मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

सिंधी समाज द्वारा स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ



खंडवा - श्री पूज्य सिंधी पंचायत ने सिंधी कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर का मंगलवार सुबह शुभारंभ किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एस एल गुप्ता थे।
श्री पूज्य सिंधी पंचायत के प्रवक्ता कमल नागपाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह 10:00 बजे स्थानीय सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी सेवा मंडली धर्मशाला परिसर में एक्यूप्रेशर सुजोक कपिंग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया।एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग ट्रीटमेंट संस्थान जोधपुर राजस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 7 दिन तक इस शिविर में निरंतर सेवाएं दी जाएंगी।डॉ अनूप चौधरी,डॉ ज्योति दुबे,डॉ वी आर चौधरी ने मंगलवार सुबह अपना सेवा कार्य प्रारंभ किया।प्रथम चरण में 32 मरीजों ने अपना पंजीयन करवा कर चेकअप करवाया।कोरोना संक्रमण काल के चलते यह शुभारंभ आयोजन अत्यंत सादगी पूर्ण किया गया।इस आयोजन में श्री पूज्य सिंधी पंचायत और सिंधी सेवा मंडली के सभी पदाधिकारी अपनी सेवाएं निरंतर देते हुए नजर आए।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ एस एल गुप्ता और समाज के पदाधिकारियों ने इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण किया और सिंधी समाज को इस अनूठे और लाभकारी शिविर के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।पहले दिन शिविर में उपचार कराने वाले बंधुओं और महिलाओं ने इस शिविर की मुक्त कंठ से सराहना की।स्वागत उद्बोधन उपाध्यक्ष मोहन दीवान ने दिया।लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन महेश पटेल भी इस शिविर में विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। युवा नेता कुंदन मालवीय भी शिविर का लाभ लेने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर मंगलवार से 22 दिसंबर मंगलवार तक समाजजन के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है,जिसका समय सुबह 9:00 से 12:30 और शाम 3:30 से 7:30 तक रखा गया है।स्थानीय सिंधी सेवा मंडली धर्मशाला खंडवा में जारी शिविर में श्री पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी,सिंधी सेवा मंडली के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी,पंचायत के उपाध्यक्ष नानकराम चंदवानी,मोहन दीवान,सचिव श्याम हेमवानी,सह सचिव घनश्याम वाधवा,किशोर लालवानी,कोषाध्यक्ष मुकेश चंचलानी,प्रवक्ता कमल नागपाल,राम वासवानी,सिंधी सेवा मंडली सचिव,संजय सभनानी,मनोहरलाल संतवाणी और सिंधी सेवा मंडली कोषाध्यक्ष मनोज गेलानी सहित समस्त सहयोगी सदस्य गण सुबह से ही विभिन्न रूपों में अपनी सेवाएं देते नजर आए।
लाभकारी शिविर का लाभ लेने की अपील
श्री पूज्य सिंधी पंचायत सिंधी कॉलोनी खंडवा के सचिव घनश्याम वाधवा और किशोर लालवानी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि यह एक्यूप्रेशर सुजोक कपिंग चिकित्सा शिविर अत्यंत लाभकारी है और इस शिविर में सभी प्रकार के दर्दों और पुरानी बीमारियों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। शिविर में पंजीयन के लिए मात्र ₹100 एक बार ही लिए जा रहे हैं।वहीं पंचायत के अध्यक्ष श्री गेहीराम सीतलानी ने समस्त समाजजन से इस शिविर का अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ लेने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें