सोमवार, 30 नवंबर 2020
वन मंत्री डॉ. शाह आज ग्राम कोटवारिया, धावड़ी व रोशनी का दौरा करेंगे
खण्डवा - प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 1 दिसम्बर को खालवा विकासखण्ड के ग्राम कोटवारिया, धावड़ी व रोशनी ग्रामों का दौरा करेंगे तथा इन ग्रामों में मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत पंचायतों को बर्तन वितरित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन मंत्री डॉ. शाह 1 दिसम्बर को सुबह 10 बजे खण्डवा से प्रस्थान कर खालवा विकासखण्ड के ग्राम कोटवारिया जायेंगे जहां दोपहर 12 बजे वे मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत ग्राम पंचायत को सामाजिक कार्यक्रमों में उपयोग हेतु बर्तन प्रदान करेंगे। इसके बाद वन मंत्री डॉ. शाह दोपहर 2 बजे कोटवारिया से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे ग्राम धावड़ी पहुंचकर वहां भी मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत ग्राम पंचायत को सामाजिक कार्यक्रमों में उपयोग हेतु बर्तन प्रदान करेंगे। वन मंत्री डॉ. शाह धावड़ी से अपरान्ह 4 बजे प्रस्थान कर 4ः30 बजे ग्राम रोशनी पहुंचेंगे और वहां भी मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत ग्राम पंचायत को सामाजिक कार्यक्रमों में उपयोग हेतु बर्तन प्रदान करेंगे तथा रात्रि 7 बजे रोशनी से प्रस्थान कर रात्रि 7ः30 बजे आंवल्या पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
रीवा की बाढ़ त्रासदी में उजड़ा एक परिवार: ऑटो चालक समीर के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया गहरा शोक, तत्काल सहायता के दिए निर्देश | पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, कहा— संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है
भोपाल/रीवा- रीवा शहर में हाल ही में आई बाढ़ ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, वहीं इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों ...
-
खंडवा- हरसूद क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नर्मदा वेयर हाउस छनेरा में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभ...
-
खंडवा- विजयादशमी के अवसर पर जिले के पंधाना थाना अंतर्गत ग्राम जामली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें