#Khandwa #Pandhana #HealthDepartment #FakeDoctor #MedicalAction #UnregisteredClinics #MadhyaPradeshNews लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#Khandwa #Pandhana #HealthDepartment #FakeDoctor #MedicalAction #UnregisteredClinics #MadhyaPradeshNews लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 25 अक्टूबर 2025

अपंजीकृत डॉक्टर की क्लिनिक सील, फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ पंधाना प्रशासन की सख्त कार्रवाई

खंडवा-ग्रामीण अंचलों में झोलाछाप डॉक्टरों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। शनिवार को पंधाना विकासखंड में अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान ग्राम दीवाल और बीलूद में स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक टीम ने संयुक्त छापामार कार्रवाई कर फर्जी डॉक्टरों की क्लिनिक सील की और दवाइयाँ जप्त कीं।

ग्राम दीवाल में फर्जी डॉक्टर की क्लिनिक सील

मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने जानकारी दी कि शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पंधाना सुश्री दीक्षा भगोरे के नेतृत्व में निरीक्षण अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ग्राम दीवाल में फर्जी डॉक्टर भोलेशंकर द्वारा बिना पंजीकरण के संचालित की जा रही क्लिनिक पाई गई। नियमों का उल्लंघन करने पर टीम ने तत्काल क्लिनिक को सील कर दिया

ग्राम बीलूद में जब्त हुई दवाइयाँ

इसी तरह ग्राम बीलूद में श्याम बिरला नामक व्यक्ति के घर से बड़ी मात्रा में अवैध दवाइयाँ और उपचार सामग्री जब्त की गई। बताया गया कि बिरला बिना किसी चिकित्सकीय पंजीकरण या डिग्री के इलाज का कार्य कर रहा था। 

संयुक्त टीम रही मौजूद

कार्रवाई के दौरान मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल तंतवारतहसीलदारपुलिस विभाग के अधिकारी, तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। टीम ने मौके पर ग्रामीणों को भी जागरूक करते हुए बताया कि ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करवाना स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम बन सकता है।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

डॉ. तंतवार ने बताया कि विकासखंड पंधाना क्षेत्र में अपंजीकृत चिकित्सकों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से ऐसे लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को चिकित्सा कार्य करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।

ग्रामीणों से की अपील

डॉ. तंतवार ने ग्रामीण नागरिकों से अपील की कि वे इलाज के लिए केवल पंजीकृत चिकित्सकों या सरकारी अस्पतालों का ही चयन करें। फर्जी डॉक्टरों द्वारा दिया गया उपचार कई बार गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी अपने क्षेत्र में ऐसे अपंजीकृत चिकित्सकों की जानकारी मिले तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन को सूचित करें।

Featured Post

ओंकारेश्वर में सनातन समन्वय का नया अध्याय: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास | एकात्म धाम में 27 अगस्त को होगा ऐतिहासिक आयोजन, वैदिक अनुष्ठानों के बीच रखी जाएगी मंदिर की आधारशिला

ओंकारेश्वर/भोपाल। भगवान शिव की पावन नगरी ओंकारेश्वर एक बार फिर भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही ...