खण्डवा - प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी ने प्रवासी मजदूरों को अपने मूल निवास स्थान और गृह प्रदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान में मध्यप्रदेश सहित कुल 6 राज्यों के 116 जिलो में वर्ष में 125 दिवस का रोजगार दिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत उन जिलों का चयन किया गया है जहां से 25 हजार से अधिक श्रमिक रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशों में जाते हैं। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के खण्डवा, सहित कुल 24 जिले शामिल हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह ने बताया कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला जिला पंचायत सभाकक्ष में 27 जून को अपरान्ह 3 बजे से आयोजित की गई है। अभियान के तहत निर्धारित 25 तरह के कार्यो के प्रगतिरत व नवीन कार्यो की कार्ययोजना तैयार की जायेगी। कार्यशाला में खनिज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बीएसएनएल, कृषि, पीएचई, उद्यानिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, ग्रामीण सड़क, स्वच्छ भारत मिशन, आईटीआई, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि विज्ञान केन्द्र सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
रीवा की बाढ़ त्रासदी में उजड़ा एक परिवार: ऑटो चालक समीर के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया गहरा शोक, तत्काल सहायता के दिए निर्देश | पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, कहा— संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है
भोपाल/रीवा- रीवा शहर में हाल ही में आई बाढ़ ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, वहीं इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों ...
-
खंडवा- हरसूद क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नर्मदा वेयर हाउस छनेरा में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभ...
-
खंडवा- विजयादशमी के अवसर पर जिले के पंधाना थाना अंतर्गत ग्राम जामली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें