रविवार, 3 मई 2026

एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एम वी ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर

जबलपुर- मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने बड़वानी जिले की ट्रांसमिशन नेटवर्क को सुदृढ़ता प्रदान करते हुए 220 के वी सबस्टेशन जुलवानिया में 40 एम वी ए  क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊजीकृत किया है। इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से बड़वानी जिले की ट्रांसफार्मेसन कैपेसिटी बढ़कर 2642 एम वी ए की हो गई है।
एमपी ट्रांसको के  अधीक्षण अभियंता श्री सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि जुलवानिया 220 के वी सबस्टेशन में वर्तमान और भविष्य में बढते लोड को देखते हुए 20 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर दुगनी क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। इस क्षमता वृद्धि से जुलवानिया से जुड़े हजारों घरेलू, कृषि विद्युत उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा अब उन्हें और अधिक गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सद्भावना मंच ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं खेल पदाधिकारियों का किया सम्मान

खंडवा- हॉकी के जादूगर एवं महान भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सद्भावना मंच ...