बैतूल- भोपाल की लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को बाबू को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। बैतूल ज़िला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर आदिवासी बाहुल्य भीमपूर विकासखण्ड मुख्यालय पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पदस्थ बाबू विनोद राठौर ने सहायक शिक्षक किरण इवने से वेतन ग्रेड पे तथा समयमान वेतनमान की एरियर राशि निकालने के एवज मे 15 हजार रुपए की एक किश्त, उसके बाद 2 किश्तों मे 15-15 हजार रुपए और बाद मे एरियर राशि मे से 40 % रिश्वत की मांग की जा रही है ।जिसकी शिकायत शिक्षक ने लोकायुक्त तो की थी । सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के निर्देशन मे गुरुवार को बाबू विनोद राठौर पिता राघो जी उम्र 53 वर्ष सहायक ग्रेड - 2 स्थापना शाखा को आवेदक से 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया । टीम मे निरीक्षक मनोज पटवा, सलिल शर्मा , आरक्षक अरूण गोयल, सतीश डेहरिया, हेमेन्द्र पाल, मनमोहन साहू शामिल हैं ।लोकायुक्त टीम के निरीक्षक मनोज पटवा ने बताया कि बाबू विनोद राठौर को रिश्वत लेते पकड़ा है अभी कार्यवाही जारी है ।पूरे मामले में बाबू के बयान के बाद विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी की भूमिका की भी जांच की जाएगी ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
रीवा की बाढ़ त्रासदी में उजड़ा एक परिवार: ऑटो चालक समीर के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया गहरा शोक, तत्काल सहायता के दिए निर्देश | पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, कहा— संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है
भोपाल/रीवा- रीवा शहर में हाल ही में आई बाढ़ ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, वहीं इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों ...
-
खंडवा- हरसूद क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नर्मदा वेयर हाउस छनेरा में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभ...
-
खंडवा- विजयादशमी के अवसर पर जिले के पंधाना थाना अंतर्गत ग्राम जामली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें