सोमवार, 11 मई 2020

कोरोना का कहर- खण्डवा में 20 रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर 79 हुईं, सभी मरीजों को कोविड सेंटर में किया जा रहा है भर्ती


खण्डवा- आज 20 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी हैं जो कि घासपुरा , सिंधी कॉलोनी , कहारवाड़ी, सराफा बाजार, रामकृष्ण गंज व बड़ा बम क्षेत्र के हैं। सभी को कोविड केयर वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। इस तरह खण्डवा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 79 हो गई हैं। डॉ योगेश शर्मा ने बताया कि कल 192, परसों 257 निगेटिव रिपोर्ट आई थीं। उल्लेखनीय है कि अब तक 1657 सेम्पल जिले में लिए गए हैं जिसमे से 1137 रिपोर्ट निगेटिव आयी हैं। ये जिला प्रशासन द्वारा सही दिशा में उठाये गए कदमो का ही परिणाम है कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर संदिग्ध मरीजों के सैम्पल्स भेज कर परीक्षण कराया जा रहा है जिसमें ये पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें