इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलने पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह स्वयं पीड़िता के घर पहुँचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा —
“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने मुझे आपके पास भेजा है। आप चिंता न करें, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। न्याय की इस लड़ाई में सरकार आपके साथ खड़ी है।”
डॉ. शाह ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोषियों को जल्द से जल्द न्यायालय के कटघरे तक पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी स्वयं इस प्रकरण पर गंभीर हैं और किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार नारी सम्मान और दलित अधिकारों की रक्षा के प्रति संकल्पबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीड़ित परिवार को आवश्यक आर्थिक सहायता और कानूनी मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
स्थानीय लोगों ने मंत्री शाह की संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस घटना ने समाज को गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया है। सभी ने एक सुर में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
डॉ. शाह ने इस दौरान कहा —
“राज्य सरकार किसी भी बेटी के साथ अन्याय या अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। यह सरकार न्याय और सुरक्षा की सरकार है।”
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
लव जिहाद प्रकरण में युवती की आत्महत्या से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विजय शाह स्वयं मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, न्याय हर हाल में मिलेगा।” मंत्री शाह ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा संबंधित दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम हरसूद, एसडीओपी, भाजपा महामंत्री संतोष सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह, निलेश कौशल, कमल खंडेलवाल, राम पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। भाजपा महामंत्री संतोष सोनी ने कहा कि
जनता के बीच मंत्री विजय शाह की उपस्थिति ने एक बार फिर यह साबित किया कि वे गरीबों के मसीहा और सच्चे जनसेवक हैं, जो हर संकट की घड़ी में लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें