सोमवार, 30 नवंबर 2020

अपनी शादी में दूल्हे ने परिवार समेत किया रक्तदान, रक्तदाताओं को दूल्हे ने पौधा एवं मास्क देकर सम्मानित किया



खण्डवा- जेपीबी क्लब रक्तदान समूह खंडवा व जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक खंडवा के संयुक्त तत्वाधान में जिले में पहली बार वैवाहिक कार्यक्रम में दूल्हे के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। खंडवा के खड़की में आयोजित विवाह समारोह में स्वयं दूल्हे व परिजनों के साथ समाजजनों ने रक्तदान किया। रक्तमित्र शैलू मंडलोई ने बताया कि आज के समय में हर समाज में पेरावनी प्रथा होती है जो इनके द्वारा इस प्रथा को बंद कर समाज में जागरूकता लाने के लिए रक्तदान की पहल की। खण्डवा ब्लड डोनेशन ग्रुप के दूल्हा बने रक्तमित्र प्रीतम गोयल एवं परिवार, मित्र, समाज गांववालों के द्वारा रक्तदान शिविर में आकर रक्त का दान किया गया। 


इस कार्यक्रम में कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन के नियम के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवंं सेनिटाइजर का उपयोग किया गया। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने की जानकारी दी गयी वहीं पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा लगाने का भी आव्हान किया। जिससे अपने वाले भविष्य में किसी को भी ऑक्सीजन की कमी ना हो और पर्यावरण भी अपनी जगह संतुलित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें