खंडवा- माली कुआं स्थित सदभावना मंच कार्यालय पर महात्मा गाँधी को पुण्यतिथि पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन की अध्यक्षता में मंच सदस्यों व्दारा महात्मा गॉंधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन नेे "हे राम" के साथ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को नमन कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज भी उनके सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को याद किया जाता है। इस बीच मंच कार्यालय "गांधी जी अमर रहें" जैसे नारों से गूंजायमान हुआ। आयोजन के दौरान मंच संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, पूर्व डीएसपी आनंद पाल तोमर, देवेंद्र जैन, सुरेन्द्र गीते, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, ललित चौरे, मुरली कोडवानी, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, तिलोक चौधरी, अनूप शर्मा, कैलाश पटेल, सुभाष मीणा आदि सहित बड़ी संख्या में मंच सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त कर पुष्पांजलि के द्वारा गांधीजी के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
रीवा की बाढ़ त्रासदी में उजड़ा एक परिवार: ऑटो चालक समीर के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया गहरा शोक, तत्काल सहायता के दिए निर्देश | पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, कहा— संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है
भोपाल/रीवा- रीवा शहर में हाल ही में आई बाढ़ ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, वहीं इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों ...
-
खंडवा- हरसूद क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नर्मदा वेयर हाउस छनेरा में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभ...
-
खंडवा- विजयादशमी के अवसर पर जिले के पंधाना थाना अंतर्गत ग्राम जामली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें