नकली नोट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नकली नोट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 3 नवंबर 2025

खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जावर पुलिस ने बरामद किए ₹19.78 लाख के नकली नोट, मालेगांव से जुड़ा खंडवा का फर्जी नोट रैकेट, पुलिस ने बनाई SIT टीम

खंडवा- जावर थाना पुलिस ने नकली नोटों के अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम पेठिया स्थित एक इमामवाड़ा के ऊपर बने कमरे से ₹19,78,000 मूल्य के 500-500 रुपये के नकली नोटों का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

मुखबिर की सूचना पर छापा, नकली नोटों सहित उपकरण जब्त

थाना प्रभारी जावर निरीक्षक श्याम सिंह भादले को 2 नवंबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पेठिया मस्जिद के मौलाना जुबेर पिता अशरफ अंसारी, निवासी बुरहानपुर (म.प्र.), अपने इमामवाड़ा के ऊपर बने कमरे में नकली नोट छिपाकर रखे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

गवाहों की मौजूदगी में कमरे की तलाशी ली गई, जिसमें एक बड़े बैग से ₹19,78,000 के 500-500 रुपये के नकली नोट, दो मोबाइल फोन, दो ड्रायर मशीनें, एक पेपर कटर और दो कैंचियां बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में नोटों के कागज़, छपाई और सुरक्षा धागे में अंतर पाया गया, जिससे यह पुष्टि हुई कि सभी नोट नकली हैं।

आरोपी फरार, अपराध दर्ज कर जांच शुरू

मौके से आरोपी मौलाना जुबेर अंसारी फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना जावर में अपराध क्रमांक 266/25 धारा 179, 180 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
फिलहाल नकली नोटों के स्रोत, वितरण तंत्र और सहयोगियों की पहचान के लिए पुलिस जांच जारी है।

महाराष्ट्र कनेक्शन: मालेगांव में भी पकड़ा गया गिरोह

विवेचना के दौरान जावर पुलिस को पता चला कि आरोपी जुबेर अंसारी और उसका साथी नाजिर अकरम पिता मोहम्मद अय्यूब अंसारी, निवासी मोमिनपुरा, बुरहानपुर, 30 अक्टूबर 2025 को थाना मालेगांव (जिला नासिक, महाराष्ट्र) पुलिस द्वारा ₹10 लाख के नकली नोटों के साथ पकड़े गए थे।
उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 793/25 धारा 179, 180, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। दोनों फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में हैं।

एसआईटी गठित, महाराष्ट्र पुलिस से पूछताछ जारी

पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय ने मामले की गहराई से जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।
साथ ही उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल सिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम महाराष्ट्र के मालेगांव भेजी गई है ताकि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

जुबेर अंसारी का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा

आरोपी जुबेर पिता मोहम्मद अशरफ अंसारी (33 वर्ष), निवासी हरीरपुरा थाना कोतवाली जिला बुरहानपुर, पहले भी कई गंभीर अपराधों में लिप्त रह चुका है। उसके खिलाफ लूट, धोखाधड़ी, और नकली नोटों से संबंधित कई प्रकरण दर्ज हैं।

क्रमांक अपराध क्रमांक धारा थाना
01 47/15 394, 204, 120B भादवि लालबाग, बुरहानपुर
02 71/15 392, 204, 120B भादवि लालबाग, बुरहानपुर
03 257/15 392 भादवि लालबाग, बुरहानपुर
04 25/18 392, 34 भादवि हरसूद, खंडवा
05 579/21 406, 420, 34 भादवि नेपानगर, बुरहानपुर
06 587/21 406, 420, 34 भादवि कोतवाली, बुरहानपुर
07 793/25 179, 180, 3(5) बीएनएस मालेगांव, नासिक (महाराष्ट्र)
08 266/25 179, 180 बीएनएस जावर, खंडवा

पुलिस अधिकारियों की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल सिंह चौहान, थाना प्रभारी जावर निरीक्षक श्याम सिंह भादले, थाना प्रभारी छैगांव माखन निरीक्षक विक्रम धारवे, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुलोचना गेहलोत, उप निरीक्षक राजेन्द्र राठौर, आरक्षक सुरेश वास्कले, तथा सायबर टीम खंडवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम के त्वरित एवं पेशेवर रवैये की प्रशंसा करते हुए इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

नकली नोट कारोबार पर पुलिस की कड़ी निगरानी

इस मामले ने एक बार फिर यह उजागर किया है कि नकली नोटों का नेटवर्क सीमावर्ती जिलों में सक्रिय है, जो मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच फैल रहा है।
पुलिस अब जांच कर रही है कि ये नोट कहां से छापे जा रहे थे और किन क्षेत्रों में इन्हें खपाने की योजना थी।

खंडवा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। नकली नोट का संदेह होने पर तुरंत संबंधित थाना या साइबर टीम से संपर्क करें।

जावर थाना पुलिस की यह कार्रवाई नकली नोटों के व्यापार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस मामले के तार महाराष्ट्र और अन्य जिलों तक जुड़े होने की आशंका है। एसआईटी की जांच के बाद इस गिरोह के और कई सदस्य सामने आने की संभावना है।

Featured Post

ओंकारेश्वर में सनातन समन्वय का नया अध्याय: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास | एकात्म धाम में 27 अगस्त को होगा ऐतिहासिक आयोजन, वैदिक अनुष्ठानों के बीच रखी जाएगी मंदिर की आधारशिला

ओंकारेश्वर/भोपाल। भगवान शिव की पावन नगरी ओंकारेश्वर एक बार फिर भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही ...