मंगलवार, 7 जुलाई 2020

जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन, ग्लेडियटर फिजिकल ग्रुप के सदस्यों ने किया रक्तदान



खंडवा- ग्लेडियटर फिजिकल ग्रुप खंडवा एवं जेपीबी क्लब रक्तदान समूह खण्डवा के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक खंडवा में किया गया। इस ग्रुप के द्वारा समय-समय पर खंडवा पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर विभिन प्रकार की सेवाएं भी की जाती रही है। ग्रुप के संचालक भूतपूर्व सैनिक निलेश मिश्रा ने बताया कि इस ग्रुप में 40 सदस्य है। जिन्होंने कोविड-19 महामारी के बीच देशव्यापी लॉकडाउन में इस ग्रुप के द्वारा प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वालेंटियर के रूप में सतत तीन महीने तक अपनी सेवाएं भी प्रदान की गई। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर खण्डवा में आने वाले श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन और प्रशासन के साथ व्यवस्था बनाने में भी ग्रुप का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ग्रुप के युवा एवं युवतियां अपनी सेवाओं के साथ आर्मी एवं पुलिस की भर्ती की तैयारी भी कर रहे है और समय-समय पर शहरहित में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। साथ ही ग्रुप के साथ रक्तदान कर समाज के किसी मरीज को होने वाली रक्त की कमी को भी पूरा कर रहे हैं।
रक्तमित्र शैलू मंडलोई ने बताया कि कोरोना महामारी बीच रक्तदान शिविर के आयोजन नहीं हो पा रहे है। रक्तदाता ब्लड बैंक आने से डर रहे हैं। मगर फिर भी हॉस्पिटल में भर्ती डिलेवरी, थैलेसीमिया, कैंसर वाले मरीजों को प्रतिदिन ब्लड लग रहा है और उनकी पूर्ति जेपीबी क्लब रक्तदान समूह के रक्तदाताओं के द्वारा की जा रही है। ग्लेडियेटर फिजिकल ग्रुप के संचालक एवं सदस्यों को जब ये जानकारी दी कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी है जिससे मरीजों के परिजनों को परेशान होना पड़ता है तो उन्होंने अपने ग्रुप के साथ एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। रक्तदान शिविर में ग्रुप को एवं रक्तदान करने वाले ग्रुप के सभी रक्तदाताओं को जेपीबी क्लब रक्तदान समूह की ओर से कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर ग्रुप के संचालक नीलेश मिश्रा, उपसंचालक दीपक लाड़, विजिया कुशवाह, मोनिका मीणा, प्रीति मीणा, वैशाली लौवंशी, बबीता लौवंशी, अनिल चौहान, आकाश कुशवाह, शुभम सावले, पवन यादव, प्रमोद मालवीया, अंकित मालवीया, लोकेश मालवीया, विजय मालवीया, विशाल, शुभम खरे, प्रवीण नीलकंठ, कौशल कुशवाह, अविराज फूलमाली, कार्तिक पटेल, कृष्णु पटेल, सत्यम पटेल, सुमित करोड़ी, दिपांशु पटेल, सौरभ राठौर, मनोज राठौर, महिपाल यादव, दीपेंद्र पटेल, नयन चौधरी, रोमेश सेन आदि रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जनसुनवाई में महिलाओं ने लगाई रोक की गुहार, मैदान में सिर्फ छोटी कार्रवाई! आखिर खंडवा को नशे के जाल से कब मिलेगी मुक्ति?

खंडवा-  जिले में शराब के बढ़ते दुष्प्रभावों को लेकर ग्रामीण अंचलों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में ग्राम पंचायत हा...