रविवार, 17 मई 2020

कोरोना का कहर- आज 69 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 165 हुई



खण्डवा- कोरोना संक्रमण की जांच के लिए संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशालाओं को भेजे जाते है। इनमें से रविवार कुल 69 पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ, योगेश शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर में 2 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं। जिनमें 1 बॉम्बे बाजार की गुरुद्वारा गली निवासी तथा दूसरा सिंधी कॉलोनी निवासी है। दोनों ही इंदौर में उपचाररत हैं, इनमें से सिंधी कोलोनी निवासी इंदौर के CHL हॉस्पिटल में और दूसरा बॉम्बे बाजार वाला मरीज़ बॉम्बे हॉस्पिटल में उपचार करवा रहे हैं। तथा इन क्षेत्रों को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किया जा रहा है। साथ ही आज शाम को भी 67 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में आज तक कुल पॉजिटिव मामले 165 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 8 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। अच्छी खबर ये है कि 205 निगेटिव रिपोर्ट भी आई हैं। आज के अधिकांश मरीज कन्टेनमेंट क्षेत्र के ही हैं ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें