शनिवार, 31 जनवरी 2026

महिला सशक्तिकरण की मजबूत आवाज़, संजना खत्री को फिर मिला राष्ट्रीय दायित्व

खंडवा- राष्ट्रीय सामाजिक संस्था जिए सिंध सेवा संगम की राष्ट्रीय कोर टीम ने संगठन की मजबूती और महिला सशक्तिकरण को और सुदृढ़ करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, संस्था की फाउंडर एवं महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संजना खत्री जी को उनके उत्कृष्ट, समर्पित एवं प्रभावशाली कार्यों को देखते हुए एक बार पुनः महिला शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है यह घोषणा फाउंडर मनोहर सुगानी द्वारा की गई है वर्ष 2025 के दौरान संजना खत्री जी ने संगठन के विस्तार, महिला सहभागिता, सामाजिक सेवा, संस्कार और संगठनात्मक एकता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया उनके नेतृत्व में महिला शाखा ने देशभर में सामाजिक जागरूकता, सेवा कार्यों और संगठनात्मक मजबूती के अनेक सराहनीय कार्य किए।
इन्हीं उल्लेखनीय उपलब्धियों और उनके कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए, जिए सिंध सेवा संगम की राष्ट्रीय कोर टीम ने सर्वसम्मति से उन्हें आगामी एक वर्ष के लिए पुनः यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
राष्ट्रीय सलाहकार सोनिया खत्री, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अंबिका गिरगलानी, प्रदेश अध्यक्ष अनुष्का वाधवानी, तनुजा  मनसुखानी, दीपा मंगलानी, रितु रूप रंग काजल गवालानी एवम समस्त टीम ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें