मंगलवार, 7 जुलाई 2020

जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन, ग्लेडियटर फिजिकल ग्रुप के सदस्यों ने किया रक्तदान



खंडवा- ग्लेडियटर फिजिकल ग्रुप खंडवा एवं जेपीबी क्लब रक्तदान समूह खण्डवा के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक खंडवा में किया गया। इस ग्रुप के द्वारा समय-समय पर खंडवा पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर विभिन प्रकार की सेवाएं भी की जाती रही है। ग्रुप के संचालक भूतपूर्व सैनिक निलेश मिश्रा ने बताया कि इस ग्रुप में 40 सदस्य है। जिन्होंने कोविड-19 महामारी के बीच देशव्यापी लॉकडाउन में इस ग्रुप के द्वारा प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वालेंटियर के रूप में सतत तीन महीने तक अपनी सेवाएं भी प्रदान की गई। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर खण्डवा में आने वाले श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन और प्रशासन के साथ व्यवस्था बनाने में भी ग्रुप का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ग्रुप के युवा एवं युवतियां अपनी सेवाओं के साथ आर्मी एवं पुलिस की भर्ती की तैयारी भी कर रहे है और समय-समय पर शहरहित में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। साथ ही ग्रुप के साथ रक्तदान कर समाज के किसी मरीज को होने वाली रक्त की कमी को भी पूरा कर रहे हैं।
रक्तमित्र शैलू मंडलोई ने बताया कि कोरोना महामारी बीच रक्तदान शिविर के आयोजन नहीं हो पा रहे है। रक्तदाता ब्लड बैंक आने से डर रहे हैं। मगर फिर भी हॉस्पिटल में भर्ती डिलेवरी, थैलेसीमिया, कैंसर वाले मरीजों को प्रतिदिन ब्लड लग रहा है और उनकी पूर्ति जेपीबी क्लब रक्तदान समूह के रक्तदाताओं के द्वारा की जा रही है। ग्लेडियेटर फिजिकल ग्रुप के संचालक एवं सदस्यों को जब ये जानकारी दी कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी है जिससे मरीजों के परिजनों को परेशान होना पड़ता है तो उन्होंने अपने ग्रुप के साथ एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। रक्तदान शिविर में ग्रुप को एवं रक्तदान करने वाले ग्रुप के सभी रक्तदाताओं को जेपीबी क्लब रक्तदान समूह की ओर से कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर ग्रुप के संचालक नीलेश मिश्रा, उपसंचालक दीपक लाड़, विजिया कुशवाह, मोनिका मीणा, प्रीति मीणा, वैशाली लौवंशी, बबीता लौवंशी, अनिल चौहान, आकाश कुशवाह, शुभम सावले, पवन यादव, प्रमोद मालवीया, अंकित मालवीया, लोकेश मालवीया, विजय मालवीया, विशाल, शुभम खरे, प्रवीण नीलकंठ, कौशल कुशवाह, अविराज फूलमाली, कार्तिक पटेल, कृष्णु पटेल, सत्यम पटेल, सुमित करोड़ी, दिपांशु पटेल, सौरभ राठौर, मनोज राठौर, महिपाल यादव, दीपेंद्र पटेल, नयन चौधरी, रोमेश सेन आदि रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।  

सोमवार, 6 जुलाई 2020

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के स्वप्न को मोदी सरकार पूरा कर रही है - कोटवाले, पार्टी नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर किया श्रद्धासुमन अर्पित



खंडवा- भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय खंडवा में पार्टी के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। आज इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मुखर्जी की जन्म जयंती मनाते हुए उन्हें याद किया। 
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा दिया और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। श्री कोटवाले ने कहा कि लोग कहते थे कि धारा 370 को हटाना सिर्फ एक नारा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह ने आज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपने और संकल्प को साकार करके दिखाया। ऐसे महान राष्ट्रभक्त व अमर शहीद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हम उनके चरणों में कोटि-कोटि वंदन करते है।
श्री कोटवाले ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन त्याग व राष्ट्र समर्पण से परिपूर्ण रहा है जो हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार कर भारत को विश्व गुरू बनाने का सफल प्रयास कर रही है। डॉ. मुखर्जी के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता संकल्पित है और हम अपने देष की एकता और अखंडता के लिए सर्वस्व न्यौछावर करेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा द्वारा प्रतिवर्ष पूरे देश भर में डा. श्यामप्रसाद मुखर्जी की जयंती को मनाया जा रहा है लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते जयंती का कार्यक्रम सीमित रखा गया और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी की जयंती मनाते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, सुनील जैन, गोपाल सोनी, अनिल वर्मा, आशीष चटकेले, गणेश गुरबानी, लोकेन्द्र गौड़, सन्टी चौबे, श्रृंगी उपाध्याय, कपिल अग्रवाल, अर्पित सोनी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

मध्यप्रदेश में बढ़ी यूरिया की किल्लत- सीएम ने 5.75 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया की मांग की




मुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री से मुलाकात

भोपाल - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री डी.वी. सदानंद गौड़ा से नई दिल्ली में मुलाकात कर राज्य के लिए अतिरिक्त यूरिया आवंटन का अनुरोध किया। श्री चौहान ने कुल 5.75 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया राज्य के लिए शीघ्र आवंटन करने की मांग की। श्री चौहान ने बताया कि माह जुलाई के लिए डेढ़ लाख मीट्रिक टन यूरिया और अगस्त से सितम्बर तक के लिए 4.25 लाख मीट्रिक टन यूरिया आवंटन की आवश्यकता है। केन्द्रीय मंत्री श्री सदानंद गौड़ा ने राज्य को अतिरिक्त यूरिया का कोटा बढ़ाने का आश्वासन दिया और साथ ही प्रदेश में रैक प्वाइंट्स बढ़ाने की सहमति दी।



उल्लेखनीय है कि खरीफ 2020 के लिए केन्द्र सरकार ने 11 लाख मीट्रिक टन यूरिया देने पर सहमति जतायी थी। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। इसके परिणामस्वरूप 72 लाख हैक्टेयर क्षेत्र की बुआई हो चुकी है। अच्छी वर्षा और जल्दी बुआई होने के फलस्वरूप प्रदेश में यूरिया के वितरण में विगत वर्षों की तुलना में 23 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित है।
श्री चौहान ने कहा कि कोविड 19 के कारण इंदौर, खण्डवा, छिन्दवाडा और इटारसी के रैक प्वाइंट्स पर अनलोडिंग पर अधिक समय लगने के कारण प्रदेश के अन्य जिले में यूरिया प्रदाय प्रभावित हुआ है। श्री चौहान ने प्रदेश में रैक प्वाइंट बढ़ाने की मांग की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री को राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित दो पुस्तिकाओं-’उम्मीद’ और ’मध्यप्रदेश विकास के प्रतिबद्ध प्रयास’ की प्रतियाँ भेंट कीं।

मध्यप्रदेश में यूरिया की बढ़ी किल्लत- सीएम ने 5.75 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया की मांग की




मुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री से मुलाकात 

भोपाल - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री डी.वी. सदानंद गौड़ा से नई दिल्ली में मुलाकात कर राज्य के लिए अतिरिक्त यूरिया आवंटन का अनुरोध किया। श्री चौहान ने कुल 5.75 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया राज्य के लिए शीघ्र आवंटन करने की मांग की। श्री चौहान ने बताया कि माह जुलाई के लिए डेढ़ लाख मीट्रिक टन यूरिया और अगस्त से सितम्बर तक के लिए 4.25 लाख मीट्रिक टन यूरिया आवंटन की आवश्यकता है। केन्द्रीय मंत्री श्री सदानंद गौड़ा ने राज्य को अतिरिक्त यूरिया का कोटा बढ़ाने का आश्वासन दिया और साथ ही प्रदेश में रैक प्वाइंट्स बढ़ाने की सहमति दी। 



उल्लेखनीय है कि खरीफ 2020 के लिए केन्द्र सरकार ने 11 लाख मीट्रिक टन यूरिया देने पर सहमति जतायी थी। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। इसके परिणामस्वरूप 72 लाख हैक्टेयर क्षेत्र की बुआई हो चुकी है। अच्छी वर्षा और जल्दी बुआई होने के फलस्वरूप प्रदेश में यूरिया के वितरण में विगत वर्षों की तुलना में 23 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित है।
श्री चौहान ने कहा कि कोविड 19 के कारण इंदौर, खण्डवा, छिन्दवाडा और इटारसी के रैक प्वाइंट्स पर अनलोडिंग पर अधिक समय लगने के कारण प्रदेश के अन्य जिले में यूरिया प्रदाय प्रभावित हुआ है। श्री चौहान ने प्रदेश में रैक प्वाइंट बढ़ाने की मांग की। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री को राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित दो पुस्तिकाओं-’उम्मीद’ और ’मध्यप्रदेश विकास के प्रतिबद्ध प्रयास’ की प्रतियाँ भेंट कीं। 

कोरोना का कहर- खण्डवा जिले में आज 7 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक कुल 350 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले




खण्डवा- खण्डवा जिले में आज संक्रमण जांच की रिपोर्ट कुल 7 पॉजिटिव रिपोर्ट्स आई हैं।
इस तरह अब तक जिले में कुल 350 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। खण्डवा में कुल 274 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त होकर अपने घर को जा चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान ने बताया कि आज प्राप्त कोरोना जांच रिपोर्ट्स में कुल 7 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं। ये पॉजिटिव मरीज बापूनगर, कृष्ण सरोवर, लक्कड़ बाजार, मान्धाता, दीनदयाल पुरम व हनुमान नगर व चम्पा नगर के निवासी हैं।

रविवार, 5 जुलाई 2020

कोरोना का कहर- खण्डवा जिले में आज 13 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले, आज 252 की आई निगेटिव रिपोर्ट



खण्डवा- खण्डवा जिले में आज सुबह संक्रमण जांच की रिपोर्ट कुल 4 पॉजिटिव रिपोर्ट्स आई हैं। जबकि शाम को आई जांच रिपोर्ट में 9 मरीजो की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। आज दिन भर में संक्रमण जांच की रिपोर्ट कुल 13 पॉजिटिव आई हैं। जबकि आज संक्रमण जांच की रिपोर्ट कुल 252 निगेटिव आई हैं।

इस तरह अब तक जिले में कुल 343 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। जबकि आज कोविड केयर सेंटर से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर के लिए रवाना हुए। खण्डवा में कुल 274 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त होकर अपने घर को जा चुके है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान ने बताया कि आज सुबह 4 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिनमे 2 सिंधी कॉलोनी से , 1 सूरत गुजरात निवासी तथा 1 अन्य मूंदी निवासी है। इसके अलावा 167 निगेटिव रिपोर्ट भी आई हैं।

जबकि आज शाम को प्राप्त कोरोना जांच रिपोर्ट में कुल 9 पॉजिटिव रिपोर्ट हैं। इसमे हरसूद के वार्ड क्रमांक 6 के सेक्टर नम्बर 7 के 6 मरीज, बॉम्बे बाजार खण्डवा का 1, इंदौर नाका क्षेत्र का 1, और शिवपुरम खण्डवा का 1 मरीज शामिल है। इसके अलावा कुल 85 की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है।


शनिवार, 4 जुलाई 2020

वर्षो पुरानी गुरू-शिष्य की परंपरा टूटी, गुरूपूर्णिमा पर दादाजी धाम में पसरा सन्नाटा, सेवादारों ने ही समाधि पर की पूजा अर्चना एवं महाआरती



खंडवा- अवधूत संत श्री दादाजी धुनीवाले के पावनधाम श्री दादाजी दरबार को पांचवा धाम माना जाता है। गुरू-शिष्य परंपरा के अनूठे संगम की त्रिवेणी दादाजीधाम में श्री केशवानंदजी महाराज बड़े दादाजी एवं श्री हरिहर भोले भगवान छोटे दादाजी की लीलाएं आज भी प्रासंगत है। जो भक्तों को अपनी और आकर्षित करती है। श्री दादा दरबार खंडवा में श्री 1008 श्री बड़े दादाजी महाराज ने मार्गशीर्ष सुदी 13 दिनांक 3 दिसंबर 1930 को समाधी ली एवं श्री 1008 श्री छोटे दादाजी महाराज ने फाल्गुन सुदी पंचमी तदनुसार दिनांक 5 फरवरी 1942 को समाधी ली। यह श्री दादाजी का मूल समाधी स्थल है। यहाँ दोनों समाधियों पर भव्य मंदिर स्थित हैं। पहले श्री दादाजी महाराज की समाधि टीन शेड में थी ,सन 1972 से ट्रस्ट द्वारा विभिन्न भव्य निर्माण कार्य कराये गए जिनके पश्चात मंदिर वर्तमान स्वरुप में है। दोनों समाधियों पर नियमित सेवन पूजन किया जाता है एवं भक्त दर्शन लाभ प्राप्त करते है। दादा दरबार 24 घंटे सभी के लिए खुला रहता है।  दादाजी के निर्वाण के पश्चात यह पहली गुरू पूर्णिमा है जब दादाजी भक्त अपने गुरू के दर्शन करने से वंचित रह गए। क्योंकि देश ही नहीं पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की महामारी चल रही है जिसके तहत प्रशासन ने 10 जुलाई तक दादाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

दादाजी धाम पर प्रतिवर्ष म.प्र., राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त दादाजी महाराज के दर्शन लाभ हेतु खंडवा आते है। गुरूपूर्णिमा के पावन पर्व प्रतिवर्ष लाखों श्रध्दालु हाथों में निशान लेकर भज लो दादाजी का नाम भज लो हरिहरजी का नाम जयघोष करते हुए गुरू-शिष्य परंपरा का निर्वहन करने दादाजी दरबार में माथा टेकने आते है। 1930 से स्थापित दादाजी दरबार में गुरूपूर्णिमा के पर्व पर हर साल लाखों की संख्या में भक्त हाथों में निशान लेकर भक्त दादाजी दरबार पहुंचते थे। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष दादाजी दरबार गुरूपूर्णिमा के मुख्य दिवस पर सूना नजर आया। केवल सेवादारों ने ही भक्तों द्वारा पहुंचाएं निशान बड़े दादाजी महाराज और छोटे दादाजी महाराज की समाधियों पर अर्पित किए। दादाजी धाम पर गुरूपूर्णिमा पर्व का मुख्य आयोजन शनिवार किया गया। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के चलते मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर पहले से ही प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी भक्त मंदिर तक पहुंचे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए गौशाला चौराहे से नाकाबंदी कर मंदिर की ओर जाने वाले भक्तों को समझाईश देकर वापस लौटा दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने अस्थाई पुलिस चौकी बनाई थी। इसके साथ ही गेट नंबर 2 के बाहर भी पुलिस जवान तैनात किए गए थे। कोरोना महामारी के चलते जहां गुरूपूर्णिमा पर मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। वहीं मंदिर में सेवा देने वाले सेवाधारियों को भी स्क्रीनिंग और सैनिटाईजिंग करने के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया गया। इसके लिए दादाजी दरबार के 2 नंबर गेट पर सेवाधारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। 

प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी दादाजी की पावन नगरी में गुरू पूर्णिमा का पर्व दादाजी धाम में 4 जुलाई शनिवार को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन करते हुए सेवादारों ने ही पूर्णिमा के पावन अवसर पर नियमित पूजन किया। शनिवार को सुबह 4 बजे से समाधि सेवा प्रारंभ हुई। सुबह 5 बजे मंगल आरती तथा सुबह 8 बजे बड़ी आरती के बाद दोपहर 3.30 बजे से मालिश, अभिषेक, सेवा कार्य हुए। शाम 5 बजे छोटी आरती के बाद सत्यनारायण भगवान की कथा व रात 8.30 बजे बड़ी आरती की गर्ई। इसके बाद हवन किया गया।