खण्डवा- खण्डवा जिले के हरसूद थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर तांबे को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने 2हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय इंदौर ने बताया कि आवेदक देवलाल परते पिता मिश्रीलाल निवासी रामपुरी के पिता की कृषि भूमि पर अन्य गांव के कुछ नामजद व्यक्ति लठ चाकू से लैस बड़ी संख्या में आकर कृषि भूमि पर कब्जा कर रहे थे जिसकी शिकायत पुलिस थाना हरसूद में किए जाने पर, आरोपी सहायक उप निरीक्षक द्वारा उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु आवेदक से रिश्वत की मांग की गई थी। आज दिनांक 16 जुलाई 2020 को आरोपी को ₹2000 की रिश्वत लेते हुए हरसूद जिला खंडवा में ट्रैप किया गया।भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई जारी है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
भारतीय संविधान: लोकतंत्र की आधारशिला, अधिकारों की गारंटी और बदलते भारत का मार्गदर्शक | मूल संविधान से लेकर 106वें संशोधन तक संविधान ने समय के साथ खुद को बदला, लेकिन न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता की मूल भावना आज भी कायम
ग्राम तक न्यूज डेस्क/न ई दिल्ली- भारतीय संविधान देश के लोकतांत्रिक शासन की आधारशिला है। यह केवल सरकार के गठन और उसके अधिकारों क...
-
हरसूद- विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका ...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...
-
नया हरसूद- नया हरसूद स्थित अरिहंत पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बोर्ड परीक्षाओ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें