गुरुवार, 27 मार्च 2025

सफलता की कहानी: मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मनीष जोशी ने स्वयं का वस्त्र व्यवसाय किया स्थापित

खंडवा - श्री मनीष जोशी खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के निवासी हैं, जो कि प्रोफाइल एजुकेशन ग्रेजुएट तक हैं। वे निजी क्षेत्र में रेलवे थे, जहां उनके सीमित आय पर फैमिली रिलेशंस का बंदी बनाना कठिन था। उनका संदेह था कि किसी निजी क्षेत्र में नौकरी करने के स्थान पर स्वयं का रोजगार होना चाहिए, जहां वे अन्य लोग भी रोजगार प्रदान कर सकें।

 वे बहुत दिनों से देख रहे थे कि कौन सा व्यवसाय शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने अपने मित्रों एवं शुभचिंतकों से सलाह ली तो औसत से अधिक लोगों का मानना ​​था कि रेडीमेड वस्त्र व्यवसाय उपयुक्त होगा। इस व्यवसाय में उन्हें कुछ अनुभव हुआ और बाजार में मांग को देखते हुए उन्होंने अपने निष्कर्ष से विचार किया और इस व्यवसाय को शुरू करने का निर्णय लिया। 

 व्यवसाय की शुरुआत के लिए पूंजी की आवश्यकता थी। परंतु अभाव का कारण अपने निर्णय को कुछ दिनों तक जारी कर दिया गया। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से बैक द्वारा आसान किश्तों एवं उद्यम अनुदान पर मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से ऋण प्राप्त हो जाता है।  

 उन्होंने कहा कि कार्यालय में संपर्क किया गया जहां से उनकी विस्तृत जानकारी मिली। उन्होंने उद्योग विभाग के मार्गदर्शन में योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन किया जहां बैंक ऑफ इंडिया की शाखा ओंकारेश्वर की ओर उनके स्क्रैच पर भेजा गया। बैंक की पूरी प्रक्रिया के बाद उन पर 7 लाख का कर्ज हो गया। उन्होंने बालाजी परिधान के नाम से ओंकारेश्वर में व्यवसाय शुरू किया। इस व्यवसाय से उन्हें आवश्यकता से अधिक आय प्राप्त हो रही है और उनके पारिवारिक खर्च बैंक के किश्त के साथ ही कुछ बचत भी हो जाती है। इसके लिए श्री मनीष जोशी ने मध्य प्रदेश सरकार एवं जिला व्यापार उद्योग एवं केंद्र का सहयोग किया।

रविवार, 19 जनवरी 2025

उत्कृष्ट विद्यालय कलवा में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का दिव्यादित्य शाह ने किया शुभारम्भ

 खंडवा /खालवा।। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के उपनगर और मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री विजय कुँवर शाह द्वारा लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं, गाँव-गाँव में सड़कों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को बिजली से रोशन किया जा रहा है। विधानसभा के प्रवक्ता सुनील जैन ने कहा कि मंत्री श्री शाह के आशीर्वाद से मंत्री विजय शाह कभी-कभी प्रयास करते हैं कि इस क्षेत्र का चौमुखी विकास हो रहा है। विधानसभा के प्रवक्ता सुनील जैन ने कहा कि मंत्री श्री शाह के प्रयास से नीति आयोग भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया है। कंप्यूटर लैब उत्कृष्ट कलावा के जिले के छात्रों के लिए विशेष अपडेट है, पंचायत उपाध्यक्ष शिक्षा समिति के अध्यक्ष कुँवर दिव्यदित्य शाह द्वारा अंकित किया गया,

संस्था मे नवीन सत्र मे 67 सदस्य आई टी/आई टी आई एस ट्रेड मे व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत अध्यापन कर रहे हैं 

सहायक आयुक्त जन संभागीय कार्य विभाग विवेक पेसजे जी के निर्देशन में संस्था के प्रभारी कार्यशाला अलका उपाध्याय द्वारा संस्था के परामर्श एवं व्यावसायिक व्यापार शिक्षक के माध्यम से विद्यार्थियों को वोक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण कर कंप्यूटर शिक्षण केंद्र का संचालन किया जाएगा।

 कुँवर दिव्यादित्य शाह द्वारा छात्रों को बधाइयाँ दी गईं, मान्यता प्राप्त कार्यक्रम में उपसरपंच शुभम तिवारी द्वारा संस्था के सदस्यों के जीवन के अनुभव साझा किए गए, कार्यक्रम में संतोष सोनी, सुनील जैन सहित अन्य छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया, समस्त शाला परिवार की ओर से कार्यशाला अलका उपाध्याय केबिनेट मंत्री सर कुँवर विजय शाह की शिष्या की मृत्यु हो गई, इस छात्रवृत्ति के लिए उन्होंने काम किया,

जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के नव प्रशिक्षण भवन का अवलोकन एवं उत्कृष्ट विद्यालय मे जन अभियान परिषद द्वारा संचालित बी एस डब्ल्यू, एम एस डबल्यू क्लासरूम का शिक्षण कर विद्यालय के पूर्व विद्यालय पूजा झारिया वित्त विभाग मे द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के रूप में ट्रेजरी अधिकारी के पद चयन में उनके श्रीफल शॉल आर्किटेक्ट को सम्मानित किया गया है, योजना में श्रेष्ठा शर्मा, मुकेश मंडलोई, गोपालसिंह सेंधव, रवि कटारे का विशेष सहयोग रहा है।

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

राष्ट्रीय स्तर की साहित्यकार कवित्री सुभद्रा चौहान के नाम से खंडवा की पहचान क्यों नहीं- शिवसेना



खंडवा- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत के प्रशासनिक एवं निजी कार्यक्रमों की शहर भर में आयोजन किए जाते हैं महिलाओं को इस अवसर पर उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्यों पर सम्मान भी किया जाता है उक्त टिप्पणी करते हुए शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि खूब लड़ी मर्दानी महारानी लक्ष्मी बाई जैसी रचनाओं की रचनाकार  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  राष्ट्रीय स्तर की साहित्यकार कवित्री सुभद्रा चौहान जिनकी शादी खंडवा के एक संपन्न परिवार में हुई थी घर की जिम्मेदारी संभालने के  साथ ही वहां देश की आजादी के लिए अनेक रचनाएं लिखती रही यह वह दौर था जब अंग्रेजों का आतंक था और देश आजाद कराने के लिए अनेक आंदोलन देशभर में चल रहे थे इस दरमियान उन्होंने अनेक रचनाएं लिखी जो आज भी स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाती है श्री भावसार ने आगे कहा कि सुभद्रा चौहान जैसी अमर कविता कार के नाम पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए साथ ऐसी महान कविता कार को सम्मान देने के लिए खंडवा मेडिकल का कालेज भी उनके नाम पर किया जाना चाहिए उक्त मांग शिवसेना करती है।

बुधवार, 3 मार्च 2021

खण्डवा की जल प्रदाय योजना की जलापूर्ति क्षमता को बढ़ाया जाए : मुख्यमंत्री श्री चौहान, मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा खण्डवा जल प्रदाय योजना की समीक्षा



भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए है कि खण्डवा नगर की जल प्रदाय योजना की जलापूर्ति क्षमता को बढ़ाया जाए। योजना की कमियों को तत्काल दूर किया जाए। इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु में खण्डवा नगर के नागरिकों को सुगमता से पेयजल मिले।

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय में खण्डवा जल प्रदाय योजना की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री नीतेश व्यास, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री एम. सेलवेन्द्रन तथा विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की सभी निर्माणाधीन जल प्रदाय योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहतर रहना चाहिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पेयजल आपूर्ति से संबंधित निर्माण और मरम्मत के कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने और सीवेज प्रोजेक्ट के कार्य भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिये।

बैठक में बताया गया कि खण्डवा नगर में वर्ष 2021 में 37.35 एम.एल.डी. जल की मांग है, जो वर्ष 2036 में 47.65 एम.एल.डी. और 2051 में 59.55 एम.एल.डी. होगी। वर्तमान में नगर के लिये नर्मदा जल प्रदाय योजना से 25 से 28 एम.एल.डी., सुक्ता जलप्रदाय योजना से 5 एम.एल.डी., भू-जल स्त्रोतों से 2 एम.एल.डी. इस प्रकार कुल 30 से 35 एम.एल.डी. जल की उपलब्धता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जल प्रदाय को बढ़ाने के लिये स्वीकृत कार्य योजना पर शीघ्र अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

मंगलवार, 2 मार्च 2021

विकासपुरूष चौहान की जीवटता रंग लाई, मरणोपरांत भी क्षेत्र को दिला गए विकास की सौगात,बजट में मिला बायपास



खंडवा- प्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को जारी बजट खंडवा के लिए सौगात लेकर आया। यातायात के लिए लगातार शहर से उठ रही बायपास की मांग को पूरा करते हुए बायपास निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बजट स्वीकृत किया गया। बायपास निर्माण के लिए बजट में 23.5 किमी रोड़ के लिए 107 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है।  हालाकि मंगलवार के दिन क्षेत्र के विकास पुरूष के नाम से पहचाने जाने वाले सांसद नंदकुमारसिंह चौहान का दुख:द निधन हो गया। लेकिन जाते-जाते भी वे क्षेत्र के विकास के लिए बायपास की अनूठी सौगात दे गए। भाजपा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्व.नंदू भैय्या ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री चौहान से  जो भी मांगा वह उन्हे क्षेत्र के विकास के लिए दिया,फिर चाहे वह 500 करोड़ का मेडिकल कॉलेज हो या पूरे निमाड़ को हरित करने के लिए अरबों रूपए की उद्वहन सिंचाई योजना हो। केंद्रीय विद्यालय के साथ ही संगीत विद्यालय और तीन पुलिया पर तीन भुजाओं का पुल निर्माण हो चाहे किशोर समाधि या किशोर स्मारक के निर्माण का मामला हो उनके कार्यकाल की विशेष उपलब्ध्यिां रही। बीमार अवस्था में भी वे अपने संसदीय क्षेत्र के लिए लगातार प्रयत्नशील रहे जिसका ही परिणाम है कि मंगलवार को जारी बजट में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान एवं खंडवा के सक्रिय विधायक देवेन्द्र वर्मा के प्रयासों से प्रदेश के वित्तमंत्री द्वारा खंडवा में बायपास के लिए बजट पारित कर क्षेत्रवासियों की सौंगात दी गई।

सोमवार, 1 मार्च 2021

पारिवारिक विवाद के चलते 5 लोगों ने मिलकर की वृद्ध की हत्या, मृतक का हुआ अंतिम संस्कार



खण्डवा- खंडवा जिले के खालवा थाना अंतर्गत ग्राम झिरपा में पारिवारिक विवाद के चलते 5 लोगों ने मिलकर एक वृद्ध की रविवार को देर रात में हत्या कर दी। खालवा पुलिस ने आरोपी महिला लालबाई पति तुलसीराम, कलीराम, राजेश, तुलसीराम, लाला के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 149, 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। खालवा पुलिस ने शव परीक्षण के दौरान मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। वही हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले और एफएसएल की टीम ने मौका मुआयना किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक रामा की बहू कुछ दिन पहले भाग गई थी इसके एवज में 35 हजार रुपये में टूटक हुई थी। टूटक की राशि नहीं देने की बात को लेकर विवाद हुआ और 5 लोगों ने मिलकर रामा की हत्या कर दी। अप्रिय घटना होने की आशंका के चलते एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साए में मृतक रामा का अंतिम संस्कार ग्राम झिरपा में किया गया। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है।

शिक्षा विभाग मनमानी ट्यूशन फीस पर अंकुश लगाए- शिवसेना



खंडवा- जागरूक पालक शिक्षक संघ द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर मनमानी ट्यूशन फीस को लेकर आवेदन निवेदन के साथ ही शासन-प्रशासन से गुहार लगाई जा रही है इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई उक्त टिप्पणी करते हुए शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई ने जहां एक और मध्यवर्गीय परिवार का बजट बिगाड़ रखा है वही शासन से गुहार लगाने के बाद भी मनमानी ट्यूशन फीस को लेकर कोई ठोस कदम स्थानीय प्रशासन नहीं ले पा रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने में शासकीय अधिकारी सक्षम नहीं है? जबकि जागरूक पालक शिक्षक संघ द्वारा 2 माह से भी अधिक समय से लिखित में शिकायतें भी की जा रही है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होना कहीं संकायये पैदा कर रही है।
श्री भावसार ने आगे कहा कि जिन जनप्रतिनिधियों को आम जनता ने चुना था वह भी आज आम जनता की गुहार लगाने के बावजूद भी लाचार नजर आ रहे हैं। शिवसेना जिला प्रशासन से मांग करती है कि मनमानी फीस वृद्धि को लेकर कार्रवाई करें ।अन्यथा आने वाले दिनों में शिवसेना  जागरूक पालक शिक्षक संघ के पक्ष में जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक जिम्मेदार अधिकारियों को नींद से जगाने के लिए जन आंदोलन करेगी।