शनिवार, 4 जुलाई 2020

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम(एमपी बोर्ड) घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी, राज्य मैरिट लिस्ट 7 छात्र छात्राओं ने स्थान पाया, खण्डवा जिले का परिणाम 64.39 प्रतिशत रहा




खण्डवा- हाई स्कूल परीक्षा परिणाम(एमपी बोर्ड) आज घोषित हुआ। खण्डवा जिले का परिणाम कुल 64.39% रहा। जिसमें बालकों के उत्तीर्ण होने का परिणाम 60.65% रहा। जबकि बालिकाओं ने इस बार बाजी मार कर परिणाम 68.16% रहा।

साथ ही प्रदेश की राज्य प्रावीण्य सूची में खण्डवा जिले के 7 बालक बालिकाओं ने स्थान पाया है। जिसमें हरसूद की अभिनव पब्लिक स्कूल की छात्रा कुमारी नामसवी पिता राजेन्द्र ने 400 अंकों मे से 397 प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम (छठवाँ) पाया है। उ.मा. विद्यालय जावर के आकाश को 400 में से 396 अंक हासिल कर प्रथम(सातवाँ) स्थान, स्कॉलरडेन खण्डवा के अनंत वर्मा ने 300 में से 297 अंक हासिल कर प्रथम(सातवाँ) स्थान, सेंटमेरी, मूंदी की छात्रा तनुश्री सोनी ने 300 में से 296 अंक हासिल कर प्रथम(नौवां) स्थान, सेंट स्टीफन स्कूल छनेरा के छात्र राघव अग्रवाल ने  300 में से 296 प्रथम(नौवां) स्थान, सरस्वती शिशु मंदिर खण्डवा की छात्रा कुमारी प्रगति राठौर ने 400 में से 394 अंक हासिल कर प्रथम (दसवाँ) स्थान, कुमठी हाई स्कूल की छात्रा कुमारी पायल ने 400 में से 394 अंक हासिल कर प्रथम (दसवाँ) स्थान पाया है।
वही जिले की मेरिट सूची में मूंदी की सेंटमेरी स्कूल की छात्रा कु. वैशाली ने 300 में से 294 अंक हासिल कर प्रथम स्थान, उ.मा.विद्यालय जावर के छात्र मोहित ने 400 में से 391 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान, खण्डवा की सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा कु. प्रज्ञा खेड़े ने 400 में से 391 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान, खण्डवा के ही अरविंद कुमार स्कूल के छात्र अविनाश ने 300 में से 293 अंक हासिल कर तृतीय स्थान एवं खण्डवा के सेंट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा रिद्धिमा चौहान ने 300 में से 293 अंक हासिल कर तृतीय स्थान पाया है।
जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खण्डवा जिले में इस सत्र के दौरान कक्षा 10वीं में कुल 15580 छात्र - छात्राएं सम्मिलित हुए। जिसमे 7872 बालक और 7716 बालिकायें थी। जिले में कुल 15356 के परिणाम घोषित हुए। जिसमें 7719 छात्र व 7637 बालिकाएं शामिल हैं। जिले में कुल 5664 बालक बालिकाओ ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिसमें 2431 बालक व 3233 बालिकाएं शामिल हैं। जिले में 4153 बच्चों ने द्वितीय श्रेणी हासिल किया। जिसमें से 2202 बालक व 1951 बालिकायें हैं। जिले में 71 बच्चों ने तृतीय श्रेणी  हासिल किया। जिसमें 49 बालक व 22 बालिकाएं हैं। वही कुल 2044 बच्चों को पूरक आई। जिसमें 1046 बालक व 998 बालिकाएं शामिल हैं। जबकि 3424 बच्चे अनुत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें 1991 छात्र व 1433 छात्राएं शामिल हैं। खण्डवा जिले में कुल 9888 (64.39%)बच्चे उत्तीर्ण हुए। जिसमें 4682 बालक (60.65%) व 5206 (68.16%) उत्तीर्ण हुए। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत वर्ष खण्डवा जिले का परिणाम 64.29%था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें