खण्डवा - आज गुरूवार शाम को मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला से कोरोना संक्रमण जांस संबंधी कुल 104 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें से कुल 11 रिपोर्ट पॉजिटिव व 93 रिपोर्ट निगेटिव आईं है। जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है उनमें पंधाना तहसील के ग्राम गांधवा के 2 मरीज, ग्राम बंजारी के कुल्मी पटेल मोहल्ला की 1, सिंघाड़ तलाई के कुम्हार मोहल्ला की 1, कुण्डलेश्वर वार्ड शनि मंदिर की 1, पंधाना क्षेत्र के ग्राम आरूद की 1, रूस्तमपुर की 1, भवानी माता रोड जाट मोहल्ला खण्डवा निवासी 1 तथा पंधाना के ग्राम मोहनपुर निवासी 3 मरीज शामिल है। इससे पूर्व गुरूवार को सुबह जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से कोरोना संक्रमण जांच संबंधी कुल 12 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 2 रिपोर्ट पॉजिटिव व 10 निगेटिव रिपोर्ट आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जांच में जो 2 पॉजिटिव मरीज पाए गए है, उनमें 1 मरीज दादाजी वार्ड निवासी है व 1 अन्य मरीज शनि मंदिर-प्रभात टेलर के पास का निवासी है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि गुरूवार को कुल 188 लोगों के सेम्पल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजे गए है तथा 16 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इस तरह अब तक कुल 10166 सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 475 पॉजिटिव मरीज जिले के अभी तक सामने आ चुके है। जबकि 9106 की रिपोर्ट निगेटिव आईं है। कुल 355 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अभी तक डिस्चार्ज किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें