खंडवा- जिले के थाना मूंदी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा जिले में चोरी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर तथा एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मूंदी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
पुलिस के अनुसार फरियादी राधेश्याम पिता तुलसीराम राठीया (उम्र 50 वर्ष) निवासी ग्राम गुयडा ने थाना मूंदी में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना मूंदी में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ
जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों लालु पिता जामसिंग (उम्र 32 वर्ष) और साजन पिता सुभाष डुडवे (उम्र 18 वर्ष), दोनों निवासी सेमल्या टांडा थाना पिपलोद, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 18 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे बुखारदास बाबा, मूंदी स्थित शराब दुकान के पास से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर MP-12 MS-6455) बरामद कर ली, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पुनासा में पेश किया, जहां से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मूंदी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया, सहायक उपनिरीक्षक कैलाश तिवारी, प्रधान आरक्षक अखिलेश यादव, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र अर्से, आरक्षक नरेन्द्र यादव और आरक्षक संतोष चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें