खंडवा- भारतीय गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन जेपीबी क्लब रक्तदान समूह खंडवा एवं जय महाराणा रक्तदान समूह खण्डवा द्वारा जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक खंडवा के सहयोग से निगम परिसर में किया गया। शिविर में युवा साथियों व महिलाओं के द्वारा जोश के साथ कुल 64 यूनिट रक्त का दान किया गया। रक्तमित्र शैलू मंडलोई ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में देश के प्रति प्रेम व समाज में हो रही रक्त की कमी को अपने रक्त का दान करके दूर करना था। इस कार्यक्रम में श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय महासचिव, खण्डवा जिला अध्यक्ष कुंवर पंकजराज सिंह पुरनी के द्वारा जय महाराणा रक्तदान समूह खण्डवा एवं जिला हॉस्पिटल ब्लड बैंक टीम की ओर से सम्मान पत्र वितरित किए गए। सम्पूर्ण पैथोलॉजी लेब (सोडानी डाइग्नोसिस) के रविन्द्र राजपूत एवं उनकी टीम के द्वारा नि:शुल्क 30 लोगों की ब्लड शुगर की जाँच की गई। मिशन ग्रीन खंडवा के रितेश सोनी, नवीन सेन, मनोज सांखला एवं टीम द्वारा एक पौधे का वितरण रक्तवीरो को किया गया। आम आदमी पार्टी खंडवा जिला अध्यक्ष संजय मेढेकर, महिला विंग की अध्यक्ष मल्लिका देवनाथ एवं टीम के सदस्यों के द्वारा सम्मान पत्र एवं राकेश मालवीया, राजेश मालवीया द्वारा पौधे का वितरण किया गया। जैन मित्र मंडल खंडवा के स्वनिल प्रदीप जैन एवं उनकी टीम द्वारा फल फ्रूट का रक्तवीरो को वितरण किया गया। इस अवसर पर रक्तमित्र शैलू मंडलोई, कृष्णा सूर्यवंसी, शुभम गौड़, शैलेन्द्र राजपूत, मुकेश प्रभारी, रविन्द्र,राजपूत सहित जिला हॉस्पिटल ब्लड बैंक के डा. साकेत, पूजा रायकवार सहित टीम के सदस्य उपस्थित थे।
मानवसेवा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मानवसेवा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Featured Post
ओंकारेश्वर में सनातन समन्वय का नया अध्याय: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास | एकात्म धाम में 27 अगस्त को होगा ऐतिहासिक आयोजन, वैदिक अनुष्ठानों के बीच रखी जाएगी मंदिर की आधारशिला
ओंकारेश्वर/भोपाल। भगवान शिव की पावन नगरी ओंकारेश्वर एक बार फिर भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही ...
-
खंडवा- हरसूद क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नर्मदा वेयर हाउस छनेरा में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभ...
-
खंडवा- विजयादशमी के अवसर पर जिले के पंधाना थाना अंतर्गत ग्राम जामली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...
