रविवार, 9 अगस्त 2020

ग्राम रोशनी में दी कोरोना ने दस्तक, हरदा जिले की महिला आई थी रोशनी




खण्डवा- खण्डवा जिले की ग्राम रोशनी में आज कोरोना ने दस्तक दे दी है। बताया जा रहा है कि हरदा जिले की सिराली निवासी महिला रोशनी अपनी बेटी के घर मिलने आई थी। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम रोशनी पहुंच कर महिला को खण्डवा के जिला अस्पताल ले जाया गया।
वही परिवार को होम क्वारंटिन किया गया है। ऐतिहात के तौर पर पुलिस ने रोशनी की सभी प्रतिष्ठान बंद करा दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें