मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

महिला जन जागरूकता अभियान ‘सम्मान’ के तहत असली हीरो एवं बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदाय कर किया सम्मानित



भोपाल -  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान‘‘ के तहत भोपाल पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओ/बालिकाओं से संवाद कर उन्हें जागरूक किया गया। 


उक्त अभियान में भाग लेने वाली बच्चियों एवं सराहनीय कार्य करने वाले असली हीरो को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रामजी श्रीवास्तव द्वारा आज दोपहर प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर  उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ भोपाल सुश्री माणिक मणि कुमावत, महिला सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुलोचना गहलोत, सहायक उप निरीक्षक कैलाश ग्वाले एवं महिला सेल स्टॉफ मौजूद रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें