैं कि कल से सैलून खुल गए हैं और दुकानें और ऑफिस पहले से ही खुल रहे हैं. हालांकि राज्य में दफ्तरों और दुकानों में बेहद सीमित स्टाफ के साथ काम हो रहा है.

रविवार, 28 जून 2020

1,50,000/- से अधिक का फरार इनामी अपराधी जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में




थाना पलासिया, एम.आई.जी. एवं अन्य थानों में पंजीबद्ध कुल 47 से अधिक मामलो में 06 माह से फरार था आरोपी जीतू सोनी । आरोपी पर कुल 64 अपराध पजीबद्ध है।

जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी की तलाश हेतु क्राईम ब्रांच की 06 टीमो ने गुजरात राज्य के राजकोट,अमरेली, एवं अन्य सम्भावित स्थानों पर पुनःदबिश दी।

अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से करीब 06 माह से फरार था आरोपी । जीतू सोनी को पैतृक गांव जिला अमरेली (गुजरात राज्य) से क्राईम ब्रांच ने लिया हिरासत में।

आरोपी ने राजकोट, अहमदाबाद, अमरेली,(गुजरात राज्य) एवं बाम्बे (महाराष्ट्र) में मलाड,ओसीबारा,आदि जगह पर काटी थी फरारी।
                  
प्रदेश में लॉक डाउन खुलने के बाद अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु शासन द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के पालन में   श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा इन्दौर जोन इन्दौर में लम्बे आनलॉक 01 के प्रांरभ में ही अवैध आर्म्स ,अवैध शराब , नकली नोट, फरार स्थाई वारंटी एवं फरार भूमाफियों के विरुद्ध योजनाबद्ध रुप से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इस अऩुक्रम में जिला अपराध शाखा इन्दौर द्वारा आनलॉक 01 के तीन सफ्ताह की अवधि में ही 20 लाख रुपये के नकली नोट बनाने वाले गिरहो का भाडा फोड किया गया । इसके पश्चात 125 अवैध हथियारो की दो-तीन बडी खेप पकडकर अपराधों पर अंकुश लगाने में सफता प्राप्त की । भारी मात्रा में अवैध शराब पकडी, इन्दौर शहर के फरार स्थाई वारंटियों के प्रभावी कार्यवाही करते हुये 1000 से अधिक स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। 

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा इन्दौर जोन इन्दौर के द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायण चारी मिश्र इन्दौर शहर  के द्वारा उक्त कार्यवाही हेतु निर्देश  दिये गये । जिसके तारत्यम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राजेश दण्डोतिया के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक अपराध एवं थाना प्रभारी अपराध शाखा द्वारा अपराध शाखा की टीमों को सक्रिय कर उपरोक्त अवैध गतिविधियों पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

इन्दौर शहर के फरार भूमाफियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये भूमाफिया हैप्पी धवन एवं चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा को गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में आरोपी जीतू सोनी उर्फ जितेन्द्र सोनी पिता जगजीवन दास सोनी को गिरफ्तार करने हेतु देश के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई जिसमें आरोपी जीतू सोनी के भाई महेन्द्र सोनी पिता जगजीवन दास सोनी को गुजरात राज्य से गिरफ्तार किया गया । फरार भूमाफिया जीतू सोनी की गिरफ्तारी हेतु असूचना संकलन करते हुये पुनः प्रयास किया गया , जिसमें सफलता प्राप्त करते हुये जीतू सोनी को उसके पैतृक गांव धारग्नि तहसील चलाला जिला अमरेली गुजरात से गिरफ्तार किया गया ।

आरोपी जीतू सोनी उर्फ जितेन्द्र सोनी थाना पलासिया के अपराध क्रमांक - 496/19 धारा 370(3), 346,120 बी भादवि व अन्य अपराधो में फरार था । जीतू सोनी उर्फ जितेन्द्र सोनी एवं अन्य आरोपियों की तलाश एवं पतारसी हेतु अपराध शाखा कि 06 टीमों का गठन करते हुये प्राप्त सूचना के आधार पर टीमें को तत्तकाल गुजरात राज्य हेतु रवाना किया गया और उक्त टीमों द्वारा पुनः जिला अमरेली में दो स्थानो पर एवं जिला राजकोट गुजरात में एक स्थान पर फरार आरोपी जीतू सोनी एवं इससे संबंधित फरार आरोपियों की तलाश एवं पतारसी हेतु दबिश दी गई। इसी दौरान टीमों को आरोपी जीतू सोनी की उसके पुश्तैनी गांव धारग्नि तहसील चलाला जिला अमरेली गुजरात में होने की सूचना मिली थी जिस पर तत्काल टीमों के द्वारा जीतू सोनी के पुश्तैनी गांव में बने मकान की घेराबंदी कर सुबह 03.30 बजे दबिश दी गई जहां आरोपी जीतू सोनी घर पर मिला जो लगभग 30 मिनिट बाद किसी अन्य स्थान पर जाने की तैयारी में था। 

आरोपी जीतू सोनी से प्रारंभिक पूछताछ पर थाना पलासिया जिला इन्दौर में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से राजकोट, अहमदाबाद, अमरेली,(गुजरात राज्य) एवं बाम्बे (महाराष्ट्र) में मलाड,ओशीबारा,आदि जगह पर फरारी काटी थी । जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी को उसके पुश्तैनी गांव धारग्नि तहसील चलाला जिला अमरेली गुजरात से हिरासत में लिया और तत्तकाल इन्दौर हेतु टीमें रवाना हुई और वापस आकर थाना पलासिया को आरोपी जीतू सोनी से पूछताछ व अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। थाना पलासिया जिला इन्दौर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 496/19 धारा 370(3),346,120 बी भादवि में प्राथमिकी रुप से आरोपी जीतू सोनी की गिरफ्तारी की गई है, और अन्य थानों के द्वारा भी गिरफ्तारी की जा रही है । आरोपी जीतू सोनी से विस्तृत पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। जीतू सोनी के अतिरिक्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है । 

गिरफ्तार फरार आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी कुल 45 अपराधों में वान्डेट था । आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी के परिवार के अन्य सदस्य भाई हुकुम सोनी , पुत्र विक्की सोनी , भतिजा जिग्नेश सोनी ,लक्की सोनी व अन्य जीतु सोनी के साथ कुछ प्रकरणों सहअभियुक्त है। थाना पलासिया में दिनांक 01.12.2019 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 496/19 धारा 370(3),346,120बी भादवि के पूर्व जीतू सोनी के विरुद्ध थाना पलासिया , एम.आई.जी., तुकोगंज सहित कुल 17 अपराधों का वर्ष 1991 से लगातार अपराधिक रिकार्ड रहा है । इस तरह जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी पिता जगजीवन दास सोनी उम्र 62 साल निवासी - 117 कनाडिया रोड (कर्नाटक स्कुल के पास ) कनाडिया रोड जिला इन्दौर के विरुद्ध अब तक 64 अपराध पंजीबद्ध हुये है ।

थाना पलासिया जिला इन्दौर में पंजीबद्ध (1) अप.क्रं. - 496/19 धारा 370(3),346,120बी भादवि एवं पेटा एक्ट ,(2)- अप.क्रं. 497/19,धारा 394,294,506,34 भादवि, (3) थाना कनाडिया के अप.क्रं. 603/19धारा 353,34 भादवि, (4)- अप.क्रं. 604/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट, (5)-थाना एम.आई.जी.के अप.क्रं. 651/19,धारा 66(ई),67,67(ए),आईटी एक्ट एवं 294, 509, 500 भादवि, (6) थाना तुकोगंज के अप.क्रं. -673/19 धारा 188 भादवि, (7)- अप.क्रं. 675/19,धारा 120,406, 448,294 , 507,120 बी भादवि, थाना लसुडिया के (8) अप.क्रं. 1323/19 धारा 294,506,384,34 भादवि में मध्य प्रदेश (गृह)पुलिस विभाग मंत्रालय भोपाल आदेश द्वारा दिनांक 13.12.2019 को आरोपी जीतु सोनी की गिरफ्तारी हेतु शासन द्वारा 01 लाख रुपये का इनाम उद्दघोषित किया गया था।
इसी क्रम में इन्दौर पुलिस के द्वारा थाना राजेन्द्र नगर (9) अप.क्रं. - 838/19 धारा 406,420,386,34 भादवि,थाना सदर बाजार के (10) अपराध क्रमांक- 369/19 धारा 386,387,420,506,34भादवि, थाना पलासिया जिला इन्दौर के(11) अप.क्रं. 499/19 धारा 195A,34 भादवि, थाना खजराना के (12) अप.क्रं. 1209/19 धारा 420,448, थाना जूनी इन्दौर के (13) अप.क्रं. 471/19 धारा 406,409,420,386,387,506 34 भादवि एवं थाना तुकोगंज (14)अप.क्रं. 678/19 धारा 420,406,448 ,387,388,389,506 भादवि, में आरोपी जीतू सोनी की गिरफ्तारी हेतु 1,50,000/- से अधिक की ईनामी राशी उद्दघोषित किया गया है। आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी पिता जगजीवनदास सोनी उम्र 62 निवासी -117 कनाडिया रोड (कर्नाटक स्कुल के पास ) कनाडिया रोड जिला इन्दौर के परिवार के अन्य फरार सदस्यों पर विभिन्न अपराधो में ईनामी उद्दघोषणा की गई है । उपरोक्त 15 अपराधों के अतिरिक्त जिला इन्दौर शहर के अन्य थानों में पंजीबद्ध कुल 30 अपराधो में भी आरोपी जीतू सोनी वान्डेट है, जीतू सोनी कुल 47 मामलो में वान्डेट है एवं पूर्व से 17 अपराधिक मामले इन्दौर शहर के अन्य थानों में दर्ज है, इस प्रकार कुल 64 अपराध जीतू सोनी के विरुद्ध पंजीबद्ध है। 

              आरोपी जीतू सोनी से पंजीबद्ध अपराधों के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जावेगी। आरोपी जीतू सोनी थाना पलासिया जिला इन्दौर  में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से ही फरार चल रहा था इसी बीच आरोपी के उपर लगातार इन्दौर शहर के अन्य थानों में कुल 46 अपराध पंजीबद्ध हुये है। जीतु सोनी से संबंधित मामलो में अबतक अमित सोनी, मेहेन्द्र सोनी, की गिरफ्तारी हो चुंकी है । जीतू सोनी से संबंधित परिवार के अन्य 08 सदस्य व जीतू सोनी के 25 अधिक सहअभियुक्त की गिरफ्तारी अन्य मामलो में होना शेष है।

कोरोना का कहर- आज कोरोना संबंधी 6 पॉजिटिव व 136 आई निगेटिव रिपोर्ट, अब तक जिले में 308 मरीजों की पॉजिटिव व 4,986 आई निगेटिव रिपोर्ट



खण्डवा- खण्डवा मेडिकल कॉलेज की वॉयरोलॉजी लेब से आज कोरोना संक्रमण की जांच संबंधी कुल 142 रिपोर्ट प्राप्त हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इनमें संदिग्ध मरीजों की 136 जांच रिपोर्ट निगेटिव तथा 6 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं हैं।  डॉ. चौहान ने बताया कि अभी तक 308 पॉजिटिव व 4,986 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।  खण्डवा के छोटा अवार क्षेत्र के 2, सेफी कॉलोनी के 2, शहर के अन्य क्षेत्र का 1 और पॉलीटेक्निक केम्पस क्षेत्र का 1 मरीज शामिल है।

शनिवार, 27 जून 2020

मेडिकल स्टोर, पैथोलोजी व डॉक्टर्स को जुकाम, बुखार के मरीजों की देनी होगी जानकारी, धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी



खण्डवा - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश अनुसार कोरोना संक्रमण पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने के लिए जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स संचालकों, पैथोलॉजी सेंटर व प्रायवेट डॉक्टर्स, निजी नर्सिंग होम व क्लीनिक्स संचालकों को उनके यहां आने वाले जुकाम, खांसी, बुखार के मरीजों की जानकारी प्रतिदिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी, ताकि इन मरीजों में कोरोना संक्रमण होने की स्थिति उनका समय पर इलाज किया जा सके और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इन प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। 
जारी आदेश अनुसार जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स संचालकों, पैथोलॉजी सेंटर व प्रायवेट डॉक्टर्स, निजी नर्सिंग होम व क्लीनिक्स संचालकों को निर्धारित प्रारूप में प्रतिदिन यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को देना होगी। पैथोलॉजी संचालकों को उनके यहां आने वाले मलेरिया पेरासाइट टेस्ट, विडोल टेस्ट, कम्पलीट ब्लड प्रोफाइल, यूरीन, पीलिया टेस्ट, छाती का एक्सरे, यूरिया टेस्ट कराने वाले मरीजों की जानकारी देने के लिए कहा गया है। जबकि एलोपैथी यूनानी, होम्योपैथी सहित सभी मान्यता प्राप्त चिकित्सा पद्धतियों के प्रायवेट प्रेक्टिस नर्स को सर्दी, खांसी, बुखार के साथ साथ श्वास लेने में तकलीफ के लक्षण वाले मरीजों की जानकारी देने के लिए कहा गया है। यह जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्रतिदिन देना होगी। जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स संचालकों, पैथोलॉजी सेंटर व प्रायवेट डॉक्टर्स, निजी नर्सिंग होम व क्लीनिक्स संचालकों को निर्देश दिए गए है कि उनके यहां आने वाले मरीजों के पहचान पत्र जैसे कि ड्राइविंग लायसेंस, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड में से किसी एक का अनिवार्य रूप से परीक्षण कर जानकारी सत्यापित करके व्यक्ति के नाम व पते अंकित किए जायें। इन मरीजों के मोबाइल नम्बर पर कॉल करके मोबाइल नम्बर का सत्यापन करना भी अनिवार्य होगा। यदि किसी मेडिकल स्टोर्स संचालकों, पैथोलॉजी सेंटर व प्रायवेट डॉक्टर्स, निजी नर्सिंग होम व क्लीनिक्स संचालकों द्वारा जानकारी उपलब्ध नही कराई गई और इसके बाद कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो संबंधित दोषी व्यक्ति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। 

आज कोरोना संबंधी 1 पॉजिटिव व 99 निगेटिव रिपोर्ट आईं, अब तक जिले में 302 मरीजों की पॉजिटिव व 4850 की आई निगेटिव रिपोर्ट



खण्डवा - खण्डवा मेडिकल कॉलेज की वॉयरोलॉजी लेब से शनिवार को कोरोना संक्रमण की जांच संबंधी कुल 100 रिपोर्ट प्राप्त हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इनमें संदिग्ध मरीजों की 99 जांच रिपोर्ट निगेटिव तथा 1 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं हैं। उन्होंने बताया कि 1 पॉजिटिव मरीज ग्राम बरूड़ का निवासी है। डॉ. चौहान ने बताया कि शनिवार को कुल 86 सेम्पल लिए गए। इस तरह अब तक कुल 5538 सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से अभी तक 302 पॉजिटिव व 4850 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 

कोरोना के लक्षण वाले मरीज चिन्हित कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करायें, कलेक्टर श्री द्विवेदी ने इन्स्टेंट मेडिकल चैकअप टीम प्रभारियों को दिए निर्देश





खण्डवा- शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने इन्स्टेंट मेडिकल चैकअप टीम के सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना के लक्षण वाले लोगों को चिन्हित करने विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जायें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आरती सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती मनीषा जुनेजा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। 
बैठक में श्रीमती जुनेजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ये टीम निरंतर खण्डवा शहर के वार्डो व बाजार वाले क्षेत्र में बहार से आने जाने वाले व्यक्तियों व अन्य व्यक्तियों का स्क्रीनिंग, बुखार, तापमान, ऑक्सीजन सेचुरेशन का परीक्षण किया जा रहा है तथा इन टीमों के द्वारा अब तक 21228 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। परीक्षण के बाद 44 व्यक्तियो को जिला चिकित्सालय में रैफर भी किया गया। 
उल्लेखनीय है कि शहर के बैंक, होटल, सब्जी व फल बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आने जाने वाले व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण संबंधी स्क्रीनिंग के लिए अधिकारी कर्मचारियों के 10 दल गठित किए गए है। इन सभी इन्स्टेंट मेडिकल चैकअप टीम में 4-4 कर्मचारी तैनात किए गए है, जिसमें दो कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के , एक शिक्षा विभाग तथा एक अन्य पुलिस विभाग के कर्मचारी है। प्रत्येक दल द्वारा प्रतिदिन लगभग 200 नागरिकों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

खण्डवा- 4 कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई किये गये



खण्डवा - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों के आसपास के क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित कर वहां संक्रमण रोकने के उद्देश्य से आवागमन व अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंधित लगाये जाते है। मरीज के पूर्णतः संक्रमण मुक्त हो जाने पर कन्टेन्मेंट क्षेत्र को डिनोटिफाई किया जाता है। इसी क्रम में अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने खण्डवा शहर के सिविल लाइन स्थित न्यायाधीश कॉलोनी, टैगोर पार्क के सामने, हरीगंज व पदम नगर क्षेत्र में घोषित कन्टेन्मेंट क्षेत्र को डिनोटिफाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

गांवों में जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें, कलेक्टर श्री द्विवेदी ने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यो में गति लाने के दिए निर्देश






खण्डवा - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के इंजीनियर्स की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गति लाकर उन्हें शीघ्रता से पूर्ण करें तथा पूर्ण भवनों को संबंधित विभाग को हेण्ड ओवर करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जुकाम, खांसी, बुखार के लक्षण वाले मरीजों पर पंचायत सचिवों व ग्राम रोजगार सहायकों की मदद से नजर रखी जाये। विशेषकर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों की पंचायतों में अन्य जिलों से आने जाने वाले ग्रामीणों की भी मॉनिटरिंग की जाये, ताकि कोरोना संक्रमण का खतरा न रहे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह भी मौजूद थे। 
कलेक्टर श्री द्विवेदी ने बैठक में कहा कि निर्माण कार्यो में रूचि न लेने वाले तथा राशि आहरण के बाद निर्माण कार्य समय पर पूर्ण न करने वाले पंचायत सचिवों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों द्वारा की जाने वाली अनियमितताओं की समय समय पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जांच करे तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित पंचायत सचिव व रोजगार सहायक के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रायवेट डॉक्टर्स को निर्देश दें कि जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों की जानकारी वे अपनी पंचायत में अवश्य दें, ताकि यह जानकारी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी तक पहुंच सके और कोरोना के लक्षण वाले मरीजों का समय पर उपचार हो सके।

शुक्रवार, 26 जून 2020

आवास से वंचित प्रत्येक व्यक्ति को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ - विधायक वर्मा



खंडवा- दादाजी की यह नगरी स्वच्छ और सुंदर हो और शहर का विकास तेजी से हो इसको लेकर खंडवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र वर्मा लगातार नगर निगम के अलग-अलग विभागों की बैठक लेकर शहर में चल रहे कार्यों की समीक्षा के साथ निरीक्षण भी कर रहे हैं।  प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विगत दिनों जहां विधायक श्री वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ ही खंडवा नंबर वन बने इसको लेकर चर्चा की। वहीं शुक्रवार को निगम के लोक निर्माण विभाग की बैठक में भी श्री वर्मा ने कहा कि काफी समय से ट्रांसपोर्ट नगर एवं स्विमिंग पूल का कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। इसमें गति लाकर महत्वपूर्ण कार्य शीघ्र पूर्ण करें। ताकि शहर  की यातायात समस्या का निदान हो सके और स्विमिंग पूल के निर्माण से तैराकी के क्षेत्र में खिलाड़ी आगे बढ़ सके। विधायक वर्मा ने अलग-अलग वार्ड में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण हेतु लंबित आवासों और सीमेंट कंक्रीट रोड सीवरेज सहित समस्त अधोसंरचनागत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराए तथा यह भी सुनिश्चित करें की निर्धन व झुग्गी बस्तियों में निवासरत कोई भी व्यक्ति पी.एम.वाई. योजना में सम्मिलित होने व अपने घर के सपने से वंचित ना रहे, इस हेतु हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर लोगों को सर्वे सूची में जोड़ें। यह बात खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने नगर निगम सभागृह में आयोजित जनकार्य एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में कहीं। विधायक श्री वर्मा ने शहर के यातायात को सुनियोजित और व्यवस्थित करने हेतु बनाए जा रहे यातायात नगर के अधूरे सीमेंट कांक्रीट रोड, विद्युत और पेयजल व्यवस्था के कार्यों को पूर्ण कर ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने के लिए भूखंड आवंटन की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। प्रभारी कार्यपालन यंत्री वर्षा घिघोड़े ने बताया कि 4 .34 करोड़ रुपए की लागत के निमार्णाधीन स्विमिंग पूल में अब तक 2.5 करोड़ रुपए का कार्य पूर्ण हो गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्विमिंग पूल का लाभ शहरवासियों को शीघ्र प्राप्त हो इस उद्देश्य से पुल में टाइल्स लगाने के साथ ही ऐसे कार्य तत्काल कराए जिससे तरणताल को आमजन के लिए आरंभ कराया जा सके। प्रभारी सहायक यंत्री एचआर पांडे ने बताया कि एकीकृत एवं मलिन बस्ती विकास कार्यक्रम आई.एच.एस.डी.पी. योजना के तहत चीरा खदान क्षेत्र में नगर निगम ने पूर्व में 768 यूनिट भवनों का निर्माण कराया है, 336 यूनिट का कार्य प्रक्रियाधीन है, यहां अधोसंरचनागत कार्य कराए जाकर उन्हें लॉटरी के द्वारा आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की जाना है। 
प्रभारी कार्यपालन यंत्री जेके जायसवाल ने बताया कि शहर को खुले में शौचमुक्त करने की कड़ी में घर-घर शौचालय निर्माण किए जाने के लिए नगर निगम 800 व्यक्तिगत शौचालयों की निविदा आमंत्रित करने जा रहा है। प्रभारी सहायक यंत्री संजय शुक्ला ने बताया कि निगम ने 5 स्कूलों में शिक्षा उपकर मद की राशि से निर्माण और मरम्मत के कार्य कराए हैं। विधायक श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि शहर की स्कूलों का सर्वे कर वहां की आवश्यकता अनुसार प्राथमिकता तय कर कार्य कराए। विधायक श्री वर्मा ने कहा कि शहर के यातायात को नियोजित करने व आवागमन को विकेंद्रित करने के लिए नेहरू स्कूल ईदगाह रोड के चौड़ीकरण, एसएन कॉलेज के पास से रेलवे अंडर ब्रिज होते हुए पंधाना रोड, आनंदनगर से दीनदयालपुरम होते हुए मोघट नागचुन रोड, इंदौर नाका से औद्योगिक नगर होते हुए सिंगार तलाई तक की सड़कों को जोड? हेतु कार्ययोजना और प्राक्कलन तैयार कराने के साथ ही मंडी रोड से स्व. किशोर कुमार मुक्तिधाम तक पहुंचने हेतु प्रथक से सड़क बनाने हेतु भी प्राक्कलन तैयार करें। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निगम द्वारा तैयार कराए गए टप को भी आवंटन किए जाने की प्रक्रिया करने के निर्देश बैठक में दिए। बैठक में 50 वार्डों में प्रक्रियाधीन विकास कार्यो की भी समीक्षा की गई। 

निमार्णाधीन ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण 


विधायक देवेंद्र वर्मा ने शुक्रवार नई मंडी के समीप निमार्णाधीन ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण कर वहां चल रहे विकास कार्यों को देखा। श्री वर्मा ने यातायात नगर यातायात नगर में सीमेंट कांक्रीट रोड का कार्य शीघ्र कराने और विद्युत व्यवस्था के लिए निविदा आमंत्रित करने व यातायात नगर में पेयजल के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश प्रभारी आयुक्त दिनेश मिश्रा को दिए। निरीक्षण में प्रभारी कार्यपालन यंत्री जेके जायसवाल, सुश्री वर्षा घिघोड़े, जनसंपर्क अधिकारी जाकिर जाफरी, प्रभारी सहायक यंत्री अंतरसिंह तंवर, एचआर पांडे, संजय शुक्ला, उपयंत्री भरत सूरजाए, गोपाल चौहान भी साथ थे। 

प्राचीन विठ्ठल मंदिर में सीमित भक्तों के साथ मनाया जाएगा परंपरागत नाम सप्ताह उत्सव, नहीं टूटेगी वर्षो पुरानी परंपरा, नाम सप्ताह का होगा आयोजन, सात दिनों तक सतत बहेगी भजनों की बयार




खंडवा- कला, साहित्य और संस्कृति से अविभूत खंडवा नगरी में धार्मिक पंरपराओं का अपना एक अलग ही महत्व है। जिसका ज्वलंत उदाहरण प्राचीन विठ्ठल मंदिर में देखने को मिलता है। जहां 18 वी सदी से नाम सप्ताह उत्सव मनाने की चली आ रही परंपरा आज भी कायम है। वैश्चिक महामारी कोरोना संकट के बीच भी शासन के दिशा-निर्देशों और मापदंडो का पालन करते हुए इस वर्ष भी नाम सप्ताह का आयोजन सुचारू रूप से किया जाएगा। बता दे कि नाम सप्ताह के तहत मंदिर में लगातार सात दिनों तक 24 घंटे भगवान के भजन निंरतर भजन मंडलियों द्वारा गाए जाते हैं।

1882 से चली आ रही परंपरा

सन् 1882 से प्रतिवर्ष यहाँ आषाढ़ शुद्ध नवमी से सतत सात दिवसीय श्री नाम सप्ताह उत्सव मनाया जाता आ रहा है। जिसमें सात दिन 24 घण्टे भगवान के भजन होते है। यह अखंड पारंपरिक नाम सप्ताह उत्सव 138 वर्षो से बिना किसी अवरोध के शांति पूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी यह पारंपरिक प्राचीन उत्सव आषाढ़ शुद्ध नवमी 29 जून से 6 जुलाई तक तिथि अनुसार मनाया जाएगा। किंतु कोविड-19 कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए भगवान पंढरीनाथ (वि_ल) की पालकी स्थगित कि गई है एवं उत्सव को सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सीमित भजनार्थी, दर्शनार्थी के साथ सामाजिक दूरी एवं गाइडलाइन के अनुसार मनाया जाएगा।

उत्सव में इन नियमों का करना होगा पालन

मंदिर के पुजारी राम व श्याम आष्टेकर ने भक्तों से निवेदन किया है कि वे भी इन नियमों का पालन करे। मंदिर परिसर में एक साथ सीमित लोगों का प्रवेश ही रहेगा, साथ ही बिना मास्क के प्रवेश निषेध रहेगा। सभी भजन मंडलियों में केवल 8-12 सदस्य द्वारा ही भजन किए जाएंगे। जिसमें भजन सदस्यों की बैठक व्यवस्था के बीच भी समुचित दूरी रखी जाएगी। परिसर में भजन श्रोता को बैठने की अनुमति नहीं होगी। (केवल भजनार्थी एवम दर्शनार्थी रहेंगे) प्रसादी वितरण नहीं होगा एवं बाहरी प्रसाद (नारियल, अगरबत्ती) वर्जित रहेगा।

भजन मंडलियां होगी शामिल 

सत्य साईं समिति, अथर्वशीर्ष भजन मंडल (मराठी समाज), विष्णु सहस्रनाम मंडल, वि_ल मंदिर महिला भजन मंडल, रामायण मंडल, हरे राम मंडल, कसेरा समाज भजन मंडल, गुरव समाज मंडल, यादव समाज मंडल, पासी समाज मंडल, मराठा समाज मंडल, बालाजी भजन मंडल, दादाजी भजन मंडल, माँ भगवती जागरण मंडल एवं विभिन्न महिला मंडल कई वर्षों से उत्सव को सफल बना रहे है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी भक्तों, पहरों (भजन मंडलियों ) से निवेदन है कि इस वर्ष भी इस पारंपरिक नाम सप्ताह उत्सव को बड़े  हर्षोल्लास के साथ पूर्ण गरिमा रखते हुए सफलतापूर्वक मनाए। इस वर्ष अपनी मंडलियों में केवल 8 से 10 सदस्य ही रखे, जिससे प्रशासन द्वारा दी गई स्वीकृति का आदेशानुसार पालन हो सके। 

रोशनी मंडल की बैठक संपन्न



खंडवा- देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पूर्व के पांच साल एवं इस कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं जिसे देश की जनता ने सराहा है। वर्षो से भाजपा कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग कर रही थी। लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी के पद पर बैठते ही धारा 370 हटाकर कश्मीर को आजाद कर भारत का हिस्सा बनाया गया। वर्षो से देशवासी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग करते रहे इस मंदिर निर्माण में भी मोदी जी ने अपनी अहम भूमिका निभाई और मंदिर निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। ऐसे ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर पत्रक के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंच रहे हैं। मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि केंद्र सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल रोशनी की बैठक पूर्व मंत्री एवं हरसूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. कुंवर विजय शाह की अध्यक्षता में आहूत की गई। श्री शाह द्वारा प्रत्येक बूथ प्रभारी को भाजपा के पत्रक का वितरण किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की रीति नीति को घर-घर तक पहुंचाने एवं मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों पत्रक वितरित करने को कहा। श्री शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के 6 वर्ष के कार्य और पूर्व की सरकार के 70 साल के कार्य फर्क बताया। उन्होंने विधानसभा हरसूद के प्रत्येक ग्राम में पीने का पानी, बिजली और सड़क की कायाकल्प करने का विश्वास दिलाया और लोगों की समस्या सुनी। उद्वहन सिंचाई के द्वारा पूरी विधानसभा के प्रत्येक किसान को पानी की व्यवस्था भाजपा की सरकार के द्वारा की जाएगी। बैठक में पूर्व मंत्री और विधायक कुंवर विजय शाह, खंडवा की पूर्व महापौर भावना शाह, भाजपा जिला महामंत्री संतोष सोनी, मंडल अध्यक्ष अमृतलाल, मंडल प्रभारी संजय जैन, जगन्नाथ यादव, गया प्रसाद पांडे, संतोष सिटोके, रामपाल सिंह आदि उपस्थित थे। 

खण्डवा- ड्यूटी से अनुपस्थित एक वनरक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी



खण्डवा - अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने कोविड-19 संबंधी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर वनरक्षक श्री सुमित राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। श्री राठौर केे विरूद्ध धारा 144 के उल्लंघन पर नोटिस, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 56 के तहत परिवाद प्रस्तुत करने संबंधी कारण बताओ नोटिस तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने संबंधी नोटिस तथा ‘‘कार्य नही तो वेतन नहीं‘‘ के आधार पर वेतन काटने सहित कुल 4 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। एडीएम श्रीमती कुशरे ने बताया कि नोटिस का जवाब समय सीमा में प्राप्त न होने की दशा में संबंधित के विरूद्ध इन अधिनियमों के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

पैनल अधिवक्ताओं के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न




खण्डवा- मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नवीन विधिक सहायता पैनल अधिवक्ताओं के लिये एक दिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री बी. एल. प्रजापति ने की। ऑनलाईन प्रशिक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री बी. एल. प्रजापति ने पैनल लायर्स से कहा कि हमें पैनल अधिवक्ता के रूप में ऐसा कार्य करना है, जिससे कि जरूरतमंद व्यक्ति को वास्तव में विधिक सहायता प्राप्त हो सके और उन्हें समय पर न्याय मिल सकेे, जिससे विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य “न्याय सबके लिये” सार्थक हो।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता की भूमिका एवं उनकी पैनल अधिवक्ता के रूप में क्या जिम्मेदारियॉ है, गिरफ्तार बंदी के अधिकार एवं जमानत संबंधी कानून की जानकारी, धारा 311, 319, 205, 91 सी.आर.पी.सी. 57 एवं 167, गवाहों का परीक्षण एवं बहस आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।  साथ ही अधिवक्ताओं की कानूनी कौशलता के बारे में बताते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को पैरवी करते समय गवाहों का परीक्षण किस प्रकार किया जाना चाहिए, जिससे कि प्रकरण की वास्तविक स्थिति पता चल सकें और बहस करते समय हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे सत्र में श्री चंद्रेश मंडलोई, जिला विधिक सहायता अधिकारी ने लोक अदालत अंतर्गत लोकोपयोगी सेवाओं की लोक अदालत, नेशनल लोक अदालत, मनरेगा लोक अदालत, जेल लोक अदालत, मध्यस्थता योजना एवं प्ली बार्गेनिंग योजना की जानकारी दी। 

आज 99 निगेटिव व 3 पॉजिटिव रिपोर्ट आईं, जिले में पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 301 हुई



खण्डवा - खण्डवा मेडिकल कॉलेज की वॉयरोलॉजी लेब से आज कोरोना संक्रमण की जांच संबंधी कुल 102 रिपोर्ट प्राप्त हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इनमें संदिग्ध मरीजों की 99 जांच रिपोर्ट निगेटिव तथा 3 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं हैं। उन्होंने बताया कि 3 पॉजिटिव मरीज खण्डवा शहर के बापू नगर, सिंघाड़ तलाई, छोटा आवार क्षेत्र के निवासी है। अब तक खण्डवा जिले में पॉजिटिव मरीज़ो की संख्या बढ़कर 301 हो गई हैं। जिले में अब तक 263 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

‘‘किल कोरोना अभियान‘‘ के तहत 1 से 15 जुलाई तक घर घर जाकर होगा सर्वे





खण्डवा- प्रदेश में 1 जुलाई से ‘‘किल कोरोना अभियान‘‘ चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत भोपाल से की जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में वायरस नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता के इस महत्वपूर्ण अभियान में सरकार और समाज साथ-साथ कार्य करेंगे। किल कोरोना अभियान प्रत्येक परिवार को कवर करेगा। इसके लिए दल गठित किए जा रहे हैं। कोविड मित्र भी बनाये जायेंगे, जो स्वैच्छिक रूप से इस अभियान के लिये कार्य करेंगे। देश के इस अनूठे अभियान से कोरोना संक्रमण पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा सकेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि खण्डवा जिले में 1 से 15 जुलाई तक ’’किल कोरोना अभियान’’ के तहत घर-घर जाकर सर्वे किया जावेगा तथा फीवर स्क्रीनिंग की जायेगी। सर्वे दल में महिला और पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि इस सर्वे दल के द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सीजन सेचुरेषन की स्क्रीनिंग भी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा की जावेगी। उन्होंने बताया कि जिले की शत-प्रतिशत आबादी को इस सर्वे से कवर किया जाएगा। इस अभियान के तहत नागरिकों को स्वास्थ्य शिक्षा देने का कार्य भी साथ-साथ चलेगा। इस अभियान से सर्दी-खांसी जुकाम के साथ ही डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि के लक्षण पाये जाने पर भी जरूरी परामर्श और उपचार नागरिकों को मिल सकेगा। सार्थक एप का उपयोग कर इन जानकारियों की प्रविष्टि की जाएगी। इन कार्यों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए नागरिकों से सहयोग प्राप्त किया जाएगा। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि ‘‘किल कोरोना अभियान‘‘ के तहत घर-घर पहुंच रहे सर्वे दल को आवश्यक जानकारी दें।

खण्डवा- 5 कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई किये गये




खण्डवा- कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों के आसपास के क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित कर वहां संक्रमण रोकने के उद्देश्य से आवागमन व अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंधित लगाये जाते है। मरीज के पूर्णतः संक्रमण मुक्त हो जाने पर कन्टेन्मेंट क्षेत्र को डिनोटिफाई किया जाता है। इसी क्रम में अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने खण्डवा शहर की रमा कॉलोनी, शुक्ला नगर, भगतसिंग चौक व मालीकुंआ तथा पंधाना के वार्ड क्रमांक 10, में घोषित कन्टेन्मेंट क्षेत्र को डिनोटिफाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

कन्नौद-सतवास व पुनासा मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित




खण्डवा - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने कन्नौद- सतवास- पुनासा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए है। यह प्रतिबंधात्मक आदेष दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जारी किए गए है। जारी आदेष के अनुसार इस मार्ग पर हाई लेवल ब्रिज के लोड को नियंत्रण करने हेतु उपयुक्त स्थानों पर एन.एच.डी.सी. द्वारा बैरियर लगाया जायेगा, जिससे भारी वाहनों के आवागमन को रोका जा सकेगा। इसी प्रकार मार्ग के दोनो ओर एन.एच.डी.सी. द्वारा संकेत बोर्ड लगाये जायेंगे। वैकल्पिक मार्ग के रूप में कन्नोद से खातेगांव, हरदा-खण्डवा मार्ग तथा कन्नोद से इंदौर के लिए मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा। आदेष का पालन न करने पर संबंधित के विरूद्ध धारा 188 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

खण्डवा जिले में जन शिकायतों के निराकरण की नई व्यवस्था लागू, जिला स्तर पर शुक्रवार को तथा विकासखण्ड स्तर पर मंगलवार को समस्याएं सुनेंगे




खण्डवा- नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से विकासखण्ड व जिला स्तर पर नई व्यवस्था लागू की गई है। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार अब सभी अनुविभागीय अधिकारी व विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई के अतिरिक्त अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहकर स्थान व समय निर्धारित कर जन साधारण की शिकायत व समस्याओं को सुनकर अनुभाग स्तर पर निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे। यदि शिकायत का निराकरण विकासखण्ड या अनुभाग स्तर पर नहीं हो सकता है, तो उस शिकायती आवेदन को विभाग के जिला अधिकारी को निराकरण के लिए भेजेंगे। 
इसके अलावा सभी जिला अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को स्थान व समय निर्धारित कर जिला स्तर पर जनसामान्य की शिकायतों व समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे। यदि संबंधित शिकायत या समस्या का निराकरण जिले में विभाग स्तर पर भी संभव नहीं है, तो उस स्थिति में अपने अभिमत सहित प्रकरण कलेक्टर कार्यालय को भेजेंगे। प्रत्येक जिला अधिकारी एवं अनुविभाग व विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी प्रति सप्ताह प्राप्त आवेदन, निराकृत प्रकरण एवं लंबित प्रकरण व उनके लंबित रहने का कारण सहित जानकारी तैयार कर कलेक्टर कार्यालय को भेजेंगे। यह प्रक्रिया जनसुनवाई कार्यक्रम के अतिरिक्त नियमित रूप से चलती रहेगी।

गरीब कल्याण रोजगार अभियान संबंधी कार्यशाला कल जिला पंचायत में



खण्डवा  - प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी ने प्रवासी मजदूरों को अपने मूल निवास स्थान और गृह प्रदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान में मध्यप्रदेश सहित कुल 6 राज्यों के 116 जिलो में वर्ष में 125 दिवस का रोजगार दिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत उन जिलों का चयन किया गया है जहां से 25 हजार से अधिक श्रमिक रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशों में जाते हैं। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के खण्डवा, सहित कुल 24 जिले शामिल हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह ने बताया कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला जिला पंचायत सभाकक्ष में 27 जून को अपरान्ह 3 बजे से आयोजित की गई है। अभियान के तहत निर्धारित 25 तरह के कार्यो के प्रगतिरत व नवीन कार्यो की कार्ययोजना तैयार की जायेगी। कार्यशाला में खनिज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बीएसएनएल, कृषि, पीएचई, उद्यानिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, ग्रामीण सड़क, स्वच्छ भारत मिशन, आईटीआई, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि विज्ञान केन्द्र सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।

गरीब कल्याण रोजगार अभियान के क्रियान्वयन हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित




भोपाल : राज्य शासन ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्व आयोजना, समन्वय एवं सहयोग के लिये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है।
समिति में सदस्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव होगें । अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव खनिज संसाधन, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव वन, अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव कृषि एवं उद्यानिकी, अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव लोक निर्माण, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव नवकरणीय ऊर्जा, अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव श्रम, रेल मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधि एवं संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, भारत सरकार के प्रतिनिधि सदस्य होगें।
भारत सरकार ने 20 जून 2020 से 'गरीब कल्याण रोजगार अभियान' प्रारंभ किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य कोविड-19 वैश्विक महामारी से जनित परिस्थितियों के फलस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आए प्रवासी श्रमिकों और प्रभावित अन्य ग्रामीणों को रोजगार तथा अजीविका के तात्कालिक अवसर उपलब्ध कराना है। इस उद्देश्य से शासकीय विभागों में समन्वय और उनकी योजनाओं व संसाधनों के द्वारा अद्योसंरचना व परिसंपत्ति निर्माण तथा आर्थिक क्षेत्र के विनिर्दिष्ट कार्यों का क्रियान्वयन 'गरीब कल्याण रोजगार अभियान' के लिये 125 दिन की अवधि में किया जाना है।

भू-राजस्व संहिता में संशोधन के लिये समिति पुनर्गठित



भोपाल : मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता-1959 के अधीन बने नियमों की समीक्षा कर नियमों में संशोधन अथवा नये नियम बनाने तथा नियमों के प्रारूपण के लिये गठित समिति को पुनर्गठित किया गया है। राज्य भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष श्री आई.एस.दाणी समिति के अध्यक्ष होंगे। प्रमुख सचिव राजस्व श्री मनीष रस्तोगी समिति के उपाध्यक्ष होंगे।
समिति में प्रमुख राजस्व आयुक्त, आयुक्त भू-अभिलेख, सचिव राजस्व मंडल श्री अशोक कुमार गुप्ता सदस्य राज्य भूमि सुधार आयोग और अपर सचिव राजस्व डॉ. श्रीकांत पाण्डेय सदस्य होंगे। समिति की संयोजक उपायुक्त राजस्व डॉ. भारती गुप्ता होंगी।
समिति मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता (संशोधन) अधिनियम-2018 के अनुसरण में मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता-1959 में किये गये संशोधनों के परिणामस्वरूप नियमों में संशोधन के प्रस्ताव प्राथमिकता से लेगी। समिति आवश्यकतानुसार अन्य विभागीय अधिकारियों को बैठकों में आमंत्रित कर सकेगी।

म.प्र. - 10 हार्सपावर तक के पंप पर 700 रूपये प्रति हार्सपावर प्रतिवर्ष बिजली बिल




भोपाल : प्रदेश के कृषि उपभोक्ताओं को फ्लेट रेट के 10 हार्सपावर तक के पंप पर 700 रूपये प्रति हार्सपावर प्रतिवर्ष की दर से तथा 10 हार्सपावर से अधिक के फ्लेट रेट उपभोक्ताओं को 1400 रूपये प्रति हार्सपावर प्रतिवर्ष की दर से बिजली दी जा रही है। इसके साथ ही एक हेक्टेयर तक कृषि भूमि वाले अनुसूचित जाति/जनजाति उपभोक्ताओं के 5 हार्सपावर तक के कनेक्शन में नि:शुल्क विद्युत प्रदाय किया जा रहा है।
राज्य शासन द्वारा कोरोना महामारी में प्रभावी लॉकडाउन के दृष्टिगत विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। प्रदेश के निम्नदाब गैर घरेलू एवं निम्नदाब औद्योगिक उपभोक्ताओं तथा उच्चदाब टैरिफ देयकों में स्थायी प्रभार की वसूली को आस्थगित किया गया है। आस्थगित राशि की वसूली माह अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 के विद्युत देयकों के नियमित भुगतान के साथ 6 समान किश्तों में बिना ब्याज के की जायेगी। प्रदेश के जिन उपभोक्ताओं (उच्चदाब सहित) द्वारा लॉकडाउन के चलते अप्रैल एवं मई माह में देय विद्युत बिलों का भुगतान सामान्य नियत तिथि तक किया गया है, उन्हें एक प्रतिशत की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (निम्नदाब उपभेक्ताओं को अधिकतम दस हजार तथा उच्चदाब उपभोक्ताओं को अधिकतम एक लाख रूपये) आगामी बिल में दी जा रही है। यह राशि विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा वहन की जायेगी। वर्तमान मेंप्रदेश के कृषि उपभोक्ताओं को इंदिरा गृह ज्योति योजना के प्रावधानों के अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है।
प्रदेश के ऐसे सभी घरेलू उपभोक्ता जो संबल योजना के हितग्राही हैं एवं जिनके माह अप्रैल, 2020 में देयक की राशि 100 रूपये तक थी, उनके आगामी तीन माह अर्थात् मई, जून एवं जुलाई, 2020 में देयक राशि 100 रूपये तक आने पर उनसे इन तीन माहों में मात्र 50 रूपये प्रतिमाह लिया जा रहा है। प्रदेश के ऐसे सभी घरेलू उपभोक्ता जिनके माह अप्रैल, 2020 में देयक की राशि 100 रूपये तक थी, उनके आगामी तीन माह अर्थात् मई, जून एवं जुलाई, 2020 में देयक राशि 100 रूपये से 400 रूपये तक आने पर उनसे इन तीन माहों में मात्र 100 रूपये प्रतिमाह की राशि ली जा रही है।
प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ता जिनकी माह अप्रैल, 2020 में देयक राशि 100 रूपये से अधिक परन्तु 400 रूपये या उससे कम थी, उनके मई, जून एवं जुलाई, 2020 में देयक राशि 400 रूपये से अधिक आने पर उनसे इन माहों में देयक की राशि का मात्र 50 प्रतिशत लिया जा रहा है।। ऐसे उपभोक्ताओं के देयकों की शेष 50 प्रतिशत राशि के भुगतान के संबंध में देयकों की जांच के बाद निर्णय लिया जायेगा।

भारत में विनिर्माण क्षेत्र के विकास के लिए ज्ञान को धन में बदलना महत्वपूर्ण है - श्री नितिन गडकरी




केंद्रीय एमएसएमई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रीश्री नितिन गडकरी ने इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट्स प्रमोशन काउंसिल (ईईपीसी) के प्रतिनिधियों के साथ महामारी के बाद की स्थिति में क्षेत्र के विकास पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।
उन्होंने पैनल को प्रेरित करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान अर्थव्यवस्था के प्रत्येक क्षेत्र को अल्पकालिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन हमें "सकारात्मकता और आत्मविश्वास" से तत्काल बाधाओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने इस तथ्य पर जोर दिया कि अर्थव्यवस्था में सभी हितधारकों के बीच आपसी सहयोग से मौजूदा महामारी के कारण पैदा हुई कठिनाइयों से निपटने में मदद मिल सकती है।
बातचीत के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने एमएसएमई क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया और देश के सकल घरेलू उत्पाद, निर्यात और रोजगार सृजन में इस क्षेत्र के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र वर्तमान में देश के निर्यात में लगभग 48% का योगदान देता है और इसे तकनीकी उन्नयन और उत्पाद विकास के माध्यम से और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक्स, परिवहन और श्रम लागत में पर्याप्त कमी से देश में विनिर्माण उद्योग के विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि निर्यात का समर्थन करने के लिए देश में पैकेजिंग और मानकीकरण की सुविधा अन्य महत्वपूर्ण कारक हैं जिन्हें विकसित करने की आवश्यकता है, क्योंकि दुनिया धीरे-धीरे कोविड महामारी से निपटने में सफल हो रही है।
उन्होंने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय ने भारतीय एमएसएम उद्यमों को इक्विटी समर्थन देने के लिए फंड ऑफ फंड बनाया है। जिन एमएसएमईके ​​पास अच्छा कारोबार है वजीएसटी रिटर्न रिकॉर्ड और आयकर रिकॉर्ड भी ठीक हैं, उनका फिर से आकलन किया जायेगा और उन्हें रेटिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें सरकार से 15% इक्विटी का समर्थन प्राप्त हो जाएगा। यह उन्हें धीरे-धीरे पूंजी बाजार से धन जुटाने में सक्षम बनाएगा तथा प्रस्तावित एमएसएमई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने और विदेशी निवेश आकर्षित में मदद करेगा।
उन्होंने आगे सुझाव दिया कि उद्योगों को अपने वार्षिक लाभ का लगभग 2-3% अनुसंधान में निवेश करना चाहिए क्योंकि ज्ञान को धन में बदलना उद्योग के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने पैनल से अपने विशेष सुझावों को भेजने का अनुरोध किया और सरकार से सभी प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया।

गुरुवार, 25 जून 2020

कोरोना का कहर- खण्डवा जिले में आज कुल 6 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले, जिले में अब तक कुल 298 हुए कोरोना पॉजिटिव मरीज



एक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब पड़ोस में रहने वाले एक कर्मचारी की भी आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट 
खण्डवा/ओम्कारेश्वर- कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आज खण्डवा जिले के संदिग्ध मरीजों के सेम्पल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि आज मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला से कुल 86 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आईं हैं। जबकि 6 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। शाम को आई रिपोर्ट में 5 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं जिसमें 3 सैफी कॉलोनी के और 2 छोटाअवार क्षेत्र के हैं। इस तरह आज दिन भर में कुल 6 पॉजिटिव, और 86 निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी हैं।
खण्डवा जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 298 हो गई हैं जबकि अब तक कुल 263 मरीज संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है।
इसके अलावा एक अन्य मामले में खण्डवा जिले के ओकारेश्वर क्षेत्र से 10 किलोमीटर दूर मोरघड़ी कॉलोनी में दूसरा कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी की रिपोर्ट के आने के बाद भी प्रशासन ने खण्डवा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। एंबुलेंस 2:30 बजे आई और कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी को लेकर खंडवा के लिए रवाना हुई। कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी पर आसपास के लोग भड़के और उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक लापरवाही पूर्वक संदिग्ध होने के बाद भी घूमता रहा। तहसीलदार उदय मंडलोई ने कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी को लापरवाही बरतने पर फटकार लगाते हुए पूरे परिवार को क्वॉरेंटाइन का पालन करने के साथ परिवार को घर से बाहर जांच रिपोर्ट आने तक नहीं निकलने की हिदायत दी और कहा की लापरवाही बरतने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन हरकत में आया और पूरे क्षेत्र को सील कर चार लोगों को ड्यूटी पर तैनात किया।

सैयदपुर खैगांव कन्टेन्मेंट क्षेत्र के लिए ‘‘कोरोना चेन ब्रेकर्स‘‘ नियुक्त किए, सम-विषम तारीखों के लिए अलग अलग दल बनाए गए



खण्डवा- एसडीएम पंधाना श्री राहुल गुप्ता ने पंधाना क्षेत्र के कन्टेन्मेंट जोन सैयदपुर खैगांव में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से विभिन्न कर्मचारियों को कोरोना चेन ब्रेकर्स के रूप में तैनात करने के आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार ये कर्मचारी तीन शिफ्टों में कार्य करेंगे। पहली शिफ्ट प्रातः 8 से अपरान्ह 4 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट अपरान्ह 4 से रात्रि 12 बजे तक तथा तीसरी शिफ्ट रात्रि 12 से सुबह 8 बजे तक कार्य करेगी। सम विषम तारीखों के लिए अलग अलग दल बनाए गए है।  
जारी आदेश अनुसार सम दिनांकों में सैयदपुर खैगांव की गली नम्बर 1 व 2 में प्रातः 8 से अपरान्ह 4 बजे की शिफ्ट में पटवारी आरती मौर्य, शिक्षिका सोनम लाड़ व सेवकराम दलपत कोटवार को तैनात किया गया है। अपरान्ह 4 से रात्रि 12 बजे की शिफ्ट में पटवारी रामेश्वर अरझरे, शिक्षक गंगा प्रसाद राय व गणपत कोटवार को तैनात किया गया है। रात्रि 12 से सुबह 8 बजे की शिफ्ट में पटवारी तपन सिसोदिया, शिक्षक शफिक कुर रहमान व चेतराम पुनिया कोटवार को तैनात किया गया है। गली नम्बर 3 व 4 में प्रातः 8 से अपरान्ह 4 बजे की शिफ्ट में पटवारी संगीता सोनी, शिक्षिका अरूणा सोनवणे व नरेश बाबूलाल कोटवार को तैनात किया गया है। अपरान्ह 4 से रात्रि 12 बजे की शिफ्ट में पटवारी प्रदीप शुक्ला, शिक्षक शादाब खान व कड़वा कोटवार को तैनात किया गया है। रात्रि 12 से सुबह 8 बजे की शिफ्ट में पटवारी शाहिद खान, शिक्षक अब्दुल सतार व बिहारी रामा कोटवार को तैनात किया गया है। गली नम्बर 5 व 6 में प्रातः 8 से अपरान्ह 4 बजे की शिफ्ट में पटवारी रूचिता मोरिया, शिक्षिका अनीता इन्दोलिया व कोमल बाला कोटवार को तैनात किया गया है। अपरान्ह 4 से रात्रि 12 बजे की शिफ्ट में पटवारी देवेन्द्र उपाध्याय, शिक्षक कैलाश वर्मा व गेंदालाल कोटवार को तैनात किया गया है। रात्रि 12 से सुबह 8 बजे की शिफ्ट में पटवारी गौतम अरझरे, शिक्षक अनोखीलाल मसानी व प्रकाश मोजीलाल कोटवार को तैनात किया गया है। गली नम्बर 7 व 8 में प्रातः 8 से अपरान्ह 4 बजे की शिफ्ट में पटवारी आकृति मेहरा, शिक्षिका अल्पना चौहान व रामप्यारी चंपलाल कोटवार को तैनात किया गया है। अपरान्ह 4 से रात्रि 12 बजे की शिफ्ट में पटवारी नैन सिंह चौहान, शिक्षक रूखडु भास्करे व भैयालाल जनक कोटवार को तैनात किया गया है। रात्रि 12 से सुबह 8 बजे की शिफ्ट में पटवारी राकेश चौधरी, शिक्षक दीपक कलम व मोतिराम कोटवार को तैनात किया गया है। गली नम्बर 9 व 10 में प्रातः 8 से अपरान्ह 4 बजे की शिफ्ट में पटवारी शीतल मोरे, शिक्षिका उर्मिला रजावत व रूखमनी बाई कोटवार को तैनात किया गया है। अपरान्ह 4 से रात्रि 12 बजे की शिफ्ट में पटवारी चिंताराम पटेल, पंचायत समन्वयक अधिकारी बैराग सिंह सोलंकी व ध्याना परसराम कोटवार को तैनात किया गया है। रात्रि 12 से सुबह 8 बजे की शिफ्ट में पटवारी प्रताप सिंह, पंचायत समन्वयक अधिकारी मिश्रीलाल पटेल व हरचंद पुनिया कोटवार को तैनात किया गया है। गली नम्बर 11 व 12 में प्रातः 8 से अपरान्ह 4 बजे की शिफ्ट में पटवारी शिल्पा शुक्ला, शिक्षिका मनीषा बिल्लोरे व हुकुमचंद छगन कोटवार को तैनात किया गया है। अपरान्ह 4 से रात्रि 12 बजे की शिफ्ट में पटवारी सुशील खेरदे, पंचायत समन्वयक पूनमचंद हरियाले व सुखलाल नथ्थु कोटवार को तैनात किया गया है। रात्रि 12 से सुबह 8 बजे की शिफ्ट में पटवारी सुमित कटारिया, पंचायत समन्वयक अधिकरी मकबूल खान व राकेश कोटवार को तैनात किया गया है।
जारी आदेश अनुसार विषम दिनांकों में सैयदपुर खैगांव की गली नम्बर 1 व 2 में प्रातः 8 से अपरान्ह 4 बजे की शिफ्ट में पटवारी रामप्रसाद महाजन, शिक्षिका पुष्पा कनाड़े व सेवकराम दलपत कोटवार को तैनात किया गया है। अपरान्ह 4 से रात्रि 12 बजे की शिफ्ट में सचिव प्रेम सिंग जंगल्या, एडीईओ प्रकाश भालसे व गणपत रूखडु कोटवार को तैनात किया गया है। रात्रि 12 से सुबह 8 बजे की शिफ्ट में सचिव चम्पालाल राजोरे, एडीईओ जसवंत वर्मा व चेतराम पुनिया कोटवार को तैनात किया गया है। गली नम्बर 3 व 4 में प्रातः 8 से अपरान्ह 4 बजे की शिफ्ट में सचिव सुरेश गोलकर, शिक्षिका बसंती व नरेश बाबूलाल कोटवार को तैनात किया गया है। अपरान्ह 4 से रात्रि 12 बजे की शिफ्ट में सचिव सोनु सिंह मण्डलोई, एडीईओ  आरएस शर्मा व कड़वा कोटवार को तैनात किया गया है। रात्रि 12 से सुबह 8 बजे की शिफ्ट में सचिव प्रकाश पटेल, बीसी महेन्द्र सिंह धुवे व बिहारी रामा कोटवार को तैनात किया गया है। गली नम्बर 5 व 6 में प्रातः 8 से अपरान्ह 4 बजे की शिफ्ट में सचिव कृष्णपाल चौहान, शिक्षिका अंजुम व कोमल बाला कोटवार को तैनात किया गया है। अपरान्ह 4 से रात्रि 12 बजे की शिफ्ट में सचिव सियाराम सोलंकी, एपीईओ नितिन महाजन व गेंदालाल कोटवार को तैनात किया गया है। रात्रि 12 से सुबह 8 बजे की शिफ्ट में सचिव सुनील पिंजने, शिक्षक अनोखीलाल मसानी व प्रकाश मोजीलाल कोटवार को तैनात किया गया है। गली नम्बर 7 व 8 में प्रातः 8 से अपरान्ह 4 बजे की शिफ्ट में सचिव जयपाल सिंह, स.उ.नि. कृषि उपज मण्डी अनीता बिसेन व रामप्यारी कोटवार को तैनात किया गया है। अपरान्ह 4 से रात्रि 12 बजे की शिफ्ट में सचिव मनोहरलाल खतवासे, स.उ.नि. कृषि उपज मण्डी राकेश पाल व भैयालाल जनक कोटवार को तैनात किया गया है। रात्रि 12 से सुबह 8 बजे की शिफ्ट में सचिव गेंदालाल पटेल, स.उ.नि. कृषि उपज मण्डी कमल सिंह कौर व मोतिराम कोटवार को तैनात किया गया है। गली नम्बर 9 व 10 में प्रातः 8 से अपरान्ह 4 बजे की शिफ्ट में सचिव दिलावर सिंह, स.उ.नि. कृषि उपज मण्डी निहालवाडी रूचि पांडे व रूखमनी बाई कोटवार को तैनात किया गया है। अपरान्ह 4 से रात्रि 12 बजे की शिफ्ट में जयपाल सिंह मौर्य, स.उ.नि. कृषि उपज मण्डी नारायण सिंह व ध्याना परसराम कोटवार को तैनात किया गया है। रात्रि 12 से सुबह 8 बजे की शिफ्ट में सचिव संजय सिंह, स.उ.नि. कृषि उपज मण्डी अरविंद मण्डलोई व हरकचन्द पुनया कोटवार को तैनात किया गया है। गली नम्बर 11 व 12 में प्रातः 8 से अपरान्ह 4 बजे की शिफ्ट में सचिव किर्ति पटेल, स.उ.नि. कृषि उपज मण्डी लीना पंचोर व हुकुमचंद कोटवार को तैनात किया गया है। अपरान्ह 4 से रात्रि 12 बजे की शिफ्ट में सचिव दिनेश पवार, स.उ.नि. कृषि उपज मण्डी सुनील वास्केल व सुखलाल नथ्थु कोटवार को तैनात किया गया है। रात्रि 12 से सुबह 8 बजे की शिफ्ट में सचिव हरीश खंडे, स.उ.नि. कृषि उपज मण्डी योगेश कुमार व राकेश मांगीलाल कोटवार को तैनात किया गया है।