शनिवार, 2 अगस्त 2025

चिकित्सक समर्पित सेवा से स्वास्थ्य सेवाओं को करें सशक्त : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

80 करोड़ की लागत से तैयार होगा सागर में कैंसर अस्पताल,
24 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का किया भूमि पूजन लोकार्पण
भोपाल : उप मुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सरकार के पास संसाधनों की कमी नहीं है। स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का तेज गति से विकास किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का सदुपयोग सुनिश्चित कर नागरिकों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में चिकित्सकों, सहायक चिकित्सकीय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी चिकित्सकीय स्टाफ समर्पित भाव से सेवा कर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय सागर परिसर में 100 बिस्तरों वाले नवीन महिला एवं शिशु रोग विभाग तथा एकीकृत पब्लिक हेल्थ लैब का लोकार्पण किया। साथ ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सागर में कैंसर अस्पताल की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सरकार ने 80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह 200 बिस्तर का अस्पताल जी प्लस 6 मंजिल में तैयार होगा और इसका अगले माह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भूमि-पूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंसर अस्पताल में टाटा अस्पताल, मुंबई की तर्ज पर समस्त सुविधाएं, संसाधन एवं इलाज मुहैया कराया जाएगा। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र के मरीजों को दिल्ली, भोपाल या मुंबई नहीं जाना पड़ेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, टीकाकरण और पंजीयन किया जाये, जिससे समय से हाई रिस्क प्रेगनेंसी का चिन्हांकन कर आवश्यक व्यवस्थाएं कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के पहले माह से ही जांच शुरू की जाए। आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं ग्रामीण क्षेत्र के मेडिकल अधिकारियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जाये।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सागर शहर बधाई का पात्र है जहां वह स्वच्छता में 10वें नंबर पर है और आने वाले वर्षों में प्रथम स्थान पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सरकार द्वारा टेलीमेडिसिन को और बेहतर करने के लिये टेलीमेडिसिन सेवा देने वाले डॉक्टर्स को 50-50 रुपये प्रत्येक स्वास्थ्य परीक्षण के लिये दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने आर्थिक सुशासन की स्थापना करने के लिये सभी कार्य कर रही है। इसी के साथ 30 हजार से अधिक डॉक्टरों, मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती भी सरकार के द्वारा की जा रही है। एन.एच.एम. के माध्यम से भी हजारों भर्तियां की जा रही हैं।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि डॉक्टर भगवान का स्वरूप होते हैं, वे इस उपाधि को बनाए रखें और जनमानस को सर्वोत्तम स्वास्थ्य लाभ दें। उन्होंने कहा कि सागर को सुंदर, स्वस्थ संभाग एवं बुंदेलखंड बनाने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि यह अस्पताल माता बहनों एवं शिशुओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि आज का यह लोकार्पण माताओं, बहनों और शिशुओं के लिए हैं। इससे मातृ व शिशु मृत्यु दर अवश्य कम होगी और उनको समय पर उपचार मिल सकेगा। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास सहवाल, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. नीना गिडियन, सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी, सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जयंत, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

दिल मन और जुनून से इलाज कर मानव सेवा करें डॉक्टर -- उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल, गढ़ाकोटा में अत्याधुनिक डायलिसिस मशीन का हुआ लोकार्पण

यश कीर्ति पुण्य प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से अच्छा कोई विभाग नहीं -- पूर्व मंत्री श्री भार्गव 
भोपाल: दिल, मन और जुनून से इलाज कर मानव सेवा करें डॉक्टर। उक्त विचार उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले की प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा में सिविल अस्पताल में अत्याधुनिक डायलिसिस मशीन के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव, श्रीमती रानी कुशवाहा, श्री मनोज तिवारी, श्री श्रीराम भार्गव, श्री कमलेश तिवारी, अपर कलेक्टर श्री रुपेश उपाध्याय, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉक्टर नीना गिडियन, सी एम एच ओ डॉ ममता तिमोरे, डॉक्टर सूर्यश शिघई सहित अन्य जनप्रतिनिधि, निधि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जन समुदाय मौजूद था।
उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि समाज में डॉक्टरों को भगवान का रूप माना जाता है आप सभी इस को निरर्थ न जाने दें और मनो योग से पीड़ित व्यक्ति का इलाज करें उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार डॉक्टर पैरामेडिकल की कमी को देखते हुए 30000 से अधिक पदों पर भर्ती का कार्य कर रही है जिससे मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की कमी पूरी होगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की पहली पोस्टिंग गढ़ाकोटा सिविल अस्पताल में ही की जाएगी जिससे कि यहां की कमी भी पूरी होगी उन्होंने कहा कि आज यहां डायलिसिस मशीन का लोकार्पण ऐसा पहली बार हुआ है जब लोकार्पण के पूर्व ही व्यक्ति का डायलिसिस हो रहा था यह देखकर बड़ी खुशी हुई उन्होंने डायलिसिस कर रहे व्यक्ति से चर्चा की। उन्होंने सभी डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ से कहा कि समय पर काम करें और मध्य प्रदेश को स्वास्थ्य में नंबर वन पर लाएं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी जिले का निरंतर निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी अस्पतालों का अवश्य निरीक्षण करें और कमी होने पर उसको तत्काल पूरा भी कराए। उन्होंने कहा कि आशा, एएनएम कार्यकर्ता गर्भवती माता का पंजीयन करें जिससे मातृ मृत्यु दर कम हो सके।
विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि यश कीर्ति पुण्य प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से अच्छा कोई विभाग नहीं है उन्होंने कहा कि इस विभाग में काम करने से मानव सेवा भी होती है उन्होंने कहा कि व्यक्ति की जान से बड़ी कोई कीमत नहीं होती इसलिए हमें सभी की जान बचाना चाहिए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से अनेक योजनाएं प्रारंभ की है जिससे कि हमारे देशवासियों को अच्छे से अच्छा इलाज मिल सके। इसके लिए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के माध्यम से आयुष्मान भारत में आयुष्मान भारत निरामयम योजना शुरू की है जिससे की पात्र व्यक्तियों का ₹500000 तक का इलाज चिकित्सालय में मुफ्त होता है। 
पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि मेरे पुत्र श्री अभिषेक भार्गव एवं पुत्रवधू श्रीमती शिल्पी भार्गव के द्वारा वेदिका फाउंडेशन के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों के दिल में छेद होने एवं अन्य बीमारी होने का इलाज निशुल्क करने का कार्य किया जा रहा है इसके लिए हमने अपने खर्चे पर चार एंबुलेंस के माध्यम से बच्चों को परीक्षण करने के बाद इंदौर भेज कर उनका इलाज कराया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन विक्की जैन ने किया जबकि आभार डॉक्टर ममता तिमोरे ने माना।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

गर्भवती महिलाओं की समय पर कराएं जांच
नरयावली के चितौरा में एक करोड़ 84 लाख रुपये की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
भोपाल: उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन कर उनकी समुचित जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शनिवार को नरयावली विधानसभा क्षेत्र के चितौरा में एक करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गर्भावस्था के प्रथम माह से ही पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण प्रारंभ कराए जाएं। शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिये भी सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही है। आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 9 और 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उनका परीक्षण सुनिश्चित कराएं। साथ ही चितौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े एवं विधायक श्री प्रदीप लारिया सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सागर में 80 करोड़ की लागत से बनेगा टाटा अस्पताल की तर्ज पर कैंसर अस्पताल : डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमिपूजन

उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने 24 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
भोपाल: उप मुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सागर में वर्षों पुरानी मांग को पूर्ण करते हुए 80 करोड़ रुपये की लागत से टाटा अस्पताल, मुंबई की तर्ज पर आधुनिक कैंसर अस्पताल की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अगले माह इसका भूमिपूजन किया जाएगा। अस्पताल में सभी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र के मरीजों को अब दिल्ली, भोपाल या मुंबई जाने की आवश्यकता नहीं होगी
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सरकार भवन के लिए पैसा दे सकती है, लेकिन उसमें आत्मा डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ही डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज में सर्वोपरि स्थान रखते हैं, वे समाज का दिल जीतें और मरीजों को समय पर उपयुक्त इलाज उपलब्ध कराएँ। उन्होंने कहा कि मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भावस्था के पहले माह से ही परीक्षण शुरू हो, इसके लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम और मेडिकल अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा टेलीमेडिसिन सेवा को और बेहतर करने के लिए डॉक्टरों को प्रति परीक्षण 50 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही प्रदेश में 30,000 से अधिक डॉक्टर, मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय सागर परिसर में 100 बिस्तरों वाले नवीन महिला एवं शिशु रोग विभाग तथा एकीकृत पब्लिक हेल्थ लैब का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण हेतु भूमि पूजन भी किया। 
    खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि डॉक्टर भगवान का स्वरूप होते हैं, वे इस उपाधि को बनाए रखें और जनमानस को सर्वोत्तम स्वास्थ्य लाभ दें। उन्होंने कहा कि सागर को सुंदर, स्वस्थ संभाग एवं बुंदेलखंड बनाने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार लगातार वचनबद्ध है और इस प्रकार हो रहा है। सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सागर को स्वास्थ्य का हब बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिसके माध्यम से अच्छी से अच्छी स्वास्थ सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल माता बहनों एवं शिशुओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी और यह अस्पताल नारी सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण होगी उन्होंने कहा कि मानव जीवन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है इसे बचा कर रखें।

      विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि आज का यह लोकार्पण माताओं, बहनों और शिशुओं के लिए हैं इससे मातृ व शिशु मृत्यु दर अवश्य कम होगी और उनका समय पर उपचार मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि सागर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा अगली माह कैंसर अस्पताल की सौगात दी जा रही है वह यह सागर के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी और अच्छी से अच्छा इलाज पर हो सकेगा। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, कलेक्टर श्री संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक श्री विकास सहवाल, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. नीना गिडियन, सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी, सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जयंत, डॉ. पी.एस. ठाकुर सहित जनप्रतिनिधिगण एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

सक्षम जीवन कौशल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

खंडवा- 31 जुलाई और 1 अगस्त को खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक के कन्या शिक्षा परिसर खेड़ी में आयोजित सक्षम जीवन कौशल शिक्षक प्रशिक्षण में शिक्षकों ने भाग लिया। जिसमें मास्टर ट्रेनर विशाल बेस यास्मीन शेख और ब्लॉक मैनेजर होसीलाल डोंगरे ने जीवन कौशल शिक्षा के महत्व और प्रशिक्षण के उद्देश्य पर चर्चा की। जिसका उद्देश्य शिक्षकों को सक्षम कार्यक्रम की मूल अवधारणाओं मॉड्यूल, संरचना और इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सशक्त करना था।
जीवन कौशल मॉड्यूल पर चर्चा की गई। जिसमें मास्टर ट्रेनर के द्वारा डेमो सत्र आयोजित कर वास्तविक शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया गया। जेंडर ट्रांसफॉर्मेटिव दृष्टिकोण पर विचार विमर्श किया गया और इसे शिक्षण में एकीकृत करने के तरीकों पर चर्चा की गई। सक्षम कंपोनेंट्स पर चर्चा की गई, जिसमें मेरी सीख दीवार, स्टडी कॉर्नर, वॉल पेंटिंग, बीएमएस, चाइल्ड कैबिनेट एवं सीएमसी की भूमिका उत्तरदायित्व पर बातचीत की गई। सेशन रिपोर्टिंग एलएमएस प्रणाली पर जानकारी साझा की गई और एम आई एस प्लेटफार्म के उपयोग पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। चाइल्ड प्रोटेक्शन एवं सेफगार्डिंग पर विशेष बात की गई, जिसमें बच्चों की सुरक्षा बल संरक्षक नीतियों और शिक्षक की जिम्मेदारियां पर विचार रखे गए। 
BAC मास्टर ट्रेनर विशाल बेस ने प्रशिक्षण में शिक्षकों को जानकारी दी गई कि आप विद्यालय में रोचक गतिविधियों और खेल आधारित सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन कौशल सिखाएंगे। मास्टर ट्रेनर द्वारा वर्ष 2 के जीवन कौशल सत्रों का व्यावहारिक प्रदर्शन करो उपस्थित शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया मास्टर ट्रेनर यास्मिन शेख ने मेरी सिख का कोना, सक्षम वॉल पेंटिंग, बिहेवियर मैनेजमेंट सिस्टम जैसे नवाचारों को लागू करने की दिशा में मार्गदर्शन दिया उन्होंने 11 प्रमुख जीवन कोसले के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की।

शुक्रवार, 1 अगस्त 2025

सांसद श्री पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर शव वाहन की सुविधा का शुभारंभ किया

खंडवा- सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान मरीज की मृत्यु होने पर अब उनके परिजनों को मृतक के शव को अस्पताल से ले जाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने सभी जिला अस्पतालों में दो_दो शव वाहन उपलब्ध कराए हैं तथा मेडिकल कॉलेज से संलग्न अस्पतालों को दो अतिरिक्त शव वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को सुबह आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक श्रीमति कंचन मुकेश तन्वे ने हरी झंडी दिखाकर निःशुल्क शव परिवहन सेवा का शुभारंभ किया। 
       सांसद श्री पाटिल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरकारी अस्पतालों में उपचार के दौरान रोगी की मृत्यु होने पर उसके शव को निवास स्थान या श्मशान घाट ले जाने के लिए यह योजना प्रारंभ की है। निशुल्क शव वाहन की सुविधा मिलने से मृतकों के परिजनों की परेशानी कम होगी।    
       खण्डवा विधायक श्रीमति तनवे ने इस अवसर पर मृतको के परिजनों की सुविधा के लिए पोस्टमार्टम कक्ष के पास प्रतीक्षालय के रूप में टीनशेड के निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉॅ. नागार्जुन बी. गोड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूद थे।    
        मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने इस अवसर पर बताया कि योजना के अंतर्गत शव वाहन द्वारा शासकीय अस्पताल से मृतक के निवास स्थल या श्मशान घाट तक शव के निःशुल्क परिवहन हेतु शव वाहन का संचालन केवल जिले की सीमा के अंदर ही किया जायेगा। जिला अस्पताल के अतिरिक्त अन्य शासकीय स्वास्थ्य संस्था सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुई संस्थागत मृत्यु के प्रकरण में मृतक के परिवहन हेतु सम्बंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आवश्यकतानुसार जिला चिकित्सालय एवं शासकीय चिकित्सा महाविधालय से संपर्क कर शव वाहन उपलब्ध कराया जा सकेगा। ये शव वाहन 24×7 संचालित होंगे।

आर्मी स्पेशल फोर्स पैरा कमांडो ट्रेनिंग कर लौटे जवानों का जोरदार स्वागत हुआ

खंडवा- जहां एक और पूरे देश में राष्ट्र भक्ति का माहौल बना हुआ है वहीं खंडवा जिले में छोटे-छोटे गांव से आर्मी ओर डिफेंस की भर्तियों में युवा अपना परचम लहरा रहे हैं , इसी क्रम में खालवा के छोटे से गांव कोटवारिया माल केगरीब मजदूर का बेटा कलीराम बामनिया और ग्राम लोहारी का राज विश्वकर्मा ने कठिन परिश्रम कर भारतीय सेवा में पैरा कमांडो के पद पर चयनित होकर अपनी ट्रेनिंग पूरी कर सरजमी खंडवा लोटे , जहां पर खंडवा स्थित स्टेडियम पर जय हिंद डिफेंस ट्रेनिंग ग्रुप द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और ओपन जिप्सी के माध्यम से युवाओं को रैली के रूप में माता चौक तक पहुंचा वहीं से अपने गांव के लिए रवाना हुए कलीराम बामनिया और राज विश्वकर्मा का गांव में भी डीजे ढोल तमाशा के साथ रैली जुलूस के रूप में ग्रामीणों ने स्वागत किया एवं सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की विदित हो की जय हिंद डिफेंस ट्रेनिंग ग्रुप विगत 6 वर्षों से निशुल्क फिजिकल प्रशिक्षण देते हुए सैकड़ो युवाओं को अभी तक भारतीय सेवा एवं वर्दी वाली नौकरियों में चयनित करवा चुका है इस अवसर पर जय हिंद डिफेंस ट्रेनिंग ग्रुप के संचालक अनिल पाटिल , अध्यक्ष प्रभु मसानी , आशाराम काजले, मोहित पटेल ,आशीष पटेल सहित युवा और परिजन उपस्थित रहे।