बुधवार, 20 जनवरी 2021

हनुवंतिया में पैरामोटर गिरा, दो की मौत, सैकड़ों फिट उंचाई से गिरा पैरामोटर, घटना पर सीएम ने जताया दुख



खंडवा- पर्यटन हनुवंतिया में आज शाम को गम्भीर हादसा हो गया। इवेंट कम्पनी का पैरामोटर्स सैकड़ों फीट उंचाई से जमीन पर आ गिरा जिसमें पैरामोटर्स को संचालित कर रहे पायलट सहित एक अन्य की मौत हो गई। मरने वालों के नाम गजपालसिंह पिता सुरेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी बूढा मांगलियान जिला पाली राजस्थान तथा बालचंद दांगी पिता रामप्रताप दांगीउम्र 32 साल निवासी ग्राम भगौरा जिला राजगढ ब्यावरा बताए गए है। बताया जाता है कि दोनों मृतक इवेंट कम्पनी के कर्मचारी बताए गए हैं। घटना शाम 6 बजे के आसपास की बताई गई है। पैरामोटर के कई काफी उंचाई से नीचे गिरते ही पर्यटन केन्द्र पर गिरते हलचल मच गई दोनों युवकों को ताबडतोड़ मूंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है। अस्पताल लाने के पहले ही दोनों की मौत होना बताया गया है। मेडिकल आफिसर डा. शांता तिर्की ने दोनों को मृत घोषित किया है। मूंदी थाने उपनिरीक्षक बीएस मण्डलोई तथा एएसआई सुनिल पाटिल मूंदी अस्पताल पहुंचे है। पूरे मामले में छानबीन की जा रही है। जिला कलेक्टर ने अनय द्विवेदी पूरी घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीएम पुनासा पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।


सीएम ने जताया दुख
हनुवंतिया पर्यटन स्थल पर आज शाम एक दुखद घटना हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्विट कर कहा कि खण्डवा के हनुवंतिया में हुई पैरा मोटरिंग दुर्घटना में दो अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से बहुत दुख पहुंचा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ऊं शांति!
सांसद नंदकुमारसिंह चौहान एवं विधायक नारायण पटेल ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया है।

हनुवंतिया की दुर्घटना के संबंध में मजिस्ट्रीयल इन्क्वायरी के आदेश
आज हनुवंतिया जल महोत्सव में पैरा ग्लाइडिंग के दौरान हुई दुर्घटना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए है। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि एसडीएम पुनासा इस मामले की विस्तृत जांच करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जनसुनवाई में महिलाओं ने लगाई रोक की गुहार, मैदान में सिर्फ छोटी कार्रवाई! आखिर खंडवा को नशे के जाल से कब मिलेगी मुक्ति?

खंडवा-  जिले में शराब के बढ़ते दुष्प्रभावों को लेकर ग्रामीण अंचलों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में ग्राम पंचायत हा...