शनिवार, 28 नवंबर 2020

ग्रामीण आजीविका मिशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, बड़ा बनने के लिए बड़े सपने देखना जरूरी- पंधाना विधायक




पंधाना- "बड़ा बनने के लिए बड़े सपने देखना जरूरी" उक्त बात पंधाना विधायक राम दांगोरे ने मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहीं
स्थानीय जनपद पंचायत के सभागृह में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जामठी, बोरगांव बुजुर्ग, रुस्तमपुर, पिपलोद, डोंगरगांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुई। प्रशिक्षण के दौरान  वाशिंग पाउडर, टॉयलेट  क्लीनर,  हैंड वाश बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। 


कार्यक्रम में उपस्थित विधायक श्री दांगोरे ने कहा कि प्रोडक्ट बिक्री हेतु ब्रांडिंग व आकर्षक पैकेजिंग की आवश्यकता है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि आपका प्रोडक्ट आज गांव में कल जिले में फिर पूरे प्रदेश में बिकेगा इसके लिए मार्केटिंग सबसे अहम पहलू है तथा आपके प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार मैं स्वयं करवा लूंगा तथा प्रोडक्ट स्वयं भी वापरूँगा। विधायक श्री दांगोरे ने इस हेतु प्रचार प्रसार का समस्त खर्च स्वयं उठाने की बात भी कही प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जगधन्ने, विशाल सिंह चौहान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष परमानंद कुशवाहा व आजीविका मिशन से मीनू सिंह चौहान सुनील खोटे, मीनू सिंह चौहान, लक्ष्मण खेडेकर, किल्लर सिंह उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें