बुधवार, 15 जुलाई 2020

खण्डवा में कोरोना का कहर- आज फिर 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं



खण्डवा- आज कोरोना संक्रमण जांच संबंधी प्राप्त रिपोर्ट में से कुल 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि आज प्राप्त जांच रिपोर्ट में जो पॉजिटिव आए है, उनमें सेल टेक्स कॉलोनी क्षेत्र, इंदौर नाका क्षेत्र व टपालचाल क्षेत्र के 1-1 मरीज, हरसूद के 9 मरीज, मोहनपुर पंधाना का 1 मरीज, कुण्डलेश्वर वार्ड का 1 मरीज, विद्या नगर लाल चौकी खण्डवा क्षेत्र का 1 मरीज, शनि मंदिर खण्डवा का 1 मरीज, सर्वोदय कॉलोनी दादाजी नगर के 3 मरीज शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें