भोपाल/रीवा- मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने न्यू सर्किट हाउस रीवा में हिनौती गौधाम के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को शेष कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौधाम में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेष रूप से गौ शेड के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि गौधाम की व्यवस्थाएं जल्द से जल्द सुचारू रूप से संचालित की जा सकें। उन्होंने कहा कि गौधाम से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
गेस्ट हाउस का कार्य तीन दिन में पूरा करने के निर्देश
उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के कार्यों की भी समीक्षा की और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि शेष कार्य आगामी तीन दिनों के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में देरी से परियोजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर नहीं पहुंच पाता, इसलिए सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।
भुगतान और प्रगति की ली जानकारी
श्री शुक्ल ने निर्माण कार्यों के भुगतान की स्थिति की भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की प्रगति के अनुसार भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध रखा जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके।
गौधाम के विकास पर विशेष जोर
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि गौधाम का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि गौधाम के माध्यम से पशुधन संरक्षण और बेहतर व्यवस्थाओं को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाए।
इस अवसर पर एसडीएम सिरमौर सुश्री दृष्टि जायसवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें