खण्डवा - प्रदेश के वन विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 3 दिवसीय प्रवास पर 17 जुलाई को खण्डवा आयेंगे तथा इस दौरान वन विकास निगम, वन विभाग तथा कोविड-19 से संबंधित समीक्षा बैठक लेंगे व अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. शाह 17 जुलाई को प्रातः 7 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे संत शिरोमणी सिंगाजी महाराज की समाधि स्थल पर आयेंगे तथा यहां पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद मंत्री डॉ. शाह दोपहर 1 बजे सिंगाजी से दोपहर 1ः30 बजे ग्राम मांडला पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा करेंगे तथा दोहपर 2 बजे माण्डला से दोपहर 2ः30 बजे ग्राम उंडेल फांका व सेल्दामाल पहुंचेगे एवं नागरिकों से चर्चा करेंगे। मंत्री डॉ. शाह सायं 3ः30 बजे ग्राम सेल्दामाल से रवाना होकर सायं 4 बजे ग्राम चारखेड़ा पहुचेंगे। वन मंत्री डॉ. शाह सायं 4ः30 बजे चारखेडा से रवाना होकर सायं 5 बजे नया हरसूद पहुंचकर नागरिकों से भेंट करेंगे। मंत्री डॉ. शाह सायं 5ः30 बजे संत बुखारदास बाबा मढी पहुंचकर पूजा अर्चना कर एवं नागरिकों से भेंट कर सायं 6ः30 बजे नया हरसूद छनेरा आयेंगे। इसके बाद श्री शाह सायं 7 बजे झुमरखाली ग्राम पंचायत शाहपुरा विकास खण्ड हरसूद आयेंगे तथा नागरिकों से चर्चा करेंगे एवं सायं 7ः30 बजे झुमरखाली से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे आशापुर पहुंचेगे, उसके बाद रात्रि 8ः30 बजे खण्डवा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9ः30 बजे खण्डवा आयेंगे एवं रात्रि विश्राम निज निवास पर करेंगे।
मंत्री डॉ. शाह अगले दिन 18 जुलाई को प्रातः 10 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे तथा प्रातः 11 बजे कोविड-19 महामारी के संबंध में समीक्षा करेंगे। वन मंत्री डॉ. शाह दोपहर 12ः30 बजे खण्डवा से रवाना होकर दोपहर 1 बजे खारकला पहुंचकर नागरिकों से चर्चा करेंगे। इसके बाद वन मंत्री डॉ. शाह दोपहर 2 बजे खालवा पहुंचकर नागरिकों से चर्चा करेंगे। दोपहर 3ः30 बजे वन मंत्री डॉ. शाह खालवा से प्रस्थान कर दोहपर 3ः15 बजे ग्राम आवल्या पहुचेंगे तथा दोपहर 3ः130 बजे आवल्या से प्रस्थान गोलखेडा के लिए एवं सायं 4ः30 बजे गोलखेड़ा वनग्राम पहुंचकर नागरिकों से चर्चा कर वन विकास निगम के कार्यो का अवलोकन करेंगे। सायं 5 बजे वन मंत्री डॉ. शाह गोलखेड़ा वनग्राम से प्रस्थान कर सायं 6 बजे आवल्या रोशनी पहुंचकर वन विकास निगम खण्डवा के कार्यो की समीक्षा कर रात्रि विश्राम करेंगे।
मंत्री डॉ. शाह 19 जुलाई को प्रातः 10ः30 बजे उद्यमिता विकास केन्द्र आवल्या में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर वनक्षैत्र में कोविड-19 की समीक्षा एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मंत्री डॉ. शाह सायं 3 बजे उद्यमिता विकास केन्द्र आंवलिया में वनवृत खण्डवा एवं अधीनस्त जिला अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यो की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सायं 5 बजे आवंलिया से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे खण्डवा आयेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री डॉ. शाह 20 जुलाई को प्रातः 6 बजे से खण्डवा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें