जबलपुर: मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने अपने कर्मचारियों के लिए वेतन खाते की नई विशेष सुविधा की घोषणा की। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ हुए एम.ओ.यू. के तहत अब एम.पी. ट्रांसको के खाता धारक कर्मचारियों को गवप्राइड सैलरी सेविंग अकाउंट स्कीम के अंतर्गत बहु-फायदे मिलेंगे।
मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री मुकुल मेहरोत्रा ने बताया कि इस समझौते के तहत बैंक ऑफ महाराष्ट्र कर्मचारियों को निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध कराएगा:
- सामान्य मृत्यु बीमा कवर 10 लाख तक
- हवाई दुर्घटना बीमा एवं दुर्घटना (मृत्यु) बीमा कवर
- विकलांगता बीमा कवर
- विभिन्न ऋण (लोन) पर प्रोसेसिंग फीस में छूट
- चिकित्सा बीमा एवं सुपर टॉपअप हेल्थ बीमा
- डिजिटल बैंकिंग उत्पादों से लैस बिना शुल्क गवप्राइड सैलरी अकाउंट
- लॉकर किराए में छूट
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र के रू-पे कार्ड और डेबिट कार्ड की विशेष सुविधाएं
एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर समारोह में एम.पी. ट्रांसको के संयुक्त निदेशक श्री राजेश भायरे, उप निदेशक श्री नीरज कुमार त्रिपाठी, लेखाधिकारी श्री राजकुमार पटेल और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के वरिष्ठ प्रबंधक एवं आयोजन अधिकारी श्री अमित यादव, शाखा प्रबंधक श्री देवव्रत राय, श्री विकेश खरे, श्री अंकित नागर और सुश्री ओली गोस्वामी उपस्थित रहे।
श्री मुकुल मेहरोत्रा ने बताया कि यह नई सुविधा कर्मचारियों के लिए वित्तीय सुरक्षा और बैंकिंग सेवाओं में सहजता सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को डिजिटल बैंकिंग और बीमा लाभों का व्यापक लाभ मिलेगा।
एम.पी. ट्रांसको और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के इस संयुक्त प्रयास से कर्मचारियों को उनकी वेतन राशि से जुड़े सभी वित्तीय और सुरक्षा लाभ सहज रूप से उपलब्ध होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें