खंडवा - जिला पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश परिहार एवं श्रीमती सीमा अलावा के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित गठरे के नेतृत्व में पदमनगर पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय 10 हजार रूपये के ईनामी कुख्यात ठग संजय पालीवाल पिता राधेश्याम पालीवाल उम्र 47 साल निवासी वर्धा (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि संजय पालीवाल द्वारा वर्ष 2017, 2018, 2019 में खण्डवा रहने के दौरान यहाँ के लोगों से लाखों रूपये ठग लिये थे और आरोपी फरार हो गया था। जिस पर तत्कालीन जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10000 रूपये के ईनाम की उदघोषणा भी की गई थी। फरार होने के बाद आरोपी राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र में अनेक स्थानों पर रहा। जिसे अततः खण्डवा पुलिस द्वारा जिला वर्घा महाराष्ट्र से आरोपी से पूछताछ में प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आरोपी के विरूद्ध एक धोखाधड़ी का प्रकरण भोपाल में भी दर्ज है।
आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह पिछले 27-28 सालों से अपने गाँव से बाहर निकल आया था तब से वहां पर नही गया। इस दौरान आरोपी आंध्रप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश शहीद अनेक स्थानों पर रहा। जहाँ से आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाएगा। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पदमनगर उनि पुष्पेन्द्र सिह राठौर आरक्षक राजेन्द्र पांजरे, जिला विशेष शाखा आरक्षक, अरविद तोमर थाना पदमनगर, आरक्षक लतेश तोमर थाना अजाक की सराहनीय भूमिका रही। जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से पुरूस्कृत किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें