देश प्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
देश प्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 अप्रैल 2025

हरदा जिले में सरसों उपार्जन के लिये 7 केन्द्र बनाये गये, किसान स्लॉट बुक कराएं

 


हरदा- रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन 25 मार्च से 31 मई 2025 तक उपार्जन अवधि निर्धारित की गई। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि जिले में सरसों उपार्जन के लिये 7 उपार्जन केंद्र बनाये गये है, जिनमें सेवा सहकारी समिति रूपीपरेटिया शासकीय वेयरहाउस, कृषि उपज मंडी प्रांगण हरदा, सेवा सहकारी समिति मसनगाँव शासकीय वेयरहाउस सुल्तानपुर, सेवा सहकारी समिति सोनतलाई शासकीय वेयरहाउस खेडा, सेवा सहकारी समिति बेड़ियाकलां रामानंद वेयरहाउस छीपाबड, सेवा सहकारी समिति छिदगांवमेल कस्तूरी वेयरहाउस सामरधा चौकी, सेवा सहकारी समिति आलमपुर सार्थक वेयरहाउस दूधकच्छकलां एवं सेवा सहकारी समिति टेमागाँव श्री बजरंग वेयरहाउस भादुगाँव शामिल है। उप संचालक कृषि श्री कास्दे ने पंजीकृत किसानों से अनुरोध किया है कि, सरसों उपार्जन के लिये अपनी सुविधा अनुसार इन 7 उपार्जन केन्द्रों पर स्लॉट बुक करा कर निर्धारित समयावधि में अपनी फसल का उपार्जन करें।

सोमवार, 23 मार्च 2020

शिवराज सिंह चौहान ने शुभ मुहूर्त में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली |



भोपाल। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसकी तैयारियां पहले से ही की जा चुकी थी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शिवराज सिंह चौहान को नेता चुना गया। गोपाल भार्गव ने विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था। शिवराज सिंह ने शपथ ग्रहण के लिए शुभ मुहूर्त का शोधन करवाया था। निर्धारित समय पर शपथ ली है।
अपने पहले भाषण में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शासन करने की शैली में भी अब परिवर्तन किया जाएगा। सभी को साथ लेकर चलेंगे। कोरोना के कारण कोई उत्सव न मनाए, घर पर रहें। मैं आज रात ही वल्लभ भवन बैठ जाऊंगा, कोरोना को हराना है।

मध्यप्रदेश में विधायक दल का नेता चुने जाने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे लिए आज बहुत भावुक पल है, मैं एक कार्यकर्ता के रूप में सालों से कार्य करता रहा हूं, यह इसी पार्टी में हो सकता है कि एक साधारण कार्यकर्ता को एक बड़ा कार्य करने का मौका मिले।

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान के लिए 

 शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के 32वें मुख्यमंत्री बने।
शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
शिवराज सिंह चौहान ने 2 कार्यकाल पूरे किए।
शिवराज सिंह चौहान का पहला और चौथा कार्यकाल 5 साल का नहीं था। 

रविवार, 22 मार्च 2020

विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को भी अब मिलेगा मां बनने का अधिकार


न्यूज डेस्क — प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने सरोगेसी नियमन विधेयक 2019 में बदलाव करते हुए विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी सरोगेसी के जरिए मां बनने का अधिकार देने का फैसला किया है।राज्यसभा की सेलेक्ट कमेटी की सिफारिशों को मानते हुए सेरोगेसी (किराए की कोख) बिल को मंजूरी दे दी है। बिल की मंजूरी के बाद विधवा हो या तलाकशुदा महिलाओं को भी सरोगेसी का अधिकार होगा।
नये नियम में ये हुआ बदलाव
नए नियम में सेरोगेट मदर के मेडिकल कवर को 18 से बढ़ाकर 36 महीने का कर दिया गया है। शादी के बाद सरोगेसी की इजाजत की सीमा को भी 5 साल से घटा दिया गया है।भारतीय विवाहित जोड़े, विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के विवाहित जोड़े और अकेली भारतीय महिलाएं कुछ शर्तों के अधीन सरोगेसी का फायदा उठा सकेंगी। हालांकि अकेली महिलाओं की स्थिति में उनका विधवा या तलाकशुदा होना जरूरी होगा। साथ ही उनकी उम्र 35 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। महिला व बाल विकास मंत्रालय की मंत्री स्मृति ईरानी ने सेरोगेसी बिल पेश किया था। इसके कुछ बिंदुओं पर आपत्ति के चलते उसे राज्यसभा की सेलेक्ट कमेटी को भेज दिया गया था।
सेलेक्ट कमेटी ने कुछ सिफारिशें दी थीं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूर कर लिया गया। मौजूदा सिफारिशों में अब महिला विधवा हो या तलाकशुदा, उसे भी सरोगेसी के जरिए मां बनने का अधिकार है।
वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के प्रजनन के अधिकारों में उदारवादी विचारों को बढ़ावा दिया है। फिर चाहे वह एसिसटेड रीप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी रेगुलेशन बिल हो या फिर सेरोगेसी बिल हो। सेरोगेसी संशोधन बिल को अगले महीने बजट सत्र के दूसरे हिस्से की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।