खण्डवा - जवाहर नवोदय विद्यालय, में कक्षा 6वीं में प्रवेष हेतु चयन परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 29 दिसम्बर 2020 है। इसके अलावा कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है। कक्षा 6वी में प्रवेश के लिए आवेदक वर्तमान सत्र 2020 -21 में जिले की किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। आवेदक की जन्म तिथि 1 मई 2008 से 30 अप्रैल 2012 के बीच है, ऐसे अभ्यर्थी पात्र हैं। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाईट www.navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल को प्रातः 11ः30 बजे से सम्पन्न होगी। नवोदय विद्यालय पंधाना के प्राचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजो की आवश्यकता होगी जो आवेदन करते समय वेबसाइट पर अपलोड किए जाएँगे, ऑनलाइन आवेदन प्रमाण पत्र जो कि आवेदक एवं परिजन के हस्ताक्षर सहित अध्ययनरत विद्यालय के संस्था प्रधान से प्रमाणित होना अनिवार्य है, इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। आवेदक की फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर, परिजन के हस्ताक्षर वे अपलोड करना होंगे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
भारतीय संविधान: लोकतंत्र की आधारशिला, अधिकारों की गारंटी और बदलते भारत का मार्गदर्शक | मूल संविधान से लेकर 106वें संशोधन तक संविधान ने समय के साथ खुद को बदला, लेकिन न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता की मूल भावना आज भी कायम
ग्राम तक न्यूज डेस्क/न ई दिल्ली- भारतीय संविधान देश के लोकतांत्रिक शासन की आधारशिला है। यह केवल सरकार के गठन और उसके अधिकारों क...
-
हरसूद- विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका ...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...
-
नया हरसूद- नया हरसूद स्थित अरिहंत पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बोर्ड परीक्षाओ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें