खण्डवा- खंडवा जिले के खालवा थाना अंतर्गत ग्राम झिरपा में पारिवारिक विवाद के चलते 5 लोगों ने मिलकर एक वृद्ध की रविवार को देर रात में हत्या कर दी। खालवा पुलिस ने आरोपी महिला लालबाई पति तुलसीराम, कलीराम, राजेश, तुलसीराम, लाला के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 149, 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। खालवा पुलिस ने शव परीक्षण के दौरान मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। वही हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले और एफएसएल की टीम ने मौका मुआयना किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक रामा की बहू कुछ दिन पहले भाग गई थी इसके एवज में 35 हजार रुपये में टूटक हुई थी। टूटक की राशि नहीं देने की बात को लेकर विवाद हुआ और 5 लोगों ने मिलकर रामा की हत्या कर दी। अप्रिय घटना होने की आशंका के चलते एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साए में मृतक रामा का अंतिम संस्कार ग्राम झिरपा में किया गया। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
रीवा की बाढ़ त्रासदी में उजड़ा एक परिवार: ऑटो चालक समीर के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया गहरा शोक, तत्काल सहायता के दिए निर्देश | पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, कहा— संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है
भोपाल/रीवा- रीवा शहर में हाल ही में आई बाढ़ ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, वहीं इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों ...
-
खंडवा- हरसूद क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नर्मदा वेयर हाउस छनेरा में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभ...
-
खंडवा- विजयादशमी के अवसर पर जिले के पंधाना थाना अंतर्गत ग्राम जामली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें