शनिवार, 4 जुलाई 2020

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम(एमपी बोर्ड) घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी, राज्य मैरिट लिस्ट 7 छात्र-छात्राओं ने स्थान पाया, खण्डवा जिले का परिणाम 64.39 प्रतिशत रहा

खण्डवा- हाई स्कूल परीक्षा परिणाम(एमपी बोर्ड) आज घोषित हुआ। खण्डवा जिले का परिणाम कुल 64.39% रहा। जिसमें बालकों के उत्तीर्ण होने का परिणाम 60.65% रहा। जबकि बालिकाओं ने इस बार बाजी मार कर परिणाम 68.16% रहा।

साथ ही प्रदेश की राज्य प्रावीण्य सूची में खण्डवा जिले के 7 बालक बालिकाओं ने स्थान पाया है। जिसमें हरसूद की अभिनव पब्लिक स्कूल की छात्रा कुमारी नामसवी पिता राजेन्द्र ने 400 अंकों मे से 397 प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम (छठवाँ) पाया है। उ.मा. विद्यालय जावर के आकाश को 400 में से 396 अंक हासिल कर प्रथम(सातवाँ) स्थान, स्कॉलरडेन खण्डवा के अनंत वर्मा ने 300 में से 297 अंक हासिल कर प्रथम(सातवाँ) स्थान, सेंटमेरी, मूंदी की छात्रा तनुश्री सोनी ने 300 में से 296 अंक हासिल कर प्रथम(नौवां) स्थान, सेंट स्टीफन स्कूल छनेरा के छात्र राघव अग्रवाल ने 300 में से 296 प्रथम(नौवां) स्थान, सरस्वती शिशु मंदिर खण्डवा की छात्रा कुमारी प्रगति राठौर ने 400 में से 394 अंक हासिल कर प्रथम (दसवाँ) स्थान, कुमठी हाई स्कूल की छात्रा कुमारी पायल ने 400 में से 394 अंक हासिल कर प्रथम (दसवाँ) स्थान पाया है।
वही जिले की मेरिट सूची में मूंदी की सेंटमेरी स्कूल की छात्रा कु. वैशाली ने 300 में से 294 अंक हासिल कर प्रथम स्थान, उ.मा.विद्यालय जावर के छात्र मोहित ने 400 में से 391 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान, खण्डवा की सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा कु. प्रज्ञा खेड़े ने 400 में से 391 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान, खण्डवा के ही अरविंद कुमार स्कूल के छात्र अविनाश ने 300 में से 293 अंक हासिल कर तृतीय स्थान एवं खण्डवा के सेंट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा रिद्धिमा चौहान ने 300 में से 293 अंक हासिल कर तृतीय स्थान पाया है।
जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खण्डवा जिले में इस सत्र के दौरान कक्षा 10वीं में कुल 15580 छात्र - छात्राएं सम्मिलित हुए। जिसमे 7872 बालक और 7716 बालिकायें थी। जिले में कुल 15356 के परिणाम घोषित हुए। जिसमें 7719 छात्र व 7637 बालिकाएं शामिल हैं। जिले में कुल 5664 बालक बालिकाओ ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिसमें 2431 बालक व 3233 बालिकाएं शामिल हैं। जिले में 4153 बच्चों ने द्वितीय श्रेणी हासिल किया। जिसमें से 2202 बालक व 1951 बालिकायें हैं। जिले में 71 बच्चों ने तृतीय श्रेणी  हासिल किया। जिसमें 49 बालक व 22 बालिकाएं हैं। वही कुल 2044 बच्चों को पूरक आई। जिसमें 1046 बालक व 998 बालिकाएं शामिल हैं। जबकि 3424 बच्चे अनुत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें 1991 छात्र व 1433 छात्राएं शामिल हैं। खण्डवा जिले में कुल 9888 (64.39%)बच्चे उत्तीर्ण हुए। जिसमें 4682 बालक (60.65%) व 5206 (68.16%) उत्तीर्ण हुए। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत वर्ष खण्डवा जिले का परिणाम 64.29%था।

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम(एमपी बोर्ड) घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी, राज्य मैरिट लिस्ट 7 छात्र छात्राओं ने स्थान पाया, खण्डवा जिले का परिणाम 64.39 प्रतिशत रहा

शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

प्रधानमंत्री 4 जुलाई, 2020 को धम्म चक्र दिवस/आषाढ़ पूर्णिमा पर आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) 4 जुलाई, 2020 को धर्म चक्र दिवस के रूप में आषाढ़ पूर्णिमा मनाएगा। यह दिवस उत्‍तर प्रदेश में वाराणसी के निकट वर्तमान समय के सारनाथ में ऋषिपटन स्थित हिरण उद्यान में आज ही के दिन महात्मा बुद्ध द्वारा अपने प्रथम पांच तपस्वी शिष्यों को दिए गए ‘प्रथम उपदेश’ को ध्‍यान में रखकर मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के बौद्धों द्वारा धर्म चक्र प्रवर्तन या ‘धर्म के चक्र के घूमने’ के दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन बौद्धों और हिंदुओं दोनों ही के द्वारा अपने-अपने गुरु के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करने के लिए ‘गुरु पूर्णिमा’ के रूप में भी मनाया जाता है।

भगवान बुद्ध के ज्ञान एवं जागृति, उनके धर्म चक्र केघूमने तथा महापरिनिर्वाण की भूमि होने के नाते भारत की ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन से धम्म चक्र दिवस पर आयोजित समारोह का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी इस अवसर पर एक वीडियो संबोधन देंगे जिस दौरान वह भगवान बुद्ध की शांति एवं न्याय के उपदेशों और सचेतन प्राणियों की पीड़ा को दूर करने के लिए उनके द्वारा दिखाए गए उच्च अष्टमार्ग पर चलने पर विशेष जोर देंगे। संस्कृति मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल और अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू भी उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मंगोलिया के राष्ट्रपति का एक विशेष संबोधन भी पढ़ा जाएगा और मंगोलिया में सदियों से संरक्षित भारतीय मूल की एक बहुमूल्य बौद्ध पांडुलिपि भारत के माननीय राष्ट्रपति को भेंट की जाएगी।

इस दिन जो शेष अन्‍य महत्‍वपूर्ण आयोजन किए जाएंगे उनमें दुनिया के विभिन्न हिस्सों के शीर्ष बौद्ध धर्मगुरुओं,विशिष्‍ट जानकारों और विद्वानों के संदेशों को सारनाथ एवं बोधगया से प्रसारित (लाइव स्‍ट्रीमिंग) किया जाना भी शामिल है।

कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष 7 मई को आयोजित अत्‍यंत सफल ‘वर्चुअल वैशाख (बुद्ध पूर्णिमा)’की भांति ही यह पूरा कार्यक्रम भी वर्चुअल ढंग से ही आयोजित किया जा रहा है। 4 जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम को ‘लाइव वेबकास्ट’ के माध्यम से दुनिया भर में लगभग 30 लाख भक्तों द्वारा देखे जाने की संभावना है।

भोपाल लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही- खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ बाबू द्वारा 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बैतूल- भोपाल की लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को बाबू को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। बैतूल ज़िला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर आदिवासी बाहुल्य भीमपूर विकासखण्ड मुख्यालय पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पदस्थ बाबू विनोद राठौर ने सहायक शिक्षक किरण इवने से वेतन ग्रेड पे तथा समयमान वेतनमान की एरियर राशि निकालने के एवज मे 15 हजार रुपए की एक किश्त, उसके बाद 2 किश्तों मे 15-15 हजार रुपए और बाद मे एरियर राशि मे से 40 % रिश्वत की मांग की जा रही है ।जिसकी शिकायत शिक्षक ने लोकायुक्त तो की थी । सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के निर्देशन मे गुरुवार को बाबू विनोद राठौर पिता राघो जी उम्र 53 वर्ष सहायक ग्रेड - 2 स्थापना शाखा को आवेदक से 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए  लोकायुक्त टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया । टीम मे निरीक्षक मनोज पटवा, सलिल शर्मा ,  आरक्षक अरूण गोयल,  सतीश डेहरिया, हेमेन्द्र पाल,  मनमोहन साहू शामिल हैं ।लोकायुक्त टीम के निरीक्षक मनोज पटवा ने बताया कि बाबू  विनोद राठौर को रिश्वत लेते पकड़ा है अभी कार्यवाही जारी है ।पूरे मामले में बाबू के बयान के बाद विकास खण्ड शिक्षा  अधिकारी की भूमिका  की भी जांच की जाएगी ।

कोविड-19 के संभावित चिकित्सीय विकल्प हो सकते हैं चाय और हरड़: आईआईटी दिल्ली

आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं की टीम

दुनिया भर के वैज्ञानिक कोविड-19 से लड़ने के लिए वैक्सीन और दवाओं के विकास पर काम कर रहे हैं। इस दिशा में कार्य करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के शोधकर्ताओं ने चाय(Camellia sinensis) और हरितकी (Terminalia chebula) में ऐसे तत्व का पता लगाया है, जिसके बारे में दावा है कि यह कोविड-19 के उपचार में एक संभावित विकल्प हो सकताहै। 
इस अध्ययन का नेतृत्व कर रहे आईआईटी दिल्ली केकुसुमा स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज के शोधकर्ता प्रोफेसर अशोक कुमार पटेल ने बताया कि“हमनेप्रयोगशाला में वायरस के एक मुख्य प्रोटीन 3सीएल-प्रो प्रोटीएज को क्लोन किया है और फिर उसकी गतिविधियों का परीक्षण किया है। इस अध्ययन के दौरान वायरस प्रोटीन पर कुल 51 औषधीय पौधों का परीक्षण किया गया है। इन विट्रो परीक्षण में हमने पाया कि ब्लैक-टी, ग्रीन-टी और हरितकी इस वायरस के मुख्य प्रोटीन की गतिविधि को बाधित कर सकते हैं।”
चाय (Camellia sinensis)महत्‍वपूर्ण बागान फसल है। इसके एक ही पौधे से ग्रीन-टी और ब्लैक-टी मिलती है। इसी तरह, हरितकी, जिसे हरड़ भी कहते हैं, को एक प्रमुख आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है।
प्रोफेसर पटेल ने बताया कि “विस्तृत आणविक तंत्र की पड़ताल के लिए हमारी टीम ने चाय और हरितकीके सक्रिय तत्वों की जाँच शुरू की तो पाया कि गैलोटेनिन (Gallotannin) नामक अणु वायरस के मुख्य प्रोटीन की गतिविधि को नियंत्रित करने में प्रभावी हो सकता है।ब्लैक-टी, ग्रीन-टी या फिर हरितकी भविष्य में कोरोना वायरस के लिए संभावित उपचार विकसित करने में प्रभावी हो सकते हैं। परंतु, इसके लिए क्लिनिकल ट्रायल की जरूरत होगी।”
शोधकर्ताओं का कहना है कि वायरस का 3सीएल-प्रो प्रोटीएज वायरल पॉलीप्रोटीन के प्रसंस्करण के लिए आवश्यक है। इसलिए, यह वायरस को लक्षित करने वाली दवाओं के विकास के लिए एक दिलचस्प आधार के रूप में उभरा है। उनका मानना है कि इस प्रोटीन को लक्ष्य बनाकर वायरस को बढ़ने से रोका जा सकता है।

प्रयोगशाला में किए गए इस शोध के बाद चाय और हरितकी को कोविड-19 संक्रमण रोकने में संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। हालाँकि, अध्ययनकर्ताओं का कहना यह भी है कि इस शोध के नतीजों की वैधता का परीक्षण जैविक रूप से किया जा सकता है। इस अध्ययन के नतीजे शोध पत्रिका फाइटोथेरैपी रिसर्च में प्रकाशित किए गए हैं।
प्रोफेसर पटेल के अलावा शोधकर्ताओं की टीम में आईआईटी दिल्ली के सौरभ उपाध्याय, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, डॉ शिव राघवेंद्र, मोहित भारद्वाज और मोरार जी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, नई दिल्ली की शोधकर्ता डॉ मंजू सिंह शामिल हैं।

जल वितरण विभाग ने सेवानिवृत्त टैंकर ड्राइवर को सम्मानित कर दी विदाई

खंडवा - नगर निगम की जल वितरण शाखा में कार्यरतश्री देव राम मोजीलाल  और श्री रमेश  कनाडे दोनों टैंकर  ड्राइवर  विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर समारोह पूर्वक विदाई दी तथा शहर की जल वितरण व्यवस्था में दिए गए योगदान के लिए उन्हें शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जल वितरण व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए सभी टैंकर के ड्राइवरों को चांदी के सिक्के देकर पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी सहायक यंत्री श्री राजेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी जाकिर जाफरी ,उपयंत्री श्री राधेश्याम उपाध्याय ,टैंकर प्रभारी श्री अनुज मिश्रा ,सहायक ग्रेड 3 श्री  सावन दूधे ,श्री गौरव सेन एवं समस्त वाहन चालक उपस्थित थे।

"सतपुड़ा टाइगर "कमल पटेल का कमलनाथ पर अटैक, केन्द्रीय गृहमंत्री को भेजा पत्र, चीन से मिले चंदे और आयात में दी गई रियायतों की हो सीबीआई जांच

भोपाल- "मां नर्मदा के सपूत  और सतपुडा टाइगर के नाम से विख्यात "प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से चंदा मिलने के बाद आयात में दी गई रियायतों के लिए तत्कालीन वाणिज्य मंत्री कमलनाथ की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। कमल पटेल ने इसे लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजा है।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री कमलनाथ पर कमल पटेल का हमलावर रूख जारी है। छिंदवाडा की सिंचाई परियोजना के घोटाले के साथ ही ​किसानों के ऋण माफी के मामले को लेकर वह लगातार पूर्व सरकार को घेरते रहे हैं अब चीन से चल रहे टकराव के साथ कमलनाथ एक और विवाद में घिर गए हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि चीन से सीमा विवाद के चलते कांग्रेस लगातार अनर्गल बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया से मिल रही जानकारियों के आधार पर चीन एवं तत्कालीन यूपीए सरकार के गहरे संबंध नकारे नहीं जा सकते। सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले राजीव गांधी फाउंडेशन को दान के नाम पर पीपल रिपब्लिक आफ चायना के दूतावास से करोडों रूपये की वित्तीय सहायता मिली है, कमल पटेल ने कहा कि चीन के साथ जारी सीमा विवाद के दौरान पूर्व यूपीए सरकार का नरम रवैया इसी आर्थिक सहायता के कारण तो नहीं रहा। कमल पटेल ने पत्र में कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही नहीं तत्कालीन यूपीए सरकार में वाणिज्य मंत्री रहे कमलनाथ ने चीन से आयात हेतु अनापेक्षित रियायत दी थीं यह भी शक पैदा करता है कि कहीं यह उदारता राजीव गांधी फाउंडेशन को मिली आर्थिक सहायता के कारण तो नहीं दिखाई गई थी। कमल पटेल ने कहा कि पाकिस्तान उच्च आयुक्त के माध्यम से यदि किसी व्यक्ति विशेष अथवा संस्था को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता दी जाती है तो यह माना जाता है कि वह कहीं न कहीं आतंकवादी गतिविधि में उपयोग हो रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह चीन, पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत की सीमा को छलनी कर रहा है उससे चीन द्वारा प्राप्त आर्थिक सहायता को भी शक की निगाह से देखा जाना चाहिए। कृषि मंत्री कमल पटेल ने यूपीए सरकार के समय चीन से मिली आर्थिक सहायता और आयात में दिए गए अनुचित लाभ तथा संपत्तियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की है जिससे कांग्रेस का सच देश के सामने आ सके। कमल पटेल ने प्रदेश की जनता की ओर से यह भरोसा भी दिलाया है कि चीन के खिलाफ संघर्ष में पूरे प्रदेश की जनता केन्द्र सरकार के साथ है। कमल पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा राजनीतिक लाभ और निजी फायदे के लिए देश के साथ विश्वासघात किया है इसलिए वह देश में रहकर देश के हितों को कमजोर कर रहे हैं। कमल पटेल ने कहा कि देश की जनता असलियत जान चुकी है अब पूरे मामले की सीबीआई जांच कराकर कांग्रेस और उसके नेताओं को ​दंडित किए जाने का समय आ गया है जिससे भविष्य में वह देश के खिलाफ कोई साजिश न कर सकें।