बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले को भेजा सलाखों के पीछे, थाना पंधाना का मामला



पंधाना- पंधाना के समीर स्टील बर्तन सेंटर ,बब्बा फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक के बड़े व्यपारी नाजिम खान पिता रमजान खान ने अपने ही खेत मे मजदूरी करने वाली एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म किया ,महिला ने जिसकी शिकायत पंधाना थाना में  दर्ज करवाई। उस महिला के कथानुसार नाजिम खान पिता रमजान खान निवासी पंधाना जिनका ग्राम गोबरिया के नजदीक खेत लगा हुआ है।जहा पर महिला अपने पति के साथ नाजिम के खेत मे बने टप्पर में रहती थी।आदिवासी महिला ग्राम जामला की रहने वाली है 
महिला ने बताया कि नाजिम खान मुझ पर गंदी निगाह रखता था। एवं पिछले दो वर्षों से मेरे साथ दुष्कर्म कर रहा था।एव मेरे  पति के बर्तन की दुकान पर चले जाने के बाद मेरे साथ मेरे मर्जी के खिलाफ मुझसे दुष्कर्म करता था।मेरे कई बार  विरोध करने पर मुझे ओर मेरे पति को जान से मारने की धमकियां देता रहा।नाजिम खान की इस हरकतों से परेशान होकर आखिर महिला एवं उसके पति ने पंधाना थाने में जाकर नाजिम पिता रमजान की रिपोर्ट दर्ज करवाई है ।नाजिम खान पिता रमजान खान पर धारा 376(2), 506, 3(2)(v), 3(2)(va)के तहत कायमी कर नाजिम खान को गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें