खंडवा - शहर के श्री माता चौक के विट्ठल नगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा पार्थेश्वर पूजा का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन, इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति विट्ठल नगर महिला मंडल ने कथा का श्रवण किया एवं परमपूज्य पंडित श्री नवीन शास्त्री जी द्वारा दिए गए उपदेशों का पालन करने का संकल्प लिया। श्री शिव महापुराण कथा के विराम दिवस पर श्री गुरुदेव नवीन शास्त्री जी द्वारा श्री शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंगों का श्रावण मास के पवित्र महीने में जो पूजा करने का महत्व और पुण्य लाभ उसे बताया गया, गुरुदेव ने श्री महादेव, माता पार्वती जी के जीवन की गाथा सुनाई और सामूहिक आरती कर सभी भक्त जनों को एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प दिलाया तत्पश्चाप सभी भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की एवं गुरुदेव का आशीष वचन सुन आशीर्वाद लिया।इस पुनीत कार्य में विट्ठल नगर माता चौक महिला मंडल ने सहयोग प्रदान किया।यह जानकारी कथा प्रवक्ता श्री देवा भावसार ने दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
रीवा की बाढ़ त्रासदी में उजड़ा एक परिवार: ऑटो चालक समीर के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया गहरा शोक, तत्काल सहायता के दिए निर्देश | पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, कहा— संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है
भोपाल/रीवा- रीवा शहर में हाल ही में आई बाढ़ ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, वहीं इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों ...
-
खंडवा- हरसूद क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नर्मदा वेयर हाउस छनेरा में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभ...
-
खंडवा- विजयादशमी के अवसर पर जिले के पंधाना थाना अंतर्गत ग्राम जामली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्...
-
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तहसील खालवा के ग्राम झिंझरी का एक साधारण युवक आज बहादुरी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें