सोमवार, 30 मार्च 2026

सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई : चौकी बोरगांव पुलिस ने 15 वाहन चालकों पर की चालानी कार्यवाही

खंडवा- सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि को रोकने एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चौकी बोरगांव पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार जिलेभर में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक दिलीप देवड़ा के निर्देशन में चौकी प्रभारी बोरगांव उप निरीक्षक अविनाश भोपले के नेतृत्व में दिनांक 30 मार्च 2026 को लिंगी फाटा पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान कई वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन के आवश्यक दस्तावेजों के अभाव तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 15 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 7,500 रुपये समन्स शुल्क वसूल किया गया।

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा केवल कार्रवाई ही नहीं की गई, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने एवं शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की समझाइश भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें तथा अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी बोरगांव पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिसमें —

उप निरीक्षक अविनाश भोपले,

सहायक उप निरीक्षक प्रताप वास्कले,

सहायक उप निरीक्षक वीरेन बिसेन,

सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत महाजन,

आरक्षक 733 गौरीशंकर दीक्षित,

आरक्षक 772 राहुल राजपूत,

आरक्षक संतोष मगरे एवं

आरक्षक धर्मेंद्र शामिल रहे।

चौकी बोरगांव पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने में मदद मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें