शनिवार, 31 जनवरी 2026

विकसित भारत गारंटी अभियान को गति देने हरसूद विधानसभा में VB-G RAM G जनजागरण मंडल टोलियों का गठन

खंडवा/पटाजन- भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक–2025” को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से VB-G RAM G जनजागरण अभियान के अंतर्गत हरसूद विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तरीय जनजागरण टोलियों का गठन किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी जिला खंडवा के जिलाध्यक्ष श्री राजपालसिंह तोमर द्वारा जारी आदेशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 176 हरसूद के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण एवं नगर मंडलों में संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। इन टोलियों का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, रोजगार एवं आजीविका से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

रोशनी मंडल में श्री मोनू जैन को संयोजक तथा श्री अनिल नवरे को सह-संयोजक बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दिव्यादित्य शाह के नेतृत्व में सत्तू यादव एवं मित्र मंडल पटाजन तथा हनुमान सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

संगठनों ने विश्वास जताया कि श्री मोनू जैन एवं श्री अनिल नवरे के नेतृत्व में जनजागरण अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी और केंद्र सरकार की योजनाएँ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचेंगी।

जिलाध्यक्ष श्री राजपालसिंह तोमर ने सभी नवनियुक्त संयोजकों एवं सह-संयोजकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह जनजागरण टोली विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें