कोहदड़- पंधाना के जनपद पंचायत प्रांगण से ब्लॉक के CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के VLE (विलेज लेवल इंटरप्रेनियरशिप) द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जन जागरूकता बाइक रैली निकली गयी ! जिसमे बाइक रैली में पंधाना ब्लॉक के समस्त वीएलई शामिल हुए। ग्रामीण अंचल में अपनी सुविधाओ में बढ़ोतरी करते हुए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सुविधा अब किसानों को ग्राम स्तर पर ही प्राप्त होगी।
जिलाप्रबंधक सीएससी पावस चोकडे ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली की शुरुआत की बाइक रैली पंधाना नगर में भ्रमण करने के पश्चात तहसील प्रांगण में समाप्त की गई जिला प्रबंधक ने बताया कि इस योजना की सुविधा प्राप्त करने के लिए किसानों को अपने निकटतम ग्राम पंचायत के सीएससी सेंटर से संपर्क करना होगा। सीएससी द्वारा किसानों के लिए किसान ई-स्टोर एवं किसान प्वाइंट की सुविधा भी सीएससी केंद्रों में दी गई है। इसमें कृषि उपकरणों, खाद, बीज एवं कीटनाशक से संबंधित जानकारी एवं किफायती दाम में खरीद की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा में किसान चने और गेहूं का बीमा करवा सकता है। जिसमें किसानों को 1 एकड़ गेहूं के लिए 251 ऱू और 1 एकड़ चने के लिए 180 रू की प्रीमियम भुगतान करना पड़ेगा
यह सुविधा जिन लोगों ने बैंक से क्रॉप (KCC) लोन नहीं लिया है उन किसानों के लिए उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में जिला समन्वयक हरीश यादव, जिला सोसायटी अध्यक्ष वैभव जोशी, त्रिलोक भावसार, हर्ष महानिक एवं समस्त VLE उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें