मध्यप्रदेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एकतरफा लव स्टोरी में अब टीआई द्वारा महिला पुलिसकर्मी पर टोटके करवाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इससे पहले आशिक मिजाजी टीआई द्वारा महिला अधिकारी के घर जबरदस्ती घुसकर उन्हें मारने की भी कोशिश की गई थी। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। वही कल रात उनके घर के सामने नींबू मिर्ची फेंकने के लिए 3 लोग भेजे गए थे।
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021
खाकी पर दाग- नहीं खत्म हो रही टीआई की आशिक मिजाज़ी, महिला अधिकारी को वश में करने के लिए करवा रहे हैं टोटके
दरअसल मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सेंवढ़ा पुलिस थाना के टीआई शिशिर दास के आशिक मिजाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। निलंबित होने के बाद अब उनके द्वारा महिला नायब तहसीलदार पर वशीकरण के लिए टोटके करवाए जा रहे हैं। इसके लिए रात उन्होंने तीन लोगों को महिला अधिकारी के घर भेजा था।
यह तीन लोग बोलेरो में सवार होकर महिला अधिकारी के घर पहुंचे थे। वही तीनों द्वारा महिला के घर चक्कर लगा रहे थे। वहीं टोटके का सामान और नींबू मिर्ची फेंके जा रहे थे। जिसकी सूचना महिला अधिकारी ने पुलिस को दी। पुलिस ने रात में घेराबंदी करके उन तीनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने सेंवढ़ा टीआई शिशिर दास का नाम लिया है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ज्ञात हो कि 17 जनवरी को टीआई दास ने सीहोर जाकर राजस्व विभाग के महिला अधिकारी को जबरन घर में घुसकर मारने की कोशिश की थी। जिसकी शिकायत महिला अधिकारी ने दतिया एसपी को की थी। इसके बाद टीआई पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया था। वही महिला अधिकारी का आरोप है कि टीआई शिशिर दास हमेशा महिला तहसीलदार पर बात करने का दबाव बनाते थे।
खाकी पर दाग- नहीं खत्म हो रही टीआई की आशिक मिजाज़ी, महिला अधिकारी को वश में करने के लिए करवा रहे टोटके
मध्यप्रदेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एकतरफा लव स्टोरी में अब टीआई द्वारा महिला पुलिसकर्मी पर टोटके करवाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इससे पहले आशिक मिजाजी टीआई द्वारा महिला अधिकारी के घर जबरदस्ती घुसकर उन्हें मारने की भी कोशिश की गई थी। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। वही कल रात उनके घर के सामने नींबू मिर्ची फेंकने के लिए 3 लोग भेजे गए थे।
दरअसल मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सेंवढ़ा पुलिस थाना के टीआई शिशिर दास के आशिक मिजाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। निलंबित होने के बाद अब उनके द्वारा महिला नायब तहसीलदार पर वशीकरण के लिए टोटके करवाए जा रहे हैं। इसके लिए रात उन्होंने तीन लोगों को महिला अधिकारी के घर भेजा था।
यह तीन लोग बोलेरो में सवार होकर महिला अधिकारी के घर पहुंचे थे। वही तीनों द्वारा महिला के घर चक्कर लगा रहे थे। वहीं टोटके का सामान और नींबू मिर्ची फेंके जा रहे थे। जिसकी सूचना महिला अधिकारी ने पुलिस को दी। पुलिस ने रात में घेराबंदी करके उन तीनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने सेंवढ़ा टीआई शिशिर दास का नाम लिया है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ज्ञात हो कि 17 जनवरी को टीआई दास ने सीहोर जाकर राजस्व विभाग के महिला अधिकारी को जबरन घर में घुसकर मारने की कोशिश की थी। जिसकी शिकायत महिला अधिकारी ने दतिया एसपी को की थी। इसके बाद टीआई पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया था। वही महिला अधिकारी का आरोप है कि टीआई शिशिर दास हमेशा महिला तहसीलदार पर बात करने का दबाव बनाते थे।
बुधवार, 3 फ़रवरी 2021
आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले को भेजा सलाखों के पीछे, थाना पंधाना का मामला
पंधाना- पंधाना के समीर स्टील बर्तन सेंटर ,बब्बा फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक के बड़े व्यपारी नाजिम खान पिता रमजान खान ने अपने ही खेत मे मजदूरी करने वाली एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म किया ,महिला ने जिसकी शिकायत पंधाना थाना में दर्ज करवाई। उस महिला के कथानुसार नाजिम खान पिता रमजान खान निवासी पंधाना जिनका ग्राम गोबरिया के नजदीक खेत लगा हुआ है।जहा पर महिला अपने पति के साथ नाजिम के खेत मे बने टप्पर में रहती थी।आदिवासी महिला ग्राम जामला की रहने वाली है
महिला ने बताया कि नाजिम खान मुझ पर गंदी निगाह रखता था। एवं पिछले दो वर्षों से मेरे साथ दुष्कर्म कर रहा था।एव मेरे पति के बर्तन की दुकान पर चले जाने के बाद मेरे साथ मेरे मर्जी के खिलाफ मुझसे दुष्कर्म करता था।मेरे कई बार विरोध करने पर मुझे ओर मेरे पति को जान से मारने की धमकियां देता रहा।नाजिम खान की इस हरकतों से परेशान होकर आखिर महिला एवं उसके पति ने पंधाना थाने में जाकर नाजिम पिता रमजान की रिपोर्ट दर्ज करवाई है ।नाजिम खान पिता रमजान खान पर धारा 376(2), 506, 3(2)(v), 3(2)(va)के तहत कायमी कर नाजिम खान को गिरफ्तार कर लिया है।
ABVP ने की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा
पंधाना- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंधाना नगर के किशोरी लाल वर्मा मेमोरियल कॉलेज में नवीन कार्यकारणी की घोषणा नगर अध्यक्ष शिवम जायसवाल द्वारा कि गई।जिसमें
महाविद्यालय अध्यक्ष शुभम प्रजापति, महाविद्यालय मंत्री देवेंद्र कुशवाह, महाविद्यालय प्रमुख कमल हल्दे ,महाविद्यालय उपाध्यक्ष प्रियल राठौर एवं प्रियंका चौहान ,बबली असलकर, आफरीन शेख ,अलीशा खान, पूजा राठौर महाविद्यालय सहमंत्री, दीपिका मालवीय निकिता कुशवाह माधुरी चौहान अंजलि गंगराड़े रागिनी सिसोदिया मीडिया प्रमुख, ऋषिराज सिंह चौहान सह मीडिया प्रमुख ,शक्ति राज सिंह तोमर ,SFD प्रमुख आशीष मालवीय, सह SFD प्रमुख मोंटी तोमर, राहुल गोलकार सह SFS प्रमुख शिवा सोलंकी ,आंदोलन प्रमुख योगेश जायसवाल , सह आंदोलन प्रमुख कपिल बारे राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख अजय राठौर, सह राष्ट्रीय कला मंच के प्रमुख रोहित कुशवाह को कार्यकारणी में शामिल किया । इस दौरान परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत मंडलोई नगर उपाध्यक्ष नमन साकले नगर सह मंत्री चिंटू सोनी मीडिया प्रमुख विनय प्रजापति नगर सहमंत्री मोहित कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021
महिला जन जागरूकता अभियान ‘सम्मान’ के तहत असली हीरो एवं बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदाय कर किया सम्मानित
भोपाल - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान‘‘ के तहत भोपाल पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओ/बालिकाओं से संवाद कर उन्हें जागरूक किया गया।
उक्त अभियान में भाग लेने वाली बच्चियों एवं सराहनीय कार्य करने वाले असली हीरो को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रामजी श्रीवास्तव द्वारा आज दोपहर प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ भोपाल सुश्री माणिक मणि कुमावत, महिला सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुलोचना गहलोत, सहायक उप निरीक्षक कैलाश ग्वाले एवं महिला सेल स्टॉफ मौजूद रहा।
सोमवार, 1 फ़रवरी 2021
मां महाकाली मंदिर में कन्या पूजन व महाकाकड़ा आरती कल
खंडवा- माली कुंआ स्थित मां महाकाली मंदिर का 35 वां स्थापना दिवस धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मां महाकाली मंदिर के 35 वें स्थापना दिवस को तीन दिवसीय महोत्सव तहत प्रथम दिन सत्यनारायण कथा और द्वितीय दिवस माताजी का जस के साथ शनिवार रात्रि में सुंदरकांड पाठ का वाचन श्रीराम रामायण मंडल कलेक्टर कार्यालय परिसर सिविल लाइन के द्वारा किया गया। वहीं मंगलवार 2 फरवरी को प्रात: माताजी के श्रृंगार के साथ हवन, आरती, दोपहर 12 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज के साथ रात्रि 9 बजे महाकाकड़ा आरती के साथ तीन दिवसीय स्थापना दिवस का समापन होगा। मंदिर के पुजारी अजय सोहनी ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।
शनिवार, 30 जनवरी 2021
आज से प्रारंभ हुआ 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई जा रही हैं पोलियो रोधी दवा
खण्डवा - राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत खण्डवा जिले में आज से जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही हैं। खण्डवा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बाई भाटे द्वारा जिला अस्पताल लेडी बटलर में शुभारंभ किया। साथ ही खंडवा विधायक श्री देवेंद्र वर्मा द्वारा आनंद नगर मिडिल स्कूल शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीएस चौहान, सिविल सर्जन डॉक्टर ओपी जुगतावत, जिला टीकाकरण अधिकारी अनिल तंतवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनके सेठिया उपस्थित थे।
आज पहले दिन पोलियो बूथ पर पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही हैं। एवं 1 व 2 फरवरी को छूटे हुये बच्चों को कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पोलियो दवा पिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस अभियान में 176653 बच्चे लक्षित है। इसके लिए जिले में 1236 पोलियो बूथ बनाये गये है। साथ ही 321 सी टीम बनाई गई। सम्पूर्ण जिले में कुल 1557 दल कार्य करेंगे इसके अतिरिक्त 32 ट्रांजिट टीम बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेषन तथा 44 मोबाईल टीम मंजरे-टोले, ईट भट्टे आदि के लिए बनाई गई है। अभियान में कुल 3122 कर्मचारियों को लगाया गया है, जिसमें 178 सुपरवाईजर तैनात किये गये है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि 31 जनवरी को सुबह 9 से सायं 5 बजे के बीच अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को ले जाकर उन्हें पोलियो की दवा अवष्य पिलवायें।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Featured Post
रीवा की बाढ़ त्रासदी में उजड़ा एक परिवार: ऑटो चालक समीर के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया गहरा शोक, तत्काल सहायता के दिए निर्देश | पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, कहा— संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है
भोपाल/रीवा- रीवा शहर में हाल ही में आई बाढ़ ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, वहीं इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों ...
-
खंडवा- हरसूद क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नर्मदा वेयर हाउस छनेरा में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभ...
-
खंडवा- विजयादशमी के अवसर पर जिले के पंधाना थाना अंतर्गत ग्राम जामली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...