सोमवार, 1 मार्च 2021

शिक्षा विभाग मनमानी ट्यूशन फीस पर अंकुश लगाए- शिवसेना



खंडवा- जागरूक पालक शिक्षक संघ द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर मनमानी ट्यूशन फीस को लेकर आवेदन निवेदन के साथ ही शासन-प्रशासन से गुहार लगाई जा रही है इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई उक्त टिप्पणी करते हुए शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई ने जहां एक और मध्यवर्गीय परिवार का बजट बिगाड़ रखा है वही शासन से गुहार लगाने के बाद भी मनमानी ट्यूशन फीस को लेकर कोई ठोस कदम स्थानीय प्रशासन नहीं ले पा रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने में शासकीय अधिकारी सक्षम नहीं है? जबकि जागरूक पालक शिक्षक संघ द्वारा 2 माह से भी अधिक समय से लिखित में शिकायतें भी की जा रही है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होना कहीं संकायये पैदा कर रही है।
श्री भावसार ने आगे कहा कि जिन जनप्रतिनिधियों को आम जनता ने चुना था वह भी आज आम जनता की गुहार लगाने के बावजूद भी लाचार नजर आ रहे हैं। शिवसेना जिला प्रशासन से मांग करती है कि मनमानी फीस वृद्धि को लेकर कार्रवाई करें ।अन्यथा आने वाले दिनों में शिवसेना  जागरूक पालक शिक्षक संघ के पक्ष में जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक जिम्मेदार अधिकारियों को नींद से जगाने के लिए जन आंदोलन करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें