छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान में रेरा के चेयरमैन पद पर पदस्थ आईएएस अफसर विवेक ढांड की मुश्किले कम होती दिखाई नहीं पड़ती। पहले ही शासकीय जमीन को अपने परिजनों के नाम से परिवर्तित करने के मामले में विवादों में रहे विवेक ढांड के इरादे कितने नेक है इस बात का अंदाजा इससे ठीक ढंग से लगाया जा सकता है कि जमीन के नाम परिवर्तन कराए जाने का मामला थमा भी नहीं था, कि विवेक ढांड ने अपने कुछ साथी अफसरों के साथ मिलकर एक हजार करोड़ रुपए के घोटाले को अंजाम दिया। इस पूरे घोटाले का मास्टर माइंड विवेक ढांड को ही बताया जा रहा है। इनके ही इशारे में अफसरों ने कागजों पर एक फर्जी संस्था बनाकर उसके खाते में एक हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए और उसके बाद एक के एक पूरा पैसा उसके खाते से निकाल लिया। बाद में जांच करने पर मालूम चला कि छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई संस्था अस्तित्व में नहीं है। कर्ज में डूबे राज्य को इस स्थिति तक पहुंचाने का कारण कहीं न कहीं विवेक ढांड है। बताया जाता है कि वर्ष 2004 से 2018 तक बीजेपी शासनकाल में अफसरों की तूती बोलती थी उसी दौरान विवेक ढांड ने इस फर्जीवाड़े का षडयंत्र रचा। बीजेपी शासनकाल में वैसे भी आईएएस अफसर बुरी तरह से सरकार पर हावी रहे और उन्होंने पूरे प्रदेश का संचालन अपनी इच्छानुसार कराया। यही वजह है कि अफसरों का यह दल प्रदेश में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा करने में कामयाब हो पाया। जाहिर है कि इस पूरे मामले में विवेक ढांड, एनके राउत, आलोक शुक्ला, सुनील कुजूर, बीएल अग्रवाल, सतीश पांडेय, पीपी सोती, राजेश तिवारी, अशोक तिवारी, हरमन खलखो, एमएल पांडेय, पंकज वर्मा के खिलाफ कोर्ट ने पहले एफआईआर दर्ज करने का भी आदेश दिए थे। जाहिर है कि इन सभी के लोगों के जरिए कागजी संस्थान स्टेट रिसोर्स सेंटर (एसआरसी) (राज्य स्रोत निशक्त जन संस्थान) बनाकर उसके नाम पर एक हजार करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है। इस स्टेट रिसोर्स सेंटर का कार्यालय रायपुर में बताया गया, जो समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है। जगत विजन के मुताबिक एसआरसी ने बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट और एसबीआई मोतीबाग के तीन एकाउंट से संस्थान में कार्यरत अलग-अलग लोगों के नाम पर फर्जी आधार कार्ड से खाते खुलवाकर रुपए निकाले गए। सुप्रीमकोर्ट से मिले निर्देश के बाद इस पूरे मामले की जांच सीबीआई की टीम नए सिरे से कर रही है और वो समय दूर नहीं जब कोर्ट इस पूरे मामले के मास्टर माइंड रहे विवेक ढांड और उनके साथ इस मामले में लिप्त रहे अन्य अफसरों से भ्रष्टाचार की इस राशि की रिकवरी कर आरोपियों को जेल सलाखों के पीछे भेज दे। क्रमश...
रविवार, 24 जनवरी 2021
वीर शहीदों के नाम रक्तदान शिविर 26 जनवरी को, रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को होगा सम्मान
खंडवा- एक यूनिट रक्त का दान, देश के वीर शहीदों के नाम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर किया जा रहा है। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्त वीरों का सम्मान भी अलग-अलग संस्थाओं द्वारा किया जाएगा। यह रक्तदान शिविर जेपीबी क्लब रक्तदान समूह एवं जय महाराणा रक्तदान समूह खंडवा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। रक्त मित्र शैलू मंडलोई ने बताया कि देश के वीर शहीदों के नाम भारतीय गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जेपीबी क्लब रक्तदान समूह खंडवा द्वारा जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक खंडवा के सहयोग से मंगलवार नगर निगम परिसर खंडवा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्त वीरो का सम्मान जय महाराणा रक्तदान समूह खंडवा, जिला हॉस्पिटल ब्लड बैंक, आम आदमी पाटी द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे एवं सम्पूर्ण पैथोलॉजी लेब (सोडानी डाइग्नोसिस) द्वारा नि:शुल्क ब्लड शुगर की जाँच की जाएगी। मिशन ग्रीन खंडवा, राकेश मालवीया, राजेश मालवीया द्वारा एक पौधा दान किया जाएगा। वहीं जैन मित्र मंडल खंडवा द्वारा फल फ्रूट का दान किया जाएगा। शहर की सभी सामाजिक संस्थाए, रक्तदाता, युवा साथी जनहित में शहरहित के इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।
शनिवार, 23 जनवरी 2021
वनवासी कल्याण आश्रम की जिला समिति की बैठक हुई संपन्न
खण्डवा- शनिवार को संघ कार्यालय शिवनेरी में वनवासी कल्याण आश्रम की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णय पारित किए गए। जिसमे आश्रम हेतु अन्न का संग्रह, भगोरिया उत्सव,जनजातीय लोककला,खेलकूद कार्यक्रम आदि पर चर्चा हुई। बैठक में प्रान्त संगठन मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण बामने, जिला संगठन मंत्री बृजलाल धाकरे जी,जिलाध्यक्ष रामजीवन जी,जिलामहामंत्री और पंधाना विधायक राम दांगोरे उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 22 जनवरी 2021
खण्डवा जिले में समारोह पूर्वक मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस, वन मंत्री डॉ. शाह गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि
खण्डवा - गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिले में हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9 बजे प्रदेश के वन विभाग के मंत्री श्री डॉ. कुँवर विजय शाह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान आकर्षक परेड आयोजित की जायेगी। कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष एनएसएस, एनसीसी, स्कॉउड गाइड तथा शौर्यदल की टुकड़ी परेड में शामिल नहीं होगी।
बुधवार, 20 जनवरी 2021
हनुवंतिया में पैरामोटर गिरा, दो की मौत, सैकड़ों फिट उंचाई से गिरा पैरामोटर, घटना पर सीएम ने जताया दुख
खंडवा- पर्यटन हनुवंतिया में आज शाम को गम्भीर हादसा हो गया। इवेंट कम्पनी का पैरामोटर्स सैकड़ों फीट उंचाई से जमीन पर आ गिरा जिसमें पैरामोटर्स को संचालित कर रहे पायलट सहित एक अन्य की मौत हो गई। मरने वालों के नाम गजपालसिंह पिता सुरेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी बूढा मांगलियान जिला पाली राजस्थान तथा बालचंद दांगी पिता रामप्रताप दांगीउम्र 32 साल निवासी ग्राम भगौरा जिला राजगढ ब्यावरा बताए गए है। बताया जाता है कि दोनों मृतक इवेंट कम्पनी के कर्मचारी बताए गए हैं। घटना शाम 6 बजे के आसपास की बताई गई है। पैरामोटर के कई काफी उंचाई से नीचे गिरते ही पर्यटन केन्द्र पर गिरते हलचल मच गई दोनों युवकों को ताबडतोड़ मूंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है। अस्पताल लाने के पहले ही दोनों की मौत होना बताया गया है। मेडिकल आफिसर डा. शांता तिर्की ने दोनों को मृत घोषित किया है। मूंदी थाने उपनिरीक्षक बीएस मण्डलोई तथा एएसआई सुनिल पाटिल मूंदी अस्पताल पहुंचे है। पूरे मामले में छानबीन की जा रही है। जिला कलेक्टर ने अनय द्विवेदी पूरी घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीएम पुनासा पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
सीएम ने जताया दुख
हनुवंतिया पर्यटन स्थल पर आज शाम एक दुखद घटना हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्विट कर कहा कि खण्डवा के हनुवंतिया में हुई पैरा मोटरिंग दुर्घटना में दो अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से बहुत दुख पहुंचा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ऊं शांति!
सांसद नंदकुमारसिंह चौहान एवं विधायक नारायण पटेल ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया है।
हनुवंतिया की दुर्घटना के संबंध में मजिस्ट्रीयल इन्क्वायरी के आदेश
आज हनुवंतिया जल महोत्सव में पैरा ग्लाइडिंग के दौरान हुई दुर्घटना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए है। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि एसडीएम पुनासा इस मामले की विस्तृत जांच करेंगे।
मंगलवार, 19 जनवरी 2021
मां महाकाली मंदिर के 35 वें स्थापना दिवस पर होंगे तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन
खंडवा- माली कुंआ स्थित मां महाकाली मंदिर का 35 वां स्थापना दिवस धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मां महाकाली मंदिर के 35 वें स्थापना दिवस को तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 28 जनवरी को रात्रि 8 बजे सतनारायण कथा, 29 जनवरी को माताजी का जस रात्रि 8 बजे, 30 जनवरी को सुंदरकांड का वाचन श्रीराम रामायण मंडल कलेक्टर कार्यालय परिसर सिविल लाइन के द्वारा किया जाएगा। मुख्य आयोजन 2 फरवरी को आयोजित होगा जिसमें प्रात: माताजी के श्रृंगार के साथ हवन, आरती, दोपहर 12 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज के साथ रात्रि 9 बजे महाकाकड़ा आरती का आयोजन होगा। मंदिर के पुजारी अजय सोहनी ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।
गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल चालक बालक को रौंदा, मौके पर हुई मौत
सोडलपुर - नेशनल हाईवे बेतूल इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम 5:00 बजे गांव के पास टेमा गांव की ओर से एक तेज रफ्तार से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर क्रमांक एमपी 47 h 332 ने एक साइकिल सवार युवक को टक्कर मारकर दी। वही डम्फर अनियंत्रित होकर उसके ऊपर ही पलट गया जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई है।
यह बालक गांव के रहटगांव रोड पर एक पटेल परिवार के यहां काम करता था। उसका नाम भगवान दास (सोनू ) पिता का नाम मुन्नालाल पासे लोधिढाना का रहने वाला है। जो पिछले 10 वर्षों से गांव में ही रह रहा था। पुलिस ने बताया कि सोनू, उम्र 16 वर्ष कक्षा दसवीं का छात्र है। जिसे लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से रात 8:20 बजे बाहर निकाला गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी टिमरनी टीआई राजेश साहू सहित पुलिस मौके पर मौजूद रही।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Featured Post
रीवा की बाढ़ त्रासदी में उजड़ा एक परिवार: ऑटो चालक समीर के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया गहरा शोक, तत्काल सहायता के दिए निर्देश | पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, कहा— संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है
भोपाल/रीवा- रीवा शहर में हाल ही में आई बाढ़ ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, वहीं इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों ...
-
खंडवा- हरसूद क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नर्मदा वेयर हाउस छनेरा में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभ...
-
खंडवा- विजयादशमी के अवसर पर जिले के पंधाना थाना अंतर्गत ग्राम जामली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...








