खंडवा- कोरोना संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन होने के साथ ही टे्रनों के आवागमन को भी पूर्णत: बंद रखा गया है। जिसके चलते जहां रेल्वे जंक्शन वीरान है, वहीं सारी दुनिया का बोझ उठाने वाले जंक्शन के कुली भी ट्रेनों के बंद होने से बेरोजगार हो गए है। ऐसे में उनके सामने रोजी रोटी के संकट के साथ ही अपने परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। गौरतलब हो कि देशव्यापी लॉकडाउन को एक माह से अधिक का समय बीत चुका है। ऐसे में रेल्वे स्टेशन पर काम करने वाले कुली व मजदूरों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है। कुलियों की पीड़ा को समझते हुए गुरूवार को रेल्वे जंक्शन पर खण्डवा के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा समस्त कुलियों, सफाई कर्मचारियों और अन्य जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया गया। सोशल डिस्टेसिंग अपनाकर मुख्य टिकट निरीक्षक देवानंद रजक और उनके साथियों द्वारा सुबह 11 बजे राशन के 40 पैकेट बांटे गए। सेवा के इस कार्य की भुसावल मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक ने खण्डवा टिकट चेकिंग के इस सामाजिक कार्य की प्रशंसा की है। समाजसेवी व रेलवे सलाहाकार समिति सदस्य सुनिल जैन ने बताया कि जो कुली सारी दुनियां का बोझ उठाते हैं उनकी पीड़ा को रेल्वे अधिकारियों ने समझा जो कि सराहनीय है। संकट के इस दौर में जहां सभी लोग परेशान हैं और महामारी का दंश झेल रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में एक दूसरे के सहयोग से कोरोना जैसी महामारी से जंग जीती जा सकती है। रेलवे अधिकारियों ने कुलियों की पीड़ा को समझा और उनकी मदद को आगे आए जिससे कुलियों के परिवार के घर के चूल्हे भी जलेंगे और परिवार के भरण पोषण का संकट भी दूर होगा। खाद्यान्न वितरण के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक देवानंद रजक के साथ उनके साथी एवं रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सुनील जैन भी उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
रीवा की बाढ़ त्रासदी में उजड़ा एक परिवार: ऑटो चालक समीर के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया गहरा शोक, तत्काल सहायता के दिए निर्देश | पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, कहा— संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है
भोपाल/रीवा- रीवा शहर में हाल ही में आई बाढ़ ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, वहीं इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों ...
-
खंडवा- हरसूद क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नर्मदा वेयर हाउस छनेरा में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभ...
-
खंडवा- विजयादशमी के अवसर पर जिले के पंधाना थाना अंतर्गत ग्राम जामली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें