गुरुवार, 16 जुलाई 2020

खण्डवा- थाना पदमनगर पुलिस ने अवैध सट्टा के विरुद्ध की कार्यवाही, एक आरोपी को किया गिरफ्तार




खण्डवा- पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री विवेक सिंह द्वारा अवैध जुआ शराब सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को दिए हैं उक्त निर्देश के पालन में आज नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री ललित गठरी के नेतृत्व में थाना पदम नगर पुलिस द्वारा अवैध सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए संजय नगर क्षेत्र से सोहन पिता जगन्नाथ राठौर को अवैध रूप से सट्टा लेख करते हुए एवं रुपयों का लेनदेन करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा उक्त आरोपी से मौके पर से ₹80600 एवं सट्टा सामग्री जप्त की गई साथ ही आरोपी के मोबाइल का अवलोकन करने पर लाखों रुपए का सट्टा उक्त आरोपी के मोबाइल में उतारना पाया गया जिस पर थाना पदम नगर पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 153/20 धारा 4क सार्वजनिक विद्युत अधिनियम का पंजीबद्ध किया जा कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पदम नगर उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर प्रधान आरक्षक कैमर रावत आरक्षक अरविंद तोमर आरक्षक राजेंद्र पांजरे आरक्षक शेखर महिला आरक्षक रति ला की सराहनीय भूमिका रही जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें