सोमवार, 30 नवंबर 2020
वन मंत्री डॉ. शाह आज ग्राम कोटवारिया, धावड़ी व रोशनी का दौरा करेंगे
खण्डवा - प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 1 दिसम्बर को खालवा विकासखण्ड के ग्राम कोटवारिया, धावड़ी व रोशनी ग्रामों का दौरा करेंगे तथा इन ग्रामों में मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत पंचायतों को बर्तन वितरित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन मंत्री डॉ. शाह 1 दिसम्बर को सुबह 10 बजे खण्डवा से प्रस्थान कर खालवा विकासखण्ड के ग्राम कोटवारिया जायेंगे जहां दोपहर 12 बजे वे मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत ग्राम पंचायत को सामाजिक कार्यक्रमों में उपयोग हेतु बर्तन प्रदान करेंगे। इसके बाद वन मंत्री डॉ. शाह दोपहर 2 बजे कोटवारिया से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे ग्राम धावड़ी पहुंचकर वहां भी मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत ग्राम पंचायत को सामाजिक कार्यक्रमों में उपयोग हेतु बर्तन प्रदान करेंगे। वन मंत्री डॉ. शाह धावड़ी से अपरान्ह 4 बजे प्रस्थान कर 4ः30 बजे ग्राम रोशनी पहुंचेंगे और वहां भी मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत ग्राम पंचायत को सामाजिक कार्यक्रमों में उपयोग हेतु बर्तन प्रदान करेंगे तथा रात्रि 7 बजे रोशनी से प्रस्थान कर रात्रि 7ः30 बजे आंवल्या पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
अपनी शादी में दूल्हे ने परिवार समेत किया रक्तदान, रक्तदाताओं को दूल्हे ने पौधा एवं मास्क देकर सम्मानित किया
हर्षोल्लास व उत्साह से मनाया गया गुरूनानक देव जी का जन्मोत्सव, श्रद्धालुओं ने मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर की अरदास
रविवार, 29 नवंबर 2020
किसानों के विरोध को देखते हुए नए कृषि कानूनों पर दोबारा विचार करे केंद्र सरकार : मायवती
लखनऊ- नए कृषि कानून के खिलाफ देशभर के किसान आक्रोश में हैं पंजाब, हरियाणा और यूपी के हजारों किसान दिल्ली कूच के लिए राजधानी के बॉर्डरों पर डेरा जमाए बैठे हुए हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कृषि बिल को लेकर सरकार को नसीहत दी है। उन्होंने कहा देश में किसान आक्रोशित हैं।
मायावती ने लिखा कि केन्द्र सरकार द्वारा कृषि से सम्बन्धित हाल में लागू किए गए तीन कानूनों को लेकर अपनी असहमति जताते हुए पूरे देश में किसान काफी आक्रोशित हैं। इसके मद्देनजर, किसानों की आम सहमति के बिना बनाए गए, इन कानूनों पर केन्द्र सरकार अगर पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कृषि से सम्बन्धित हाल में लागू किए गए तीन कानूनों को लेकर अपनी असहमति जताते हुए पूरे देश में किसान काफी आक्रोशित हैं। इसके मद्देनजर, किसानों की आम सहमति के बिना बनाए गए, इन कानूनों पर केन्द्र सरकार अगर पुनर्विचार करे तो बेहतर है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के किसान नए कानूनों का भारी विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ हजारों किसान आंदोलनरत हैं। मार्च को रोकने के लिए हरियाणा और पंजाब सरकार ने अपने बॉर्डर सील कर दिए हैं। भारी पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है।
पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों का कहना है कि केंद्र द्वारा हाल ही में लागू किए गये कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। उनकी दलील है कि कालांतर में बड़े कॉरपोरेट घराने अपनी मर्जी चलाएंगे और किसानों को उनकी उपज का कम दाम मिलेगा। नए कानूनों के कारण मंडी प्रणाली खत्म हो जाएगा। किसानों को अपनी फसलों का समुचित दाम नहीं मिलेगा और आढ़ती भी इस धंधे से बाहर हो जाएंगे। किसान मांग कर रहे हैं कि इन तीनों कानूनों को वापस लिया जाए। किसान प्रस्तावित बिजली (संशोधन) विधेयक 2020 को भी वापस लेने की मांग कर रहे। उन्हें आशंका है कि इस कानून के बाद उन्हें बिजली पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।
लॉकडाउन भी खत्म हो गया, उपचुनाव भी निपट गए, जनसुनवाई की शुरुआत कब से?
शनिवार, 28 नवंबर 2020
ग्रामीण आजीविका मिशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, बड़ा बनने के लिए बड़े सपने देखना जरूरी- पंधाना विधायक
ग्रामीण आजीविका मिशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, बड़ा बनने के लिए बड़े सपने देखना जरूरी- पंधाना विधायक
Featured Post
भारतीय संविधान: लोकतंत्र की आधारशिला, अधिकारों की गारंटी और बदलते भारत का मार्गदर्शक | मूल संविधान से लेकर 106वें संशोधन तक संविधान ने समय के साथ खुद को बदला, लेकिन न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता की मूल भावना आज भी कायम
ग्राम तक न्यूज डेस्क/न ई दिल्ली- भारतीय संविधान देश के लोकतांत्रिक शासन की आधारशिला है। यह केवल सरकार के गठन और उसके अधिकारों क...
-
हरसूद- विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका ...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...
-
नया हरसूद- नया हरसूद स्थित अरिहंत पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बोर्ड परीक्षाओ...










