मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

हरदा जिले में पहली बार रक्तमित्र ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन



खंडवा- जेपीबी क्लब रक्तदान समूह खंडवा, जय महाराणा रक्तदान समूह हरदा, खण्डवा व जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक हरदा के संयुक्त तत्वावधान में जय महाराणा रक्तदान समूह हरदा के संचालक रक्तमित्र सुधीर राजपूत ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजर एवं प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को राजपूत छात्रावास टिमरनी हरदा (रूक्क) में किया। रक्तमित्र शैलू मण्डलोई ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता आती है। कोई भी सामाजिक, वैवाहिक या फिर जन्मदिन, पारिवरिक कार्यक्रम हो रक्तदान का आयोजन होना चाहिए जिससे समाज में रक्तदान में के प्रति लोग जागरूक हो सके एवं परिवार का हर सदस्य रक्तदाता बन सके ताकि भविष्य में परिवार समाज में होने वाली रक्त की कमी को उस रक्तदाता के द्वारा पूरी की जा सके। इस तरह के रक्तदान शिविर में होने वाले रक्तदान से थैलेसीमिया, पीडि़त बच्चों को नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध हो जाता है जो सिर्फ आपके रक्त पर ही जिंदा है। रक्त मित्रों का एक छोटा सा प्रयास होता है कि समाज में लोगों को जागरूक कर इस तरह के आयोजन किए जाए ताकि समाज में किसी मरीज को रक्त की कमी का सामना ना करना पड़े। इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाता को जय महाराणा रक्तदान समूह हरदा के संचालक रक्तमित्र सुधीर राजपूत की ओर से स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर जेपीबी क्लब रक्तदान समूह खण्डवा से रक्तमित्र शैलू मंडलोई, जय महाराणा रक्तदान समूह खण्डवा से शुभम सिंह गौड़, शैलेन्द्र राजपूत, टीम ब्लड हरदा की ओर से डा. प्रियंका रघुवंशी, लेब टेक्नीशियन विनोद लौवंशी, सतीश कुमार धुर्वे, महिमा जोशी, सीमा नागले, सतीश कुमार, जय महाराणा रक्तदान समूह हरदा से रक्तमित्र सुधीर राजपूत, रक्तमित्र योगेंद्र राजपूत, रक्तमित्र परमानंद राजपूत, गौरव राजपूत, शिवा राजपूत, गौरव गेहलोत, लखन राजपूत, सदासुख, राजपूत, भूषण राजपूत, लखराज राजपूत, आरआई संतोष पथोंरिया, दुर्गेश राजपूत, सुजल राजपूत मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें