चोर गिरफ्तार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चोर गिरफ्तार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 3 जुलाई 2025

किल्लौद पुलिस ने मोटर पंप चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

खंडवा- किल्लौद पुलिस ने मोटर पंप चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक फरियादी रामदास पिता सखाराम जाति राजपूत निवासी ग्राम कुंडिया के द्वारा उसके खेत के नाले में लगी मोटर पंप कीमती 29500 की चोरी के संबंध मे थाना किल्लौद पर अपराध क्रमांक 116/25 धारा 303(2)बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
                    पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राजेश रघुवंशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय वर्मा द्वारा थाना स्टाफ की सहायता से चोरी गई फरियादी खेत के नाले में लगी मोटर पंप कीमती 29500/-रूपये के मामले मे दिनांक 03.07.2025 को आरोपी संदीप कोरकू और राजेश कोरकू को अभिरक्षा मे लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा मेमो मे बताया गया कि चोरी गई मोटर पंप हेमराज पवार के पास रखी है हेमराज पवार से पूछने पर बताया कि उसने धनराज राजपूत के पास रखी है धनराज पिता हरिशंकर राजपूत से पूछने पर बताया की मोटर मेरे घर पर रखी है आरोपी धनराज पिता हरिशंकर राजपूत से विधिवत पंचानों के समक्ष जप्त कर आरोपियो संदीप, राजेश, हेमराज, धनराज को धारा 303(2) बीएनएस में गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट बनाने से आरोपी को जिला जेल खंडवा दाखिल किया गया।   
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी किल्लौद निरीक्षक विजय वर्मा, सउनी कैलाश गुर्जर, प्रआर 110 अवध मीणा, प्रआर 88 नरेन्द्र पवार, आरक्षक 225 भगवान दास घाटे आर. 616 दिलीप की सराहनीय भूमिका रही हैं।

Featured Post

ओंकारेश्वर में सनातन समन्वय का नया अध्याय: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास | एकात्म धाम में 27 अगस्त को होगा ऐतिहासिक आयोजन, वैदिक अनुष्ठानों के बीच रखी जाएगी मंदिर की आधारशिला

ओंकारेश्वर/भोपाल। भगवान शिव की पावन नगरी ओंकारेश्वर एक बार फिर भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही ...